logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन की रजिस्ट्री कराकर वापस आ रहे भाइयों से हुई लूट व मारपीट एफआईआर न लिखने पर पीड़ित ने एसपी से किया शिकायत मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र मे लूट व मारपीट होने का एक मामला घटित हुआ है। जिसमे रजिस्ट्री करवाकर वापस आ रहे दो भाइयों से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूट होने की घटना घटित हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके भाई उमेश और अशोक बिसौआ चौराहा पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों की पहचान बेलवनवा गांव निवासी प्रदीप निषाद पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र श्याम बहादुर और विशाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। बदमाशों ने लोहे की चुल्ला और पंच चाकू से वार किया, जिससे उमेश की आंख और सिर पर तथा अशोक के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाश उनसे 85,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर बिसौवा चौकी प्रभारी के माध्यम से थाने को सौंप दिया गया। हालांकि, सुरेश चंद्र यादव का आरोप है कि मेंहदावल थाने पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तहरीर बदलने और 'सही करने' की बात कही जा रही है।सुरेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया और उन्हें फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और मुकदमा दर्ज न करने के सारे आरोप गलत हैं।

6 hrs ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
067bc7e8-1297-4104-8a45-af4be1663f98

जमीन की रजिस्ट्री कराकर वापस आ रहे भाइयों से हुई लूट व मारपीट एफआईआर न लिखने पर पीड़ित ने एसपी से किया शिकायत मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र मे लूट व मारपीट होने का एक मामला घटित हुआ है। जिसमे रजिस्ट्री करवाकर वापस आ रहे दो भाइयों से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूट होने की घटना घटित हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके भाई उमेश और अशोक बिसौआ चौराहा पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों की पहचान बेलवनवा गांव निवासी प्रदीप निषाद पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र श्याम बहादुर और विशाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। बदमाशों

ने लोहे की चुल्ला और पंच चाकू से वार किया, जिससे उमेश की आंख और सिर पर तथा अशोक के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाश उनसे 85,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर बिसौवा चौकी प्रभारी के माध्यम से थाने को सौंप दिया गया। हालांकि, सुरेश चंद्र यादव का आरोप है कि मेंहदावल थाने पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तहरीर बदलने और 'सही करने' की बात कही जा रही है।सुरेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया और उन्हें फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और मुकदमा दर्ज न करने के सारे आरोप गलत हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेपाल से आकर भारत में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश ,तीन बाइक बरामद कर ,दों नेपालियों को किया गिरफ्तार! #Maharajganj #police
    1
    नेपाल से आकर भारत में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश ,तीन बाइक बरामद कर ,दों नेपालियों को किया गिरफ्तार!
#Maharajganj 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त निरीक्षक गोपनीय अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आर0आई0 रेडियो सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0 ददन राय, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 मनीष जायसवाल, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 राहुल प्रसाद कार्यालय क्षेत्राधिकारी धनघटा, का0 कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    4
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । 
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक  विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से  गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये ।
चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया ।
पुलिस अधीक्षक  अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त निरीक्षक गोपनीय  अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आर0आई0 रेडियो  सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक  अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0  ददन राय, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0  मनीष जायसवाल, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 राहुल प्रसाद कार्यालय  क्षेत्राधिकारी धनघटा, का0 कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । 
पुलिस अधीक्षक सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया,  कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । 
गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,  प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) विशेष रिपोर्ट: राजधानी में 'हनी ट्रैप' का खौफनाक खेल, खाकी की मुस्तैदी से बेनकाब हुआ गिरोह! ब्यूरो रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश (लखनऊ) सफेदपोशों का काला खेल: पत्रकारिता और समाजसेवा की आड़ में चल रहा था उगाही का साम्राज्य। ठाकुरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फर्जी 'मसीहाओं' के दबाव को ठुकरा कर बेनकाब किया हनी ट्रैप गिरोह। योगी राज में जीरो टॉलरेंस: नाबालिग से दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग करने वाली आतिका पर POCSO के तहत शिकंजा। फर्जी वीडियो बनाम पुख्ता सबूत: कैमरे में कैद हुई 25 लाख की रंगदारी, अब सलाखों के पीछे होगा गिरोह। लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ठाकुरगंज इलाका इन दिनों एक ऐसी साजिश का गवाह बना है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक तरफ 16 साल का मासूम नाबालिग लड़का और दूसरी तरफ उसे अपनी जाल में फंसाकर फरार होने वाली शातिर महिला—यह मामला महज एक 'फरार' होने की कहानी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित 'हनी ट्रैप' और उगाही (Extortion) के काले साम्राज्य का पर्दाफाश है। साजिश का चेहरा: आतिका सिद्दीकी और उसका सिंडिकेट पुलिस की गहन जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी पर अब POCSO (पास्को), दुष्कर्म और रंगदारी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, यह कोई अकेली महिला का कृत्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक पूरा गिरोह काम कर रहा है। डिजिटल साक्ष्यों का मायाजाल और पुलिस की चुनौतियां जांच में यह बात भी उभरकर सामने आई है कि गिरोह न केवल शारीरिक रूप से बल्कि डिजिटल स्पेस में भी बेहद सक्रिय था। नाबालिग को विश्वास में लेने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया गया और फिर उन्हीं चैट्स और वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू की गई। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, 'हनी ट्रैप' के ऐसे मामलों में अपराधी अक्सर 'साइकोलॉजिकल मैनिपुलेशन' का सहारा लेते हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार लोक-लाज के डर से पुलिस के पास जाने में हिचकिचाता है। तथाकथित 'चौथे स्तंभ' पर दाग इस मामले ने उन स्वयंभू पत्रकारों की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, जो यूट्यूब और फेसबुक जैसे पोर्टल्स के जरिए गिरोह को 'कवर' दे रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब इन तथाकथित पत्रकारों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उगाही की रकम का कितना हिस्सा इन 'रक्षक' बने 'भक्षकों' की जेब में जा रहा था। कानूनी शिकंजा: सख्त धाराओं का प्रावधान पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। दर्ज की गई धाराओं के तहत गिरोह के सदस्यों को कड़ी सजा मिलना तय माना जा रहा है: POCSO एक्ट: चूंकि पीड़ित नाबालिग है, इसलिए पास्को की धाराएं आरोपियों के लिए जमानत की राह मुश्किल कर देंगी। गैंगस्टर एक्ट की संभावना: गिरोह के संगठित स्वरूप को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में इन पर 'गैंगस्टर एक्ट' के तहत भी कार्रवाई हो सकती है, जिससे इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की कुर्की की जा सके। सामाजिक सरोकार: क्या कहते हैं विशेषज्ञ? मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि किशोर उम्र के बच्चों को ऐसे गिरोह आसानी से निशाना बनाते हैं क्योंकि इस उम्र में वे भावनात्मक रूप से अस्थिर होते हैं। "अभिभावकों को अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों और अचानक आए व्यवहारिक बदलावों पर नजर रखने की सख्त जरूरत है। संवाद ही वह एकमात्र रास्ता है जिससे बच्चों को ऐसे जाल में फंसने से बचाया जा सकता है।" राजधानी के लिए एक चेतावनी लखनऊ के ठाकुरगंज की यह घटना महज एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि राजधानी के सभ्य समाज के लिए एक 'वेक-अप कॉल' है। यह दिखाती है कि कैसे अपराधी अब तकनीक और फेक प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल कर कानून को चुनौती दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की 'अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश' की नीति के तहत, अब जनता की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या वे सफेदपोश मददगार भी सलाखों के पीछे जाएंगे जो इस काले खेल के असली सूत्रधार हैं? लखनऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के ब्लैकमेल या हनी ट्रैप का शिकार होता है, तो वह डरे बिना सामने आए। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य बातें: 25 लाख की डिमांड और 'कैमरा' गवाही: पीड़ित मां का आरोप है कि गिरोह के सदस्य उनसे 25 लाख रुपये की मोटी रकम मांग रहे थे। ताज्जुब की बात यह है कि यह पूरी सौदेबाजी और रंगदारी मांगने का खेल कैमरे में भी कैद हो चुका है, जो अब पुलिस के पास अहम सबूत है। फर्जी 'मसीहा' और तथाकथित पत्रकार: इस मामले का सबसे वीभत्स पहलू यह है कि इस गिरोह को कुछ फर्जी सामाजिक कार्यकर्ता और तथाकथित पत्रकार संरक्षण दे रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे। योगी सरकार और पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि महिला द्वारा पहले लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह आधारहीन और फर्जी थे। इसी के बाद पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आतिका और उसके मददगारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समीक्षात्मक नजरिया (Critical View): क्या समाज में अब अपराधी इतने निडर हो गए हैं कि वे कानून के रक्षकों (पुलिस) को ही सोशल मीडिया के जरिए डराने का प्रयास करेंगे? 'पत्रकारिता' और 'समाजसेवा' जैसे पवित्र शब्दों की आड़ में हनी ट्रैप का धंधा चलाने वाले इन सफेदपोश अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई समय की मांग है। बड़ा सवाल: आखिर कब तक फर्जी वीडियो और सोशल मीडिया ट्रायल के जरिए सच को दबाने की कोशिश होती रहेगी? फिलहाल, आतिका सिद्दीकी और उसका पूरा गिरोह पुलिस की रडार पर है। लखनऊ पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही 'हनी ट्रैप' का यह पूरा सिंडिकेट सलाखों के पीछे होगा। ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश न्याय की आस, सच का साथ।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
विशेष रिपोर्ट: राजधानी में 'हनी ट्रैप' का खौफनाक खेल, खाकी की मुस्तैदी से बेनकाब हुआ गिरोह!
