*पांचवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बांटे पेन, की उज्जवल भविष्य की कामना* गोविन्द राम ब्यूरो चीफ पलारी संकुल केंद्र दतान में पांचवीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंद रात्रे ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पेन (कलम) भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है। अध्यक्ष गोविंद रात्रे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक सामान्य पड़ाव है, इसलिए किसी प्रकार का डर या तनाव मन में न रखें। शांत मन और पूरी लगन के साथ प्रश्नों को पढ़कर उत्तर लिखें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की भी सलाह दी। ग्राम दतान के अंतर्गत संचालित तीन प्राथमिक शालाओं जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला गुढ़ियारी (प), शासकीय प्राथमिक शाला बालक दतान तथा शासकीय प्राथमिक शाला बालिका दतान में अध्ययनरत सभी कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के पहले दिन कलम प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शाला परिवार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रोत्साहन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं। शिक्षकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए परीक्षा को निडर होकर देने तथा अपने ज्ञान का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*पांचवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बांटे पेन, की उज्जवल भविष्य की कामना* गोविन्द राम ब्यूरो चीफ पलारी संकुल केंद्र दतान में पांचवीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंद रात्रे ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पेन (कलम) भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है। अध्यक्ष गोविंद रात्रे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक सामान्य पड़ाव है, इसलिए किसी प्रकार का डर या तनाव मन में न रखें। शांत मन और पूरी लगन के साथ प्रश्नों को पढ़कर उत्तर लिखें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को
नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की भी सलाह दी। ग्राम दतान के अंतर्गत संचालित तीन प्राथमिक शालाओं जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला गुढ़ियारी (प), शासकीय प्राथमिक शाला बालक दतान तथा शासकीय प्राथमिक शाला बालिका दतान में अध्ययनरत सभी कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के पहले दिन कलम प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शाला परिवार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रोत्साहन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं। शिक्षकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए परीक्षा को निडर होकर देने तथा अपने ज्ञान का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Post by गोविंद राम 92947315372
- गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है अब हमारी बारी होश मे आव सब यही धरा पर धरा रह जाएगा1
- 4000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया1
- Post by Sunita Sharma1
- रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छतौद में आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर जिला पंचायत की सभापति मतिस्वाति वर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें तिल्दा ब्लॉक के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और नेता शामिल हुए। समारोह में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों और अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान फाग गीतों की मधुर धुन पर महिलाएं थिरकती नजर आईं, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।3
- धरसींवा खंड के टांडा गांव में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विस्तार, 30 लोगों ने ली सदस्यता | जनजागरूकता अभियान शुरू संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 धरसींवा खंड के ग्राम टांडा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा संगठन विस्तार और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 30 भाई-बहनों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के सेनानी और पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को छत्तीसगढ़ियावाद और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना और छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मार्गदर्शक अमित भइया जी और डॉ. अजय यादव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।2
- पेंड्री डी चौक के पास खड़ी ट्रेलर ट्रक ढूंढने से दूसरा ट्रक हूवा क्षतिग्रस्त जिसकी डायल 112 को डी गई सूचना सोमवार की रात 12:15 बजे कालर से मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात 11:30 पर कालर मोहम्मद सरफराज खान को उसके ट्रक ड्राइवर ने फोन से सूचना दी की पेंड्रीडी चौक के पास गोसइया ढाबा में उनका ट्रेलर ट्रक ड्राइवर खाना खाने के लिए गाड़ी को खड़ा कर उतर रहा था तभी गाड़ी अचानक पीछे ढुल गई जिसकी वजह से बगल में खड़े दूसरे ट्रेलर बाहर में में थोड़ी खरोचे आई है जिसकी वजह से दूसरे गाड़ी का ट्रक ड्राइवर उसके गाड़ी के ट्रक ड्राइवर की गाड़ी की चाबी को लूट लिया है वापस नहीं कर रहा है घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 घटना इस्थल पहुंची जहा कालर के ट्रक वाहन धुलने की वजह से पीछे में खड़े ट्रक का दाया हिस्सा थोड़ा सा दबा हवा था उसके बाद दोनों पक्षों को समझाने से दोनो ने आपसी समझौता कर लिया उसके बाद मामला शांत हुआ इस घटना में किसी के हाथाहत होने की खबर नहीं है1
- *बलौदा बाजार ब्रेकिंग* अंबेडकर चौक मे हुआ बवाल,,, दो व्यापारियों की बीच जम कर हुआ झगड़ा,,, पुलिस के साथ भी हुई जमकर झूमा झटकी,,, अनुशासन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जमकर भांजी लाठी,,,,समझवता,,,1