सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का परचम। -परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला। सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का परचम। -परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला। सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर
मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों
को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई
कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
- शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मारपीट के अलग-अलग मामलों में कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान किया गया। गिरफ्तार/चालान किए गए अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है— इरफान पुत्र मो0 यासिन, उम्र 48 वर्ष बेलाल पुत्र मो0 यासिन, उम्र 45 वर्ष समशाद पुत्र मो0 यासिन, उम्र 42 वर्ष जिलानी पुत्र मो0 यासिन, उम्र 42 वर्ष (उपरोक्त सभी निवासी महुली खास, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर) शमशाद उर्फ गामा पुत्र मो0 इब्राहिम, उम्र 42 वर्ष ओलीउल्लाह पुत्र स्व0 वसीउल्लाह, उम्र 40 वर्ष अहमद पुत्र स्व0 इजहार, उम्र 39 वर्ष ओसामा पुत्र मो0 इस्हाक, उम्र 22 वर्ष (उपरोक्त सभी निवासी मानपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर) रमेशचन्द्र पुत्र बाबूलाल, उम्र 52 वर्ष निवासी नटवा, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर उक्त अभियुक्तों को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार कर नियमानुसार चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी टीम उ0नि0 प्रमेश मिश्रा उ0नि0 जगन्नाथ सिंह यादव उ0नि0 गौतम यादव हे0का0 आनन्द दूबे का0 सुनील कुमार सिंह थाना महुली पुलिस जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।3
- संत कबीर नगर । आरएसएस शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के बीच हुआ हादसा, प्रशासन व स्वयंसेवकों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी #liveuponenews #संतकबीरनगर #मगहर #कबीरएकेडमी #आग_की_घटना #BreakingNews #FireIncident #RSS #प्रशासन #फायरब्रिगेड #पुलिस #सतर्कता #SafetyFirst #तत्परता1
- संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।1
- Post by RC NEWS AAP KI AWAAZ1
- संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत महोली कस्बे में स्थित श्रीमती गुलाबी देवी जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया नाटक के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया कि यह हमें कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगी नहीं आत्म स्वालंबन की भावना और स्वयं की रक्षा कैसे की जाए इस पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया1
- महान सूफी संत मुबारक खान शहीद दरगाह पर तीन दिनों तक चलने वाले उर्स के मौके पर आज पेश की गई सरकारी चादर, घोड़े और ऊंट जुलूस में शामिल, जायरिनों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा।1
- सपा, बसपा, कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को ठगा, नही दिया हक - डॉ अयूब मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के बिगरा मीर गांव में बृहस्पतिवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पीस पार्टी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व विधायक व पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मो0अयूब पंहुचे। जहाँ पर जोरदार स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया। बताते चलें कि आने वाले चंद्र महीनों में ही विधानसभा चुनाव आने वाला है और जिसके बाद से चुनावी विसात बिछने लगी है और हर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो को संगठन की मजबूती के लिए संवाद कर रही है। इस बार भी पीस पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की बात कर रही है। जिसके लिए अपने कार्यकर्ताओं संग सम्मेलन बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लॉक के बिगरा मीर गांव में किया गया जहाँ पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व विधायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को मुस्लिम समाज के साथ छल करने का आरोप लगाया। इन पार्टियों ने केवल अपने समाज के लोगो के लिए कार्य किया है। इन पार्टियों ने सेकुलरिज्म का छोला ओढ़कर केवल अपने समाज का विकास किया है। एक तरफ सपा ने यादव, बहुजन ने भी केवल अपने जाटव समाज के लोग याद रहे जबकि अन्य दलित समाज की उपेक्षा किया। कांग्रेस ने भी सवर्ण समाज के कुछ लोगों का विकास किया। धर्म व जाति का नाम पर वोट नही अब सर्व समाज के विकास के नाम पर वोट होना चाहिए। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए अपने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जिस तरह से मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए कार्य किया है। आने वाले दिनों में जनगणना में सक्रिय रूप से कार्य करना है। नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए मतदाता सूची व जनगणना में नाम होना आवश्यक है। संगठन की मजबूती बूथों से शुरू होती है। बूथों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। महिला प्रदेस अध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि मुसलमानों का वोट लेकर सपा ने सत्ता पाई लेकिन मुसलमानों का भला नहीं किया, बल्कि अपने सजातीय भाइयों का भला किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक लंबे समय तक कांग्रेस मुसलमानों का वोट लेकर सत्ता में आती रही लेकिन मुसलमानों को पीछे धकेल दिया। जिससे मुस्लिम समाज मे पिछड़ापन बना हुआ है। इस तरह से कार्यकर्ताओ को अभी से ही जुटने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अफरोज बादल व आयोजन आजम चौधरी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मो0अयूब, प्रदेश अध्यक्ष महिला मीनू सिंह, ब्रिजेश निषाद, विधानसभा अध्यक्ष फ़ुजैल रहमानी, अरविंद निषाद, मेहंदी हसन, वि स अध्यक्ष खलीलाबाद अनीता तिवारी, मौलाना तनवीर कासमी, हाजी शमसुद्दीन, हाजी मो0यूनुस सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त निरीक्षक गोपनीय अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आर0आई0 रेडियो सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0 ददन राय, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 मनीष जायसवाल, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 राहुल प्रसाद कार्यालय क्षेत्राधिकारी धनघटा, का0 कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।4