ब्यूरो रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश (लखनऊ)
सफेदपोशों का काला खेल: पत्रकारिता और समाजसेवा की आड़ में चल रहा था उगाही का साम्राज्य।
ठाकुरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फर्जी 'मसीहाओं' के दबाव को ठुकरा कर बेनकाब किया हनी ट्रैप गिरोह।
योगी राज में जीरो टॉलरेंस: नाबालिग से दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग करने वाली आतिका पर POCSO के तहत शिकंजा।
फर्जी वीडियो बनाम पुख्ता सबूत: कैमरे में कैद हुई 25 लाख की रंगदारी, अब सलाखों के पीछे होगा गिरोह।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ठाकुरगंज इलाका इन दिनों एक ऐसी साजिश का गवाह बना है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक तरफ 16 साल का मासूम नाबालिग लड़का और दूसरी तरफ उसे अपनी जाल में फंसाकर फरार होने वाली शातिर महिला—यह मामला महज एक 'फरार' होने की कहानी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित 'हनी ट्रैप' और उगाही (Extortion) के काले साम्राज्य का पर्दाफाश है।
साजिश का चेहरा: आतिका सिद्दीकी और उसका सिंडिकेट
पुलिस की गहन जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी पर अब POCSO (पास्को), दुष्कर्म और रंगदारी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, यह कोई अकेली महिला का कृत्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक पूरा गिरोह काम कर रहा है।
डिजिटल साक्ष्यों का मायाजाल और पुलिस की चुनौतियां
जांच में यह बात भी उभरकर सामने आई है कि गिरोह न केवल शारीरिक रूप से बल्कि डिजिटल स्पेस में भी बेहद सक्रिय था। नाबालिग को विश्वास में लेने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया गया और फिर उन्हीं चैट्स और वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू की गई। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, 'हनी ट्रैप' के ऐसे मामलों में अपराधी अक्सर 'साइकोलॉजिकल मैनिपुलेशन' का सहारा लेते हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार लोक-लाज के डर से पुलिस के पास जाने में हिचकिचाता है।
तथाकथित 'चौथे स्तंभ' पर दाग
इस मामले ने उन स्वयंभू पत्रकारों की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, जो यूट्यूब और फेसबुक जैसे पोर्टल्स के जरिए गिरोह को 'कवर' दे रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब इन तथाकथित पत्रकारों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उगाही की रकम का कितना हिस्सा इन 'रक्षक' बने 'भक्षकों' की जेब में जा रहा था।
कानूनी शिकंजा: सख्त धाराओं का प्रावधान
पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। दर्ज की गई धाराओं के तहत गिरोह के सदस्यों को कड़ी सजा मिलना तय माना जा रहा है:
POCSO एक्ट: चूंकि पीड़ित नाबालिग है, इसलिए पास्को की धाराएं आरोपियों के लिए जमानत की राह मुश्किल कर देंगी।
गैंगस्टर एक्ट की संभावना: गिरोह के संगठित स्वरूप को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में इन पर 'गैंगस्टर एक्ट' के तहत भी कार्रवाई हो सकती है, जिससे इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की कुर्की की जा सके।
सामाजिक सरोकार: क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि किशोर उम्र के बच्चों को ऐसे गिरोह आसानी से निशाना बनाते हैं क्योंकि इस उम्र में वे भावनात्मक रूप से अस्थिर होते हैं।
"अभिभावकों को अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों और अचानक आए व्यवहारिक बदलावों पर नजर रखने की सख्त जरूरत है। संवाद ही वह एकमात्र रास्ता है जिससे बच्चों को ऐसे जाल में फंसने से बचाया जा सकता है।"
राजधानी के लिए एक चेतावनी
लखनऊ के ठाकुरगंज की यह घटना महज एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि राजधानी के सभ्य समाज के लिए एक 'वेक-अप कॉल' है। यह दिखाती है कि कैसे अपराधी अब तकनीक और फेक प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल कर कानून को चुनौती दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की 'अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश' की नीति के तहत, अब जनता की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या वे सफेदपोश मददगार भी सलाखों के पीछे जाएंगे जो इस काले खेल के असली सूत्रधार हैं?
लखनऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के ब्लैकमेल या हनी ट्रैप का शिकार होता है, तो वह डरे बिना सामने आए। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य बातें:
25 लाख की डिमांड और 'कैमरा' गवाही: पीड़ित मां का आरोप है कि गिरोह के सदस्य उनसे 25 लाख रुपये की मोटी रकम मांग रहे थे। ताज्जुब की बात यह है कि यह पूरी सौदेबाजी और रंगदारी मांगने का खेल कैमरे में भी कैद हो चुका है, जो अब पुलिस के पास अहम सबूत है।
फर्जी 'मसीहा' और तथाकथित पत्रकार: इस मामले का सबसे वीभत्स पहलू यह है कि इस गिरोह को कुछ फर्जी सामाजिक कार्यकर्ता और तथाकथित पत्रकार संरक्षण दे रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे।
योगी सरकार और पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि महिला द्वारा पहले लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह आधारहीन और फर्जी थे। इसी के बाद पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आतिका और उसके मददगारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
समीक्षात्मक नजरिया (Critical View):
क्या समाज में अब अपराधी इतने निडर हो गए हैं कि वे कानून के रक्षकों (पुलिस) को ही सोशल मीडिया के जरिए डराने का प्रयास करेंगे? 'पत्रकारिता' और 'समाजसेवा' जैसे पवित्र शब्दों की आड़ में हनी ट्रैप का धंधा चलाने वाले इन सफेदपोश अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई समय की मांग है।
बड़ा सवाल: आखिर कब तक फर्जी वीडियो और सोशल मीडिया ट्रायल के जरिए सच को दबाने की कोशिश होती रहेगी?
फिलहाल, आतिका सिद्दीकी और उसका पूरा गिरोह पुलिस की रडार पर है। लखनऊ पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही 'हनी ट्रैप' का यह पूरा सिंडिकेट सलाखों के पीछे होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
न्याय की आस, सच का साथ।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महंगाई-बेरोजगारी पर बोले SP विधायक राजेश निषाद - 'अखिलेश राज था बेहतर!'
    1
    महंगाई-बेरोजगारी पर बोले SP विधायक राजेश निषाद - 'अखिलेश राज था बेहतर!'
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हज़रत मुबारक खां शहीद उर्स 2026: आज पेश होगी सरकारी चादर, देर रात होगी शानदार कव्वाली
    1
    हज़रत मुबारक खां शहीद उर्स 2026: आज पेश होगी सरकारी चादर, देर रात होगी शानदार कव्वाली
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जोगिया -कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के बच्चो ने भारत के मानचित्र पर नारी शक्ति बंदन का पाठ वार्डन अर्पणा सिंह द्वारा पढ़ाया गया! प्रेरित करते हुए प्रभारी वार्डन द्वारा बालिकाओं को नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन शक्ति का मतलब प्रभाव सुरक्षित बेटियां शिक्षित बेटियां के बारे बृहद रूप से जानकारी दी गयी!
    1
    जोगिया -कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के बच्चो ने भारत के मानचित्र पर नारी शक्ति बंदन का पाठ वार्डन अर्पणा सिंह द्वारा पढ़ाया गया!
प्रेरित करते हुए प्रभारी वार्डन द्वारा बालिकाओं को नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन शक्ति का मतलब प्रभाव सुरक्षित बेटियां शिक्षित बेटियां के बारे बृहद रूप से जानकारी दी गयी!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विधायक चौराहा स्थित होटल में भीषण आग,लाखों का नुकसान आनन्दनगर /महराजगंज।गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विधायक चौराहा के पास गुरुवार को एक होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी में स्थित होटल में हुई है।बताया जाता हैं कि एके होटल में दिन करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बची हुई आग पर काबू पाकर उसे पूरी तरह शांत किया।सूत्रों के मुताबिक,होटल में खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    विधायक चौराहा स्थित होटल में भीषण आग,लाखों का नुकसान
आनन्दनगर /महराजगंज।गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विधायक चौराहा के पास गुरुवार को एक होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी में स्थित होटल में हुई है।बताया जाता हैं कि एके होटल में दिन करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बची हुई आग पर काबू पाकर उसे पूरी तरह शांत किया।सूत्रों के मुताबिक,होटल में खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
    4
    सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर MMUT में छात्राओं का हंगामा, प्रोफेसर की एंट्री पर बवाल गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब एक पुरुष प्रोफेसर के गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश करने से नाराज छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर हॉस्टल के अंदर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। बड़ी संख्या में छात्राएं मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगीं और कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं।
    1
    गोरखपुर MMUT में छात्राओं का हंगामा, प्रोफेसर की एंट्री पर बवाल
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब एक पुरुष प्रोफेसर के गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश करने से नाराज छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर हॉस्टल के अंदर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। बड़ी संख्या में छात्राएं मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगीं और कार्रवाई की मांग की।
करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.