खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।1
- लोकेशन :- खुरई रिपोर्टर:-राकेश सेन खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by बिजय चोहन1
- बीना शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को पकड़ते हुए उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी शराब की खेप को कहीं सप्लाई करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।1
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना मंडी बामोरा में किसानों का फूटा गुस्सा, ₹50 प्रति बोरा कमीशन वसूली के विरोध में गौहर रोड पर चक्का जाम यमुना एग्रो लॉजिस्टिक समिति पर किसानों का हंगामा बीना के मंडी बामोरा स्थित यमुना एग्रो लॉजिस्टिक समिति वेयरहाउस पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि समिति द्वारा प्रति बोरा 50 रुपये कमीशन की मांग की जा रही है, और रकम नहीं देने पर उनकी उपज की तुलाई रोककर दूसरे किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस कथित मनमानी और शोषण से नाराज किसानों ने गौहर रोड पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली बंद कराने और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से किसान तुलाई व्यवस्था में अनियमितताओं और अतिरिक्त वसूली से परेशान थे। आज जब किसानों का आक्रोश बढ़ा तो उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गौहर रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों का साफ कहना है कि जब तक अवैध कमीशनखोरी बंद नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल किसानों की मांग है कि मंडी और वेयरहाउस में पारदर्शी व्यवस्था लागू हो, ताकि अन्नदाता को किसी भी प्रकार के शोषण का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस बड़ी शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1
- Post by SUNEEL SINGH1
- पाली में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, नाबालिग चालक बने चिंता का विषय पाली। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में पाली पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों और पाली मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज न होने, ओवरलोडिंग तथा तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों को रोककर पूछताछ की। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के समय तेज चिलचिलाती धूप में भी कई नाबालिग सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। हालांकि, पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद ऐसे वाहन चालक शाम के समय छिपते फिरते हैं और मौका देखकर ही बाहर निकलते हैं। शाम के समय बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोग भी पुलिस चेकिंग से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए। कई लोग मुख्य बस स्टैंड से कुछ दूरी पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं और पैदल जाकर सब्जी, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करते हैं। वहीं कुछ लोग पुलिस के जाने का इंतजार करते हुए देखे गए, ताकि वे बिना किसी जांच के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से सख्ती से रोकें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पिता जगभान यादव (24) बुधवार रात अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान निरंजन लोधी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और अभिषेक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली अभिषेक के सीने के बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अभिषेक यादव के चचेरे भाई ज्ञानसिंह यादव की 2022 में हत्या हुई थी। इसी मामले में निरंजन लोधी मुख्य आरोपी था। कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इस घटना को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1