Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा की भ्रष्टाचार कि चालक
User3213
भाजपा की भ्रष्टाचार कि चालक
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश बीना।सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।3
- शाम ढलते ही दिल उदास हो जाता है, ख्वाबों का सिलसिला पास हो जाता है, आपकी यादें कुछ इस तरह आती हैं, जैसे अंधेरे में भी उजाला हो जाता है…🙏😍👌1
- Post by एसएन पटेल पत्रकार1
- Post by User32131
- Post by SUNEEL SINGH1
- Post by बिजय चोहन1
- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,बीना BREAKING NEWS: खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई, यूपी नंबर वाहन जब्त बीना। शहर के खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ ली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक UP 16 AA 8575 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती कर जब्ती कार्रवाई पूरी की और वाहन को थाने में खड़ा कराया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी, किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में शामिल तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकानों के टेंडर होने के बाद पहली बार अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।1
- Post by RAJESH BABELE1