खबर जिला सागर से। माइनिंग अधिकारी द्वारा कार्यवाही लोकेशन, बीना खिमलासा से खिमलासा। मिली, जानकारी के अनुसार खिमलासा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के चलते माइनिंग अधिकारी उप निरीक्षक सागर के द्वारा दो डंपरों को जप्त किया गया है जिसमें एक कुछ दिन पहले जप्त किया गया था। और एक बीते रोज जप्त किया गया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि खिमलासा मॉलथोन, रोड पर, रोड के कार्य में अवैध रूप से चल रहे उत्खनन में उक्त डंपर सम्मिलित थे जिनके ना कोई कागज ना रॉयल्टी वगैरह कुछ नहीं होने पर अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर कागज मांगे गए। जो वह डंपर चालक पेश नहीं कर पाए। और यह डंपर कहीं बाहर के बताए जा रहे हैं। जो लोकल के नहीं है। जिनको जप्त कर, खिमलासा थाना के अभिरक्षा में रखे गए है। वैधानिक कार्रवाई उपरांत डंपरों को जो भी उक्त जुर्माना एवं अन्य कार्यवाही के उपरांत डंपरों को मालिक के सुपुर्द किए जाएंगे।
खबर जिला सागर से। माइनिंग अधिकारी द्वारा कार्यवाही लोकेशन, बीना खिमलासा से खिमलासा। मिली, जानकारी के अनुसार खिमलासा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के चलते माइनिंग अधिकारी उप निरीक्षक सागर के द्वारा दो डंपरों को जप्त किया गया है जिसमें एक कुछ दिन पहले जप्त किया गया था। और एक बीते रोज जप्त किया गया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि खिमलासा मॉलथोन, रोड पर, रोड के कार्य में अवैध रूप से चल रहे उत्खनन में उक्त डंपर सम्मिलित थे जिनके ना कोई कागज ना रॉयल्टी वगैरह कुछ नहीं होने पर अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर कागज मांगे गए। जो वह डंपर चालक पेश नहीं कर पाए। और यह डंपर कहीं बाहर के बताए जा रहे हैं। जो लोकल के नहीं है। जिनको जप्त कर, खिमलासा थाना के अभिरक्षा में रखे गए है। वैधानिक कार्रवाई उपरांत डंपरों को जो भी उक्त जुर्माना एवं अन्य कार्यवाही के उपरांत डंपरों को मालिक के सुपुर्द किए जाएंगे।
- खबर जिला सागर के बीना से। देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं। बीते रोज एक न बालिक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा। गम्भीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती। इसी प्रकार 20, दिन पहले एक वृद्ध को कुचला गया था। जिससे वृद्धा की मौत हो गई थी। फिर भी प्रशासन मौन क्यों है।1
- बीना में सड़क क्रासिंग कर रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक का पैर टूटा बीना। बीना के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क क्रॉसिंग कर रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अफजल पिता साबिर खान (25) निवासी शिवाजी वार्ड बीना जो अपनी बाइक से सर्वोदय चौराहे से गांधी चौराहा तरफ जा रहा था तभी हनुमान मंदिर के सामने डिवाइड के बीच सड़क से क्रासिंग कर रहा था तभी गांधी चौराहा से सर्वोदय चौराहे तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीएच 0988 के चालक ने तेज और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार का एक पैर कट गया। घटना की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए हुए घायल युवक को ऑटो के माध्यम से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण आए दिन हो रहे हादसे लोगों का कहना है कि शहर में दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। आए दिन भारी वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया1
- बीना में अतिक्रमण कार्रवाई से भड़का लोकल न्यूज़ बीना फल विक्रेता, नगरपालिका गेट पर किया जमकर हंगामा ठेला हटाने से नाराज विक्रेता ने गेट पर मचाया बवाल, मौके पर जुटी भीड़ बीना में नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक फल विक्रेता का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज विक्रेता ने नगरपालिका गेट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। खबर बीना नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक फल विक्रेता का ठेला हटाए जाने पर वह भड़क गया। आक्रोशित विक्रेता सीधे नगरपालिका गेट पहुंचा और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगा। उसकी नाराजगी देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर पालिका कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन सभी को करना होगा।