logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई में शादी में सलाद पर हुआ जमकर विवाद, मैरिज गार्डन में की तोड़फोड़ 6 लोग हुए घायल, वीडियो आया सामने

8 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई में शादी में सलाद पर हुआ जमकर विवाद, मैरिज गार्डन में की तोड़फोड़ 6 लोग हुए घायल, वीडियो आया सामने

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।
    3
    लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश 
कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण
किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश
बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा
के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया।
उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाम ढलते ही दिल उदास हो जाता है, ख्वाबों का सिलसिला पास हो जाता है, आपकी यादें कुछ इस तरह आती हैं, जैसे अंधेरे में भी उजाला हो जाता है…🙏😍👌
    1
    शाम ढलते ही दिल उदास हो जाता है,
ख्वाबों का सिलसिला पास हो जाता है,
आपकी यादें कुछ इस तरह आती हैं,
जैसे अंधेरे में भी उजाला हो जाता है…🙏😍👌
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by एसएन पटेल पत्रकार
    1
    Post by एसएन पटेल पत्रकार
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सागर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया एवं पुलिस की सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण BY MP15NEWSMPCG नीरज वैद्यराज पत्रकार 07552888100 सागर पुलिस की तत्परता से युवती को मिला उसका “भविष्य” – 3 दिन में ढूंढ निकाला गुम हुआ महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया एवं पुलिस की सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण सागर, दिनांक 29.04.2026 जिला सागर पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक युवती का अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर ढूंढकर सुरक्षित वापस दिलाया है। यह बैग उसके करियर एवं भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ था, जिसकी गुमशुदगी से वह अत्यधिक चिंतित एवं व्यथित थी। *घटना का विवरण :* प्राची रजक, निवासी गायत्री नगर मकरोनिया, जो कि टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत हैं, दिनांक 27.04.2026 को अपने घर से ऑफिस जाते समय मकरोनिया से ऑटो द्वारा राधा तिराहा पहुंची। जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसका उन्हें तत्काल ध्यान नहीं रहा। कुछ समय बाद बैग की याद आने पर वह अत्यधिक घबराई हुई स्थिति में सागर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची और बताया कि बैग में उनके ऑफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जो उनके पूरे करियर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। *पुलिस की त्वरित कार्यवाही :* मामले की गंभीरता को समझते हुए कंट्रोल रूम में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा को सम्पूर्ण घटना से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तुरंत बैग एवं दस्तावेजों की खोज हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। *सीसीटीवी एवं तकनीकी विश्लेषण :* पुलिस कंट्रोल रूम सागर की टीम एवं ट्रैफिक थाना से पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सीसीटीवी फुटेज खंगालने हेतु लगाया गया। लगातार फुटेज देखने पर प्राची रजक को राधा तिराहा पर ऑटो से उतरते हुए चिन्हित किया गया, जिससे संबंधित ऑटो की पहचान तो हो गई, परंतु वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त ऑटो की फोटो एवं जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं ऑटो चालकों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित (वायरल) किया गया तथा मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया। 3 दिन की मेहनत लाई रंग : लगातार तीन दिन की मेहनत, समन्वय एवं प्रयासों के बाद संबंधित ऑटो चालक की पहचान कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया। उसके पास से प्राची रजक का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिसमें सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। *भावुक हुई युवती, पुलिस का जताया आभार :* अपना बैग एवं दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर प्राची रजक अत्यंत भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि “मैं और मेरा परिवार पिछले तीन दिनों से बहुत परेशान थे, उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी। सागर पुलिस कंट्रोल रूम एवं पूरी टीम ने मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण चीज मुझे वापस दिला दी, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।” विशेष सराहना : इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम, ट्रैफिक पुलिस एवं समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सतत मेहनत, तकनीकी विश्लेषण एवं संवेदनशीलता के चलते यह संभव हो पाया। सागर पुलिस द्वारा आमजन को यह संदेश दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सदैव तत्पर है और आधुनिक तकनीक एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
    2
    सागर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया एवं पुलिस की सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण 
BY MP15NEWSMPCG
नीरज वैद्यराज पत्रकार 
07552888100
सागर पुलिस की तत्परता से युवती को मिला उसका “भविष्य” – 3 दिन में ढूंढ निकाला गुम हुआ महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग
सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया एवं पुलिस की सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण
सागर, दिनांक 29.04.2026
जिला सागर पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक युवती का अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर  ढूंढकर सुरक्षित वापस दिलाया है। यह बैग उसके करियर एवं भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ था, जिसकी गुमशुदगी से वह अत्यधिक चिंतित एवं व्यथित थी।
*घटना का विवरण :*
प्राची रजक, निवासी गायत्री नगर मकरोनिया, जो कि टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत हैं, दिनांक 27.04.2026 को अपने घर से ऑफिस जाते समय मकरोनिया से ऑटो द्वारा राधा तिराहा पहुंची। जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसका उन्हें तत्काल ध्यान नहीं रहा।
कुछ समय बाद बैग की याद आने पर वह अत्यधिक घबराई हुई स्थिति में सागर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची और बताया कि बैग में उनके ऑफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जो उनके पूरे करियर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
*पुलिस की त्वरित कार्यवाही :*
मामले की गंभीरता को समझते हुए कंट्रोल रूम में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा को सम्पूर्ण घटना से अवगत कराया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तुरंत बैग एवं दस्तावेजों की खोज हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
*सीसीटीवी एवं तकनीकी विश्लेषण :*
पुलिस कंट्रोल रूम सागर की टीम एवं ट्रैफिक थाना से पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सीसीटीवी फुटेज खंगालने हेतु लगाया गया। लगातार फुटेज देखने पर प्राची रजक को राधा तिराहा पर ऑटो से उतरते हुए चिन्हित किया गया, जिससे संबंधित ऑटो की पहचान तो हो गई, परंतु वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया।
इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त ऑटो की फोटो एवं जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं ऑटो चालकों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित (वायरल) किया गया तथा मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया।
3 दिन की मेहनत लाई रंग :
लगातार तीन दिन की मेहनत, समन्वय एवं प्रयासों के बाद संबंधित ऑटो चालक की पहचान कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया। उसके पास से प्राची रजक का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिसमें सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।
*भावुक हुई युवती, पुलिस का जताया आभार :*
अपना बैग एवं दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर प्राची रजक अत्यंत भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि “मैं और मेरा परिवार पिछले तीन दिनों से बहुत परेशान थे, उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी। सागर पुलिस कंट्रोल रूम एवं पूरी टीम ने मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण चीज मुझे वापस दिला दी, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।”
विशेष सराहना :
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम, ट्रैफिक पुलिस एवं समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सतत मेहनत, तकनीकी विश्लेषण एवं संवेदनशीलता के चलते यह संभव हो पाया।
सागर पुलिस द्वारा आमजन को यह संदेश दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सदैव तत्पर है और आधुनिक तकनीक एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by SUNEEL SINGH
    1
    Post by SUNEEL SINGH
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
    1
    खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,,,,,बीना 
BREAKING NEWS: 
खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त
बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by RAJESH BABELE
    1
    Post by RAJESH BABELE
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.