Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदू त्यौहार होली की संस्कृति को बचाओ हिन्दू सनातनी लोगों
Pandit Munna Lal Bhargav
हिंदू त्यौहार होली की संस्कृति को बचाओ हिन्दू सनातनी लोगों
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by राजेन्द्र जांगिड1
- न्यू संस्कार एकेडमी पीलवा❤️💪🥰1
- सांभरलेक: विशेष लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर, सांभर लेक में डॉ ऋचा कौशिक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में किया गया। डॉ ऋचा कौशिक ने भारतीय स्टेट बैंक कि 2 ब्रांचों के 104 प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए सुलहवार्ता कर वादी व प्रतिवादी के बीच सुलह करवाई। जिसमें सांभर लेक न्याय क्षेत्र कि भारतीय स्टेट बैंक के काफी पुराने प्रकरणों के 2 प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्र निस्तारित हुए। लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक हेतु विशेष लोक अदालत के लिए सांभर लेक न्याय क्षेत्र कि सभी भारतीय स्टेट बैंक कि प्री लिटिगेशन की पत्रावलियों के लिए गठित की गई थी। बैंच नंबर 4 जिसकी अध्यक्षता डॉ० ऋचा कौशिक व सदस्य प्रो बोनो अधिवक्ता पवन कुमावत रहे। तालुका विधिक सेवा समिति सांभर लेक के तत्वावधान में आयोजित भारतीय स्टेट बैंक हेतु विशेष लोक अदालत में 2 प्री लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी राजीनामा के जरिए निस्तारण करवाया गया। कुल तीन लाख सत्तर हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इस अवसर पर सांभर लेक बार संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र नागू, बार संघ सचिव प्रेम चंद भहडा, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया, जयपुर से अशोक कुमार मीणा, ब्रांच सांभर लेक से जगदीश प्रसाद जाट, कैलाश यादव, टीकम चंद, फुलेरा ब्रांच से रोहित गोयल, महेन्द्र कुमावत, ब्रांच रिकवरी एजेंट नरेंद्र कुमार महला, कैलाश चन्द माली, कैलाश चन्द भहडा आदि उपस्थित रहे।1
- भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नारद भक्ति संदेश से गूंजा पंडाल झुंझुनू। झुंझुनू के कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में गौसंवर्धन हेतु आयोजित संगीतमय भागवत ज्ञानयज्ञ कथा के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति-रस, हरिनाम संकीर्तन और “नारायण-नारायण” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शर्मा (अलसीसर) ने बताया कि कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी एवं विमल शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात कथावाचन आरंभ हुआ। अमेरिका स्थित इस्कॉन मंदिर से पधारे कथावाचक लाल गोविंद दास महाराज ने भक्तों को श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया। नारद भक्ति का संदेश बना कथा का मुख्य आकर्षण दूसरे दिन की कथा में विशेष रूप से नारद मुनि की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचक महाराज ने कहा कि नारद केवल देवर्षि ही नहीं बल्कि भक्ति के प्रथम आचार्य थे। उन्होंने अपने जीवन से सिद्ध किया कि सच्ची भक्ति किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को परम पद तक पहुंचा सकती है। उन्होंने बताया कि नारद मुनि ने अनगिनत जीवों को भगवान की भक्ति से जोड़ा और धर्म की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे जहां भी गए, वहां प्रेम, भक्ति और नाम-स्मरण का दीप प्रज्वलित हुआ। उनके जीवन प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और बार-बार “नारायण-नारायण” का घोष करने लगे। कथावाचक ने कहा कि आज का मनुष्य तनाव, स्पर्धा और मोह में उलझकर आत्मशांति खो रहा है। ऐसे समय में भक्ति ही एकमात्र साधन है जो मनुष्य को स्थायी आनंद प्रदान कर सकती है। उन्होंने हरिनाम संकीर्तन, सत्संग और सेवा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। भक्ति और संकीर्तन से गुंजायमान हुआ वातावरण कथा के दौरान भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावसमाधि में डुबो दिया। भक्तजन तालियों और मृदंग की धुन पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालु कथा श्रवण करते-करते भावुक हो उठे। पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा नजर आया। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कथा के पश्चात आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वयंसेवकों की विशेष टीम लगाई, जिसने श्रद्धालुओं को बैठने और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। निःशुल्क वाहन व्यवस्था, प्रतिदिन तीन घंटे कथा आयोजकों ने बताया कि कथा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों तथा आसपास के कस्बों से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवागमन हेतु वाहनों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूर-दराज के लोग भी कथा का लाभ उठा सकें। अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति कथा में राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, राकेश सहल, गोपी पुरोहित, पंडित हरिकृष्ण शुक्ला, रतन जांगिड़, विजय ब्याला, विकास पुरोहित, रवि शर्मा,पुरुषोत्तम चौरासिया, संजय शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। इस्कॉन से जुड़े डॉक्टर बंसल सहित कई श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों में सहयोग दिया। गौसंवर्धन के उद्देश्य से आयोजन आयोजकों ने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक जागरण के साथ-साथ गौसंवर्धन के प्रति समाज को प्रेरित करना है। कथा के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, सेवा, दान और करुणा का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कथावाचक महाराज ने कहा कि भक्ति केवल मंदिरों तक सीमित नहीं बल्कि व्यवहार, करुणा और सेवा में प्रकट होनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन नाम-स्मरण, सत्संग और सदाचार अपनाने का आग्रह किया। कथा के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ और भक्तिभाव से भरे वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। आयोजकों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।1
- झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में आयोजित एमजी ग्लोबल इनॉग्रेशन सेरेमनी कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद ने शिरकत की। कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी तथा पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, हरिसिंह गोदारा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और औद्योगिक प्रगति को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। वहीं, अन्य अतिथियों ने भी एमजी ग्लोबल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज पुलगामा में शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश जैन पुलगाम में शहीदों जवानों को उनके परिजनों को आत्म श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1