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन पर उस समय राजनीतिक पारा हाई हो गया, जब मंडी रोड पर आक्रोशित किसानों का हुजूम देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। अपनी उपज के सही दाम न मिलने और मंडी प्रबंधन की उदासीनता से नाराज किसान पिछले तीन-चार दिनों से भूखे-प्यासे मंडी में डटे हुए थे। किसानों की आपबीती सुनते ही पटवारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके से ही सागर कलेक्टर संदीप जी आर को फोन लगाकर दो टूक शब्दों में कहा कि किसान यहाँ बदहाल हैं और प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है, कलेक्टर तुरंत मंडी आकर स्थिति देखें। पटवारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का 'किसान कल्याण वर्ष' वास्तव में 'शोषक वर्ष' बन गया है। मंडी में किसानों के बीच पहुंचे पटवारी ने कलेक्टर संदीप जी आर की बात सीधे मंडी प्रबंधन से कराई और समस्याओं के तत्काल निराकरण की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के दाम और बारदाने के लिए दर-दर भटक रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है। इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी कहा कि पटवारी की मेहनत और कांग्रेसियों का साथ जल्द ही सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा कि उनके सागर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस भव्य स्वागत और प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, प्रदीप गुप्ता, सिंटू कटारे सहित ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने तपती धूप में भी अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।1
- घर के आंगन में रखी बाइको में लगी आग घर का सामान भी हुआ जलकर खाक अशोकनगर। जिले अंतर्गत आने वाले तहसील पिपरई में एक घर के आंगन में खड़ी दो बाइक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने घर के अंदर रखे घरेलू सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पानी की टंकी, सोफा सेट और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे बद्री प्रसाद (75 वर्षीय) पिता अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव के घर में हुई। आग पहले आंगन में खड़ी मोटरसाइकिलों में लगी और फिर घर के अंदर तक फैल गई। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वे कमरे में सो रहे थे, तभी उन्हें बाहर उजाला और हल्की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि आंगन में खड़ी बाइक में आग लगी हुई थी। वे तुरंत घर से बाहर निकले और पास में चल रही रामायण में मौजूद लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर लोग बुजुर्ग बद्री प्रसाद के घर पहुंचे। जब तक आग काफी फैल चुकी थी। सभी लोगों ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग बुझाने तक दोनों मोटरसाइकिले और घर का काफी सामान जल कारखा हो गया था। आग लगने का कारण मोटरसाइकिल में शॉर्ट सर्किट की संभावना बताई जा रही है।1
- थाना हैदरगढ़ अंतर्गत हुई लूट की वारदात अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज थाना हैदरगढ़ अंतर्गत आज दिनांक 08.01.2026 को करीबन 06.40 बजे ग्राम गुंजारी के पहले नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात युवक जो मोटरसाइकिल से आए थे के द्वारा ग्राम बासादेही निवासी मनोज कुमार सोनी पिता बृजकिशोर सोनी उम्र 39 साल के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया पीड़ित मनोज कुमार सोनी द्वारा बताए अनुसार बुधवार को हैदरगढ़ में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में वह सोने चांदी की दुकान संचालित करते है जो आज दिनांक को भी बाजार के बाद दुकान बंद कर अपने घर ग्राम बासादेही जा रहे थे इसी दरमियान पहले से ही खड़े तीन अज्ञात युवकों द्वारा चलती मोटरसाइकिल पर मनोज कुमार सोनी को डंडा मारा गया जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गए और तीनों अज्ञात युवक बैग छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए पीड़ित द्वारा घटना करने वालों के बताए गए हुलिये अनुसार उक्त आरोपी काले कलर की बाइक साथ में लेकर खड़े थे जिनमें से एक ने सफेद कलर की शर्ट , एक ने लाल कलर की टी शर्ट एवं एक व्यक्ति ने डार्क कलर की टी शर्ट पहनी हुई थी तीनों आरोपियों की उम्र करीब 25 वर्ष, 26 वर्ष एवं 30 वर्ष के लगभग संभावित है उक्त घटना की सूचना पर थाना हैदरगढ़ में धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं थाना हैदरगढ़ पुलिस एवं पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है2
- चंदेरी के फतेहाबाद में स्थित विजय कुशवाहा के ढाबे पर विगत दिनों कुछ लोगों ने शराब के नशे में तोड़फोड़ कर दी थी और पुलिस वाहन का कांच भी फोद दिया था जिसको लेकर फरियादी विजय कुशवाह निवासी फतेहाबाद ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसका वीडियो 9 अप्रैल की शाम करीबन 4:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक शराब के नशे में दुकान की तोडफोड करता हुआ दिखाई दे रहा है और अश्लील गालियां भी दे रहा है।1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना:- शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवाजी वार्ड निवासी 25 वर्षीय अफजल पिता साबिर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अफजल गांधी चौक से सर्वोदय चौराहे की ओर जा रहा था, तभी हनुमान मंदिर के सामने स्थित क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार लोड ट्रक (RJ14 GH0988) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए घायल युवक को ऑटो के माध्यम से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और गति नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3