logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

9 hrs ago
user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एफआईआर न लिखने पर पीड़ित ने एसपी से किया शिकायत मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र मे लूट व मारपीट होने का एक मामला घटित हुआ है। जिसमे रजिस्ट्री करवाकर वापस आ रहे दो भाइयों से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूट होने की घटना घटित हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके भाई उमेश और अशोक बिसौआ चौराहा पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों की पहचान बेलवनवा गांव निवासी प्रदीप निषाद पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र श्याम बहादुर और विशाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। बदमाशों ने लोहे की चुल्ला और पंच चाकू से वार किया, जिससे उमेश की आंख और सिर पर तथा अशोक के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाश उनसे 85,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर बिसौवा चौकी प्रभारी के माध्यम से थाने को सौंप दिया गया। हालांकि, सुरेश चंद्र यादव का आरोप है कि मेंहदावल थाने पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तहरीर बदलने और 'सही करने' की बात कही जा रही है।सुरेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया और उन्हें फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और मुकदमा दर्ज न करने के सारे आरोप गलत हैं।
    2
    एफआईआर न लिखने पर पीड़ित ने एसपी से किया शिकायत
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
मेंहदावल थाना क्षेत्र मे लूट व मारपीट होने का एक मामला घटित हुआ है। जिसमे रजिस्ट्री करवाकर वापस आ रहे दो भाइयों से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूट होने की घटना घटित हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। 
बताते चलें कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके भाई उमेश और अशोक बिसौआ चौराहा पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों की पहचान बेलवनवा गांव निवासी प्रदीप निषाद पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र श्याम बहादुर और विशाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। बदमाशों ने लोहे की चुल्ला और पंच चाकू से वार किया, जिससे उमेश की आंख और सिर पर तथा अशोक के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाश उनसे 85,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर बिसौवा चौकी प्रभारी के माध्यम से थाने को सौंप दिया गया। हालांकि, सुरेश चंद्र यादव का आरोप है कि मेंहदावल थाने पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तहरीर बदलने और 'सही करने' की बात कही जा रही है।सुरेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया और उन्हें फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और मुकदमा दर्ज न करने के सारे आरोप गलत हैं।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महंगाई-बेरोजगारी पर बोले SP विधायक राजेश निषाद - 'अखिलेश राज था बेहतर!'
    1
    महंगाई-बेरोजगारी पर बोले SP विधायक राजेश निषाद - 'अखिलेश राज था बेहतर!'
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हज़रत मुबारक खां शहीद उर्स 2026: आज पेश होगी सरकारी चादर, देर रात होगी शानदार कव्वाली
    1
    हज़रत मुबारक खां शहीद उर्स 2026: आज पेश होगी सरकारी चादर, देर रात होगी शानदार कव्वाली
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर MMUT में छात्राओं का हंगामा, प्रोफेसर की एंट्री पर बवाल गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब एक पुरुष प्रोफेसर के गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश करने से नाराज छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर हॉस्टल के अंदर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। बड़ी संख्या में छात्राएं मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगीं और कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं।
    1
    गोरखपुर MMUT में छात्राओं का हंगामा, प्रोफेसर की एंट्री पर बवाल
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब एक पुरुष प्रोफेसर के गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश करने से नाराज छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर हॉस्टल के अंदर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। बड़ी संख्या में छात्राएं मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगीं और कार्रवाई की मांग की।
करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Mohd Faheem
    1
    Post by Mohd Faheem
    user_Mohd Faheem
    Mohd Faheem
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!
    5
    गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! 
गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
    4
    सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • भारतीय रेल का इतिहास: 1853 में चली पहली ट्रेन | 34KM का सफर, 170 साल पूरे
    1
    भारतीय रेल का इतिहास: 1853 में चली पहली ट्रेन | 34KM का सफर, 170 साल पूरे
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शॉट सर्किट से लगी आग लाखों की सामान जल कर हुई राख
    1
    ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शॉट सर्किट से लगी आग लाखों की सामान जल कर हुई राख
    user_प्रीति सिंह गोरखपुर
    प्रीति सिंह गोरखपुर
    Tour operator बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.