Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहाबाद में स्थित विजय कुशवाहा ढाबा पर तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने, हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल चंदेरी के फतेहाबाद में स्थित विजय कुशवाहा के ढाबे पर विगत दिनों कुछ लोगों ने शराब के नशे में तोड़फोड़ कर दी थी और पुलिस वाहन का कांच भी फोद दिया था जिसको लेकर फरियादी विजय कुशवाह निवासी फतेहाबाद ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसका वीडियो 9 अप्रैल की शाम करीबन 4:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक शराब के नशे में दुकान की तोडफोड करता हुआ दिखाई दे रहा है और अश्लील गालियां भी दे रहा है।
Chanderi halchal news
फतेहाबाद में स्थित विजय कुशवाहा ढाबा पर तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने, हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल चंदेरी के फतेहाबाद में स्थित विजय कुशवाहा के ढाबे पर विगत दिनों कुछ लोगों ने शराब के नशे में तोड़फोड़ कर दी थी और पुलिस वाहन का कांच भी फोद दिया था जिसको लेकर फरियादी विजय कुशवाह निवासी फतेहाबाद ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसका वीडियो 9 अप्रैल की शाम करीबन 4:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक शराब के नशे में दुकान की तोडफोड करता हुआ दिखाई दे रहा है और अश्लील गालियां भी दे रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चंदेरी के फतेहाबाद में स्थित विजय कुशवाहा के ढाबे पर विगत दिनों कुछ लोगों ने शराब के नशे में तोड़फोड़ कर दी थी और पुलिस वाहन का कांच भी फोद दिया था जिसको लेकर फरियादी विजय कुशवाह निवासी फतेहाबाद ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसका वीडियो 9 अप्रैल की शाम करीबन 4:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक शराब के नशे में दुकान की तोडफोड करता हुआ दिखाई दे रहा है और अश्लील गालियां भी दे रहा है।1
- बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से बेहद दिल दहलाने वाली खबर आ रही है, अररिया के फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड के गेट नम्बर 2 के पास में साइड लेने के विवाद में सत्तू विक्रेता रवि चौहान ने पिकअप ड्राइवर की धारदार हथियार से सरेआम गर्दन काट दी, जिसके बाद मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने घर के पीछे छिपे आरोपी को पकड़ लिया। और उसे आरोपी को दो किलोमीटर दूर से खींचकर उस जगह ले आए, जहां उसने युवक का सिर काटा था, तथापि आक्रोशित लोगों ने उसी जगह पीट-पीटकर पुलिस के सामने आरोपी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #अररिया @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जनपद के घुसायाना मोहल्ले में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा मंदिर में स्थापित शंकर जी की पिंडी पर मौजूद शेषनाग को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल देखा गया। सूचना मिलते ही कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। संगठन मंत्री अमन जी, नगर सुरक्षा प्रमुख मयंक करोसिया, सह संयोजक अमित खटीक और प्रांत परावर्तन प्रमुख परवेश करोसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। सभी ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- गोरखपुर में विधवा महिला से दोस्ती कर लिव-इन में रहा युवक, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप गोरखपुर। गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला, जो बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी, उसकी दोस्ती फैक्ट्री में काम करने वाले कमलेश नामक युवक से हो गई। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई। महिला का आरोप है कि कमलेश ने उसे शादी का भरोसा दिया और इसी भरोसे पर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए रखा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी की बात की तो युवक ने किनारा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़िता न्याय की मांग कर रही है। अगर महिला की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करती है तो आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है। हेडलाइन ऑप्शन: गोरखपुर: विधवा महिला से दोस्ती, लिव-इन में रहा युवक, शादी से मुकरा शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा, महिला ने लगाया शोषण का आरोप बिस्कुट फैक्ट्री में हुई दोस्ती बनी मुसीबत, विधवा महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप1
- जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को केंद्र की हरी झंडी केंद्रीय कैबिनेट ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के विकास के लिए बड़ा फैसला लेते हुए जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से शहर की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक कम होगी। इसके अलावा, कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 के लिए खाद और उर्वरकों पर दी जाने वाली सब्सिडी दरों को भी हरी झंडी दिखा दी है।1
- मध्यप्रदेश में करीब 17 मान्यता प्राप्त और दर्जनों गैर मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ हैं सभी संघ संघवाद और अपनी अपनी छवि की राजनीती को दर किनार कर tet परीक्षा के विरोध में एकजुट हुए और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा साथ ही चेतावनी दी यदि tet परीक्षा के फरमान (काले कानून ) को वापिस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व आंदोलन किया जायेगा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब शिक्षक के पढ़ाये अधिकारी कर्मचारी योग्य हैं तो उन्हें जिसने पढ़ाया वो शिक्षक अयोग्य कैसे? ये बेतुका फरमान है.1
- बीना में अतिक्रमण कार्रवाई से भड़का लोकल न्यूज़ बीना फल विक्रेता, नगरपालिका गेट पर किया जमकर हंगामा ठेला हटाने से नाराज विक्रेता ने गेट पर मचाया बवाल, मौके पर जुटी भीड़ बीना में नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक फल विक्रेता का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज विक्रेता ने नगरपालिका गेट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। खबर बीना नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक फल विक्रेता का ठेला हटाए जाने पर वह भड़क गया। आक्रोशित विक्रेता सीधे नगरपालिका गेट पहुंचा और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगा। उसकी नाराजगी देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर पालिका कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन सभी को करना होगा।1
- नेपाल के नए प्रधानमंत्री ने देश में वीआईपी कल्चर को बंद करने का अहम फैसला लिया है। इसके तहत अब सड़कों पर किसी वीआईपी के लिए आम जनता को रोका नहीं जाएगा और सबके लिए नियम सामान्य होंगे। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #नेपाल @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1