अफीम खेती पर कार्रवाई और क्षेत्रीय विकास की मांग: दुर्गुकोंदल कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, जल्द समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़। दुर्गुकोंदल की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का चेतावनी भरा ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ तो होगा चक्काजाम* दुर्गुकोंदल, 13 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्गुकोंदल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अफीम की खेती के विरोध में बस स्टैंड दुर्गुकोंदल में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने किया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में भाजपा से जुड़े एक नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त नेता द्वारा अफीम की खेती की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा। इसके साथ ही दुर्गुकोंदल क्षेत्र के विकास को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि यह क्षेत्र खनिज संपदा से भरपूर है, इसके बावजूद यहां विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं की कमी और रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने शासन से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने की मांग की। पेयजल की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा गया कि दुर्गुकोंदल तहसील के कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई कि सभी गांवों में पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की कमी है, जिससे ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन व्यवस्थित किया जाए और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर धनेश नरेटी, गोपी बढ़ाई, आनंद तेता, हेमलता ऊईके, बालमुकुंद सिन्हा, महत्तम दुग्गा, सुखचंद प्रजापति, धीराजी राम बघेल, तोरण दुग्गा, जीवन उईके, सियाराम दरो, सोमदेव कोरेटी, रामजी पूडो, परमेश्वर बघेल, अर्जुन टांडिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- *✰सारे खेल हमरे किये, हमसे मिले सो निश्चय जीये✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- बलरामपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।3
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि जागरूकता हेतु निकाली गई रैली बलरामपुर, राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।4
- कोंडागांव गायत्री शक्ति पीठ कोंडागांव में उप जोन बैठक । शांतिकुंज,हरिद्वार से केंद्रीय प्रतिनिधि केंद्रीय छत्तीसगढ़ जोनल प्रभारी आदरणीय श्री सुकदेव निर्मलकर जी के उपस्थिति में बैठक संपन्न।1
- डॉ.बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मुस्लिम कुरैशी समाज द्वारा खीर एवं पानी का वितरण किया गया1
- ग्राम पथरा में कोसरिया यादव समाज युवा प्रकोष्ठ का गठन, मंथीर बने अध्यक्ष, 14 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार कोसरिया यादव समाज गंडई सर्किल की बैठक ग्राम पथरा में आयोजित हुई, जिसमें युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं और नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंथीर यादव को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव सहित अन्य पदों पर भी युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। समाज के वरिष्ठजनों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गोबरा नवापारा गोबरा नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास करीब रात 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेत से भरी तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो व्यक्ति पारागांव और एक कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं, और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।2
- राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान, बचवार (शंकरगढ़) के प्रांगण में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के निर्देशानुसार एवं शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का लिया गया संकल्प। समारोह का शुभारंभ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय व समता मुलक समाज के प्रबल पक्षधर,विश्व रत्न,भारत रत्न,भारतीय संविधान निर्माता,ज्ञान का प्रतिक,प्रथम कानून मंत्री,गणतंत्र के महानायक,नारी मुक्तिदाता,महान अधिवक्ता,महान समाज सेवी,दूरदर्शी,शिक्षाविद,बोधिसत्व,युगपुरुष, राष्ट्र निर्माता,गरीब,शोषित,मजदूरों,पिछड़ो के मशीहा,अर्थशास्त्री,समाजशास्त्री, इतिहासकार,लेखक,संपादक, पत्रकार,शिक्षा के अग्रदूत,भारत भाग्य विधाता,11 भाषा,64 विषयों के ज्ञाता,32 डिग्रियां,संसार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे, समानता,स्वतंत्रता, भाईचारे का प्रतिक डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म दिवस के महापर्व की सभी देश वाशियों को बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जय भीम,जय भारत,जय संविधान डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार माना था। लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार शंकरगढ़ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ग्रामीण अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन :- अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे भाषण प्रतियोगिता अंबेडकर और आधुनिक भारत विषय पर विकास यादव ने ओजस्वी भाषण दिए। निबंध लेखन में संविधान और हमारे मौलिक अधिकार विषय पर अनुष्का संजना अर्चना ईशा मिरी ने अपनी लेखनी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को साझा किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भीम गीतों और लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया।सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम के दौरान देवंदन पन्ना ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के योगदान पर प्रकाश डाला। रतु पैकरा ने कहा कि 135वीं जयंती के इस पड़ाव पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर सरिता यादव हिमांशु हिमाचल प्रियांशु सूर्यकांत रिफत प्रतिभा प्रांजल यादव देव नारायण सचिन नीरज रंजीत रोहित प्रीतम सेजल यादव कुनाल गुप्ता महक विनम मनीष प्रताप अमरदीप सोहन रोशन सतपाल दीपक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।4