logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी में सलाद पर विवाद, मैरिज गार्डन में तोड़फोड़ खुरई में 6 लोग घायल, वीडियो आया सामने लोकेशन :- खुरई रिपोर्टर:-राकेश सेन खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

13 hrs ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

शादी में सलाद पर विवाद, मैरिज गार्डन में तोड़फोड़ खुरई में 6 लोग घायल, वीडियो आया सामने लोकेशन :- खुरई रिपोर्टर:-राकेश सेन खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रगति का जायजा लिया। संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने महेन्द्र सागर तालाब एवं पीजी कॉलेज स्थित गणेश मंदिर के पास स्थित बावड़ी में किए गए कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल संरचनाओं के संरक्षण, साफ-सफाई एवं उनके प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर एस डी एम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा,तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर, सी एम ओ नगरपालिका टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सागर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रगति का जायजा लिया।
संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने महेन्द्र सागर तालाब एवं पीजी कॉलेज स्थित गणेश मंदिर के पास स्थित बावड़ी में किए गए कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल संरचनाओं के संरक्षण, साफ-सफाई एवं उनके प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर एस डी एम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा,तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर, सी एम ओ नगरपालिका टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पाली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह बड़ी राहत मिली, जब तड़के करीब 4 बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में सुबह-सुबह हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। इस बारिश से किसानों को भी फायदा एवं फसलों को भी फायदा बताया जा रहा है
    1
    पाली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह बड़ी राहत मिली, जब तड़के करीब 4 बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में सुबह-सुबह हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। इस बारिश से किसानों को भी फायदा एवं फसलों को भी फायदा बताया जा रहा है
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चंदेरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स कमेटी द्वारा तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज से आए कव्वालों ने शिरकत दी। इस 153 वे उर्स कार्यक्रम के उर्स कमेटी सरदार सैयद शाहनवाज हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवाम के सहयोग से इस विशाल कार्यक्रम को हर वर्ष कराया जाता है और यह कार्यक्रम तीन दिवसीय का होता है जिसमें दूर-दराज से दुकानदार शानदार वस्तुएं शहरवासीयो को उपलब्ध करवाते हैं इस उर्स कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी और अदनान नाजा के बीच, साकिब अली साबरी और रेहान अली के बीच शानदार मुकाबला सुनने को मिला। जिसे सुनकर लोग घूमे नाचे और आनंदमय हो गए। इस कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल की सुबह करीबन 5:00 बजे हुआ।
    1
    चंदेरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स कमेटी द्वारा तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज से आए कव्वालों ने शिरकत दी। इस 153 वे उर्स कार्यक्रम के उर्स कमेटी सरदार सैयद शाहनवाज हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवाम के सहयोग से इस विशाल कार्यक्रम को हर वर्ष कराया जाता है और यह कार्यक्रम तीन दिवसीय का होता है जिसमें दूर-दराज से दुकानदार शानदार वस्तुएं शहरवासीयो को उपलब्ध करवाते हैं इस उर्स कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी और अदनान नाजा के बीच, साकिब अली साबरी और रेहान अली के बीच शानदार मुकाबला सुनने को मिला। जिसे सुनकर लोग घूमे नाचे और आनंदमय हो गए। इस कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल की सुबह करीबन 5:00 बजे हुआ।
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।
    3
    लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश 
कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण
किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश
बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा
के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया।
उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाम ढलते ही दिल उदास हो जाता है, ख्वाबों का सिलसिला पास हो जाता है, आपकी यादें कुछ इस तरह आती हैं, जैसे अंधेरे में भी उजाला हो जाता है…🙏😍👌
    1
    शाम ढलते ही दिल उदास हो जाता है,
ख्वाबों का सिलसिला पास हो जाता है,
आपकी यादें कुछ इस तरह आती हैं,
जैसे अंधेरे में भी उजाला हो जाता है…🙏😍👌
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ललितपुर के महरौनी में हुई जोरदार बारिश गिरे ओले वीडियो हुआ वायरल
    1
    ललितपुर के महरौनी में हुई जोरदार बारिश गिरे ओले वीडियो हुआ वायरल
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-के गोहर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र में अनियमितताओं और कथित वसूली से नाराज किसानों ने मंडीबामौरा-निर्तला सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि उनकी उपज की तुलाई में देरी हो रही है और अवैध वसूली की जा रही है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल मौके पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी ट्रालियां चार से पांच दिन से कतार में खड़ी हैं, लेकिन 'सेटिंग' के जरिए बाद में आने वाले किसानों की उपज पहले तौली जा रही है। इससे दूर-दराज से आए किसानों को खुले में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रत्येक ट्राली से एक हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। बताया गया कि जिस वेयरहाउस में खरीदी हो रही है, वह भाजपा नेता पूरन सिंह रघुवंशी का है। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने किसानों को निष्पक्ष खरीदी और उनकी शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। किसानों ने वेयरहाउस संचालक पर उनके साथ अभद्रता करने और परिसर से बाहर निकलने की धमकी देने का भी आरोप लगाया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान बीना तहसीलदार अंबर पंथी, नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार, मंडी बामौरा चौकी प्रभारी, आरआई और पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद था।
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-के गोहर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र में अनियमितताओं और कथित वसूली से नाराज किसानों ने मंडीबामौरा-निर्तला सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि उनकी उपज की तुलाई में देरी हो रही है और अवैध वसूली की जा रही है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल मौके पर पहुंचे।
किसानों ने बताया कि उनकी ट्रालियां चार से पांच दिन से कतार में खड़ी हैं, लेकिन 'सेटिंग' के जरिए बाद में आने वाले किसानों की उपज पहले तौली जा रही है। इससे दूर-दराज से आए किसानों को खुले में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रत्येक ट्राली से एक हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। बताया गया कि जिस वेयरहाउस में खरीदी हो रही है, वह भाजपा नेता पूरन सिंह रघुवंशी का है।
करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने किसानों को निष्पक्ष खरीदी और उनकी शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
किसानों ने वेयरहाउस संचालक पर उनके साथ अभद्रता करने और परिसर से बाहर निकलने की धमकी देने का भी आरोप लगाया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान बीना तहसीलदार अंबर पंथी, नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार, मंडी बामौरा चौकी प्रभारी, आरआई और पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद था।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by RAJESH BABELE
    1
    Post by RAJESH BABELE
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by एसएन पटेल पत्रकार
    1
    Post by एसएन पटेल पत्रकार
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.