Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बेमेतरा जिला आगमन पर भाई राहुल टिकरिहा का जबरदस्त स्वागत।* छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात बेमेतरा के माटी पुत्र राहुल टिकरिहा जी का जिले के तीनों विधानसभा नवागढ़, बेमेतरा व साजा में जबरदस्त स्वागत किया गया! युवाओं और क्षेत्र वासियों ने गर्मजोशी के साथ अपने बेमेतरा जिला पंचायत के सभापति राहुल टिकरिहा का स्वागत किया। बेमेतरा जिला के लिए गौरव का विषय है की पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राहुल टिकरिहा जी को स्थान दिया है।🌹🌹🌹🌳🙏
🌳पर्यावरण प्रेमी संगठन जिलाअध्यक्ष -बेमेतरा(छ. ग.)🌳
*बेमेतरा जिला आगमन पर भाई राहुल टिकरिहा का जबरदस्त स्वागत।* छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात बेमेतरा के माटी पुत्र राहुल टिकरिहा जी का जिले के तीनों विधानसभा नवागढ़, बेमेतरा व साजा में जबरदस्त स्वागत किया गया! युवाओं और क्षेत्र वासियों ने गर्मजोशी के साथ अपने बेमेतरा जिला पंचायत के सभापति राहुल टिकरिहा का स्वागत किया। बेमेतरा जिला के लिए गौरव का विषय है की पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राहुल टिकरिहा जी को स्थान दिया है।🌹🌹🌹🌳🙏
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- ग्राम पीरैया में राह भटक कर पहुंचे हिरण को दौड़ा रहे थे कुत्ते गांव के दो युवकों ने हिरण की बचाई जान आज मंगलवार की साम 5:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे पिता गोरेलाल कुर्रे एवं उसके साथी राजेश जायसवाल पिता थनवार जायसवाल पता ग्राम पीरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपने मोटरसाइकिल से खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे तभी उन्होंने देखा की गांव के नाला के पास सड़क किनारे एक हिरण को तीन-चार कुत्ते भोग भाकर दौड़ा रहे थे जिसे देखते ही दोनों युवकों ने हिरण की जान बचाने की ठान ली और उन्होंने कुत्तों को पत्थर मार कर वहां से भगाया उसके बाद हिरण को पड़कर कपिल कुर्रे अपने घर ले आए और उसे पानी चार देकर सुरक्षित रखे हुवे थे एवं घटना की सूचना थाना चकरभाठा में दी गई इसके बाद सूचक कपिल कुर्रे ने कानन पेंडारी जू को सूचना दी वहां से वन विभाग की टीम दोपहर 2.30 बजे के करीब ग्राम पिरैया कपिल कुर्रे के घर पहुंची उसके बाद हिरण को सुरक्षित कानन पेंडारी ले जाया गया है लेकिन हिरण की जान बचाने वाले दोनों युवकों का कहना है कि अगर हिरण को जानवर मार कर खा गय होते या फिर किसी आदमी के द्वारा हिरण को मार कर खाया गया होता तो दुनिया भर की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच कर कार्यवाही करते और हम लोग हिरण की जान बचाए हैं तो ना तो हमें कोई इनाम दिया गया और ना ही हमारा नाम पता पूछा गया है हमने तो मानवता दिखाते हुए हिरण की जान बचाई है बाकी अधिकारी जाने की वे हमें सम्मानित करते हैं या नहीं लेकिन इस घटना से एक चीज तो साफ है की लगातार जंगल काटे जा रहे हैं जंगली जीव राह भटक कर गांव एवं शहरों की सड़कों पर आ जा रहे हैं जो जंगली जीव के लिए तो खतरा है ही साथ ही मानव जाति को भी इन जंगली जीवों से खतरा बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र के खेतों से हरे भरे पेड़ो के लड़कियों को काटकर ट्रैक्टर से चकरभाठा के लकड़ी टाल में ला कर बेचा जा रहा है इन लकड़ी चोरों पर सासन कार्यवाही क्यों नहीं करती1
- Post by पत्रकार1
- बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- बिलासपुर में एसी कॉपर वायर चोरी मामले का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। यह चोरी रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है, जिसमें 80 फीट कॉपर वायर, एसी के पार्ट्स और नगदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज वस्त्रकार, धीरेन्द्र झारिया और कबाड़ी एहसान अली के रूप में हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- धर्म के नाम पर जीव हत्या बंद करो1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक सनसनीखेज मर्डर केस का बड़ा खुलासा हुआ है। सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला सच सामने लाया है, जहां उनके अपने ही सगे भाई और परिजनों ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। मुंगेली पुलिस ने त्रिनयन ऐप और CCTV फुटेज की मदद से इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए 11 आरोपियों और 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले परिवार में विवाद पैदा किया, फिर 10 लाख रुपये और जमीन की सुपारी देकर हत्या करवाई। हत्या के बाद शव को जंगल में दफनाया गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल को प्रयागराज में गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार, बाइक, स्कूटी और नगदी सहित कई सबूत जब्त किए हैं। यह मामला दिखाता है कि लालच किस तरह रिश्तों को भी खत्म कर सकता है।1
- Post by पत्रकार1
- दागौरी मेन रोड पर पानी टंकी के पास जीजा की बाइक में बैठकर जा रहे साले की बाइक से गिरने से हुई मौत बिल्हा थाना में मामला दर्ज सोमवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुचनाकर्ता का नाम – ओमप्रकाश निषाद पिता अधारी निषाद उम्र 32 साल साकिन ताला वार्ड क्रमांक 05 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने सोमवार की सुबह 11.44 बजे थाना बिल्हा में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया की नाम मृतक - दिलहरण कैवर्त्य पिता महेतरू कैवर्त्य उम्र 28 साल साकिन भोथीडीह थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर का निवासी थी जिसकी मृत्यु - रोड एक्सीडेंट से दगौरी मेन रोड पर पानी टंकी के पास सड़क दुर्घटना में हुई है विवरण – सूचक थाना उपस्थित आकर जबानी मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि मृतक अपने जीजा शिव प्रसाद निषाद निवासी ताला थाना बिल्हा के साथ दिनांक 29/03/2026 को मोटर सायकल में काम से बिल्हा आया था जो वापस जाते समय शाम 05/30 बजे दगौरी पानी टंकी के सामने रोड मे मोटर सायकल अनियत्रित होने से पीछे मे बैठे दिलहरण कैवर्त्य नीचे गिर गया जिसके कारण नाक, मुंह एवं सिर मे अदरूनी चोट लगा था जिसके ईलाज के लिए दिलहरण कैवर्त्य के जीजा शिवप्रसाद मोटर सायकल में बिल्हा अस्पताल लाया था अस्पताल के बाहर ही मृत्यु हो गया जिसे शिवप्रसाद ने प्रायवेट एम्बुलेश से उसके गांव भोथीडीह ले गया था एक्सीडेंट घटना होने के कारण पुन दिनांक 30/03/2026 के सुबह उसे बिल्हा अस्पताल लाये है दिलहरण कैवर्त्य की मृत्यु उसके जीजा शिव प्रसाद निषाद के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते समय मोटर सायकल अनियत्रित होने से पीछे बैठा दिलहरण कैवत्यर् के गिरने से नाक, मुंहएवं एवं सिर मे अदरूनी चोट लगने से हुई है सूचक की सूचना पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। सूचना एसडीएम महोदय बिल्हा को भेजी जाती है ।1