Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- यूजीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राज शेखावत पाली पहुंचे शहरवासियों पाली. यूजीसी रोल बैंक सवर्ण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ शहरवासी। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की विसंगतियों के विरोध में 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। इसके समापन पर 23 अगस्त को दिल्ली में यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पाली आए। उन्होंने बताया कि समस्त सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की विसंगतियों व यूजीसी रोलबैक को लेकर निकाली जनजागरण वाहन यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों तथा सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 की विसंगतियों को पहुंचाना है। महापंचायत के माध्यम से देश से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की आवाज सरकार व प्राधिकरणों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने हीरसिंह राजपुरोहित, सोहनसिंह राव सहित अन्य से चर्चा की।2
- पाली रामद्वारा में चातुर्मास अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज पुष्कर द्वारा कथा/प्रवचन। पाली8जुलाई। पाली स्थानीय रामद्वारा गांधी मूर्ति में अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज, व्यास पीठ कथा प्रवचन,अपनी मधुर वाणी से सूनाते है,और हजारों की तादाद में भक्त प्रेमी कथा श्रवण करने माताओं बहिनों व नागरिक उपस्थिती रहती है। इस अवसर पर सर्व श्री मदनलाल शर्मा, शशीकांत ,प्रेमकिशन तौषनीवाल,गौपी किशन माहेश्वरी,जय नारायण अरोडा , देवीलाल भाटी, कन्हैया लाल पंवार, राम दयाल गांधी,विजय राज सौंनी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार, व डोक्युमेंट राईटर अर्जीनवेश कचहरी परिसर पाली), खीवसिह राजपुरोज्ञहित हुकमसिंह राजपुरोहित, मोतीलाल लक्षकार,मदनलाल मेवाड़ा,गणपत सिंह राजपुरोहित,विनोद कुमार दवे, भंवरलाल राठोड़, मोहनलाल लक्षकार, गिरिजा शंकर व्यास, माधोलाल व्यास, रूपचंद छीपा,दिनेश कुमार पाईसवाल, आदि कथा का श्रवण कर लाभ पुण्य कमाया।इन दिनों जो पूर्व में रत्नेश्वर महादेव मंदिर में कथा में भक्त प्रेमीयो का तांता लगा रहता था lठीक वैसे ही अब रामद्वारा में चातुर्मास में एकत्रित है।4
- पिपलिया खुर्द में सामूहिक प्रयास से तैयार हुआ क्रिकेट पिच, अब स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा खेल मैदान का लाभ पिपलिया खुर्द। जैतारण उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलिया खुर्द में पिछले कई वर्षों से खेल मैदान में क्रिकेट पिच की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए अन्य मैदानों का रुख करना पड़ता था। खिलाड़ियों की इस समस्या को लेकर पिछले सप्ताह युवाओं ने भाजपा नेता एवं समाजसेवक धर्मवीर कीर से मुलाकात कर खेल मैदान में क्रिकेट पिच निर्माण की मांग रखी। खिलाड़ियों की मांग पर धर्मवीर कीर ने युवाओं के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास और क्राउड फंडिंग के माध्यम से क्रिकेट पिच निर्माण की मुहिम शुरू की। इस पहल में कीर ने एक डंपर ककरी/गिट्टी की व्यवस्था की गांव के युवाओं के साथ-साथ बाहर रहकर कार्य कर रहे प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग दिया। सभी के छोटे-छोटे सहयोग और युवाओं की मेहनत से खेल मैदान में क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पिच तैयार होने से अब पिपलिया खुर्द के खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने के लिए दूसरे गांवों या अन्य मैदानों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। युवाओं ने इस सामूहिक पहल को गांव में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय खिलाड़ियों ने सहयोग करने वाले सभी युवाओं, प्रवासी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता धर्मवीर कीर ने कहा कि युवाओं की मांग और उनके उत्साह को देखते हुए यह पहल शुरू की गई थी। जब गांव के युवा एकजुट होकर किसी कार्य का संकल्प लेते हैं, तो सामूहिक सहयोग से बड़े कार्य भी पूरे किए जा सकते हैं। आने वाले समय में खेल मैदान को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मीठालाल मिंडा , भंवरलाल कीर , भरत मेघवाल , महेंद्र मेघवाल , पुष्पेंद्र धानिया ,रमेश कीर , राजूराम कीर ,रामनिवास मिंडा , माणक चौकीदार ,चुन्नीलाल अकोदिया ,हीरा लाल , ललित मिंडा , कुलदीप रमेश भाटी , योगेश रवींद्र धनिया मौजूद रहे ।1
- शुरू ऐप सबसे ज्यादा बी खता है इसको सही कीजिए वरना इसको बंद कीजिए बहिष्कार कीजिए1
- पाली पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प जागृति के छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया पाली के बजरंग बाड़ी में एक विधालय में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया जिसमें अपनी सुरक्षा के करे कालिका टीम छात्रों को इसके बारे जानकारी दी गई छोटी छोटी बच्चियों को गुड टच बैड टच अपनी सुरक्षा कैसे करें इस बारे में छोटी-छोटी बच्चियों को जागरूक किया गया3
- jio sