पाली पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों और पाली मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए पाली में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, नाबालिग चालक बने चिंता का विषय पाली। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में पाली पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों और पाली मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज न होने, ओवरलोडिंग तथा तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों को रोककर पूछताछ की। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के समय तेज चिलचिलाती धूप में भी कई नाबालिग सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। हालांकि, पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद ऐसे वाहन चालक शाम के समय छिपते फिरते हैं और मौका देखकर ही बाहर निकलते हैं। शाम के समय बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोग भी पुलिस चेकिंग से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए। कई लोग मुख्य बस स्टैंड से कुछ दूरी पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं और पैदल जाकर सब्जी, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करते हैं। वहीं कुछ लोग पुलिस के जाने का इंतजार करते हुए देखे गए, ताकि वे बिना किसी जांच के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से सख्ती से रोकें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।

- पाली में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, नाबालिग चालक बने चिंता का विषय पाली। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में पाली पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों और पाली मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज न होने, ओवरलोडिंग तथा तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों को रोककर पूछताछ की। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के समय तेज चिलचिलाती धूप में भी कई नाबालिग सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। हालांकि, पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद ऐसे वाहन चालक शाम के समय छिपते फिरते हैं और मौका देखकर ही बाहर निकलते हैं। शाम के समय बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोग भी पुलिस चेकिंग से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए। कई लोग मुख्य बस स्टैंड से कुछ दूरी पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं और पैदल जाकर सब्जी, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करते हैं। वहीं कुछ लोग पुलिस के जाने का इंतजार करते हुए देखे गए, ताकि वे बिना किसी जांच के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से सख्ती से रोकें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।1
- ललितपुर के महरौनी में हुई जोरदार बारिश गिरे ओले वीडियो हुआ वायरल1
- ललितपुर महरौनी हम आपको बता दें मामला नगर पंचायत महरौनी का है जहां पर कुछ दिनों पहले एक ड्राइवर द्वारा नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा की जा रही अबैध वसूली को लेकर एक वीडियो बनाई गई थी जिसको लेकर आज नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा जब वह ड्राइवर वहां से गुजरा तो उसको देखकर उसको रोका और कहने लगे जो तुमने वीडियो डाली थी उसको डिलीट कर दो वरना हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं इतना कहने के बाद वह उसके साथ गाली गलौज करने लगे और उसके लिए गाड़ी में से नीचे उतारने लगे जबरदस्ती करने के बाद उसने तुरंत गाड़ी आगे बढ़ाई और अपना वहां से भाग गया गाड़ी आगे बढ़ाते समय नगर पंचायत महरौनी के कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी पर पत्थर मारे जिससे वह अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में आगे निकल ले गया फिर भी नगर पंचायत कर्मचारी ने उसका पीछा किया और उसको वापस आने पर देख लेने की धमकी दी1
- Post by Manoj jain1
- चंदेरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स कमेटी द्वारा तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज से आए कव्वालों ने शिरकत दी। इस 153 वे उर्स कार्यक्रम के उर्स कमेटी सरदार सैयद शाहनवाज हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवाम के सहयोग से इस विशाल कार्यक्रम को हर वर्ष कराया जाता है और यह कार्यक्रम तीन दिवसीय का होता है जिसमें दूर-दराज से दुकानदार शानदार वस्तुएं शहरवासीयो को उपलब्ध करवाते हैं इस उर्स कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी और अदनान नाजा के बीच, साकिब अली साबरी और रेहान अली के बीच शानदार मुकाबला सुनने को मिला। जिसे सुनकर लोग घूमे नाचे और आनंदमय हो गए। इस कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल की सुबह करीबन 5:00 बजे हुआ।1
- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।1
- लोकेशन :- खुरई रिपोर्टर:-राकेश सेन खुरई खुरई में शादी समारोह के दौरान सलाद को लेकर इतना विवाद हुआ कि बारातियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी यह बात है खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। खाने में सलाद न मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में अहिरवार समाज के एक लड़के की शादी के प्रतिभोज के दौरान हुई। बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की। कैटरर ने सलाद काटे जाने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों की जमकर तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही शादी की आगे की रस्में पूरी हो सकीं। इस पूरे विवाद और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- पाली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह बड़ी राहत मिली, जब तड़के करीब 4 बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में सुबह-सुबह हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। इस बारिश से किसानों को भी फायदा एवं फसलों को भी फायदा बताया जा रहा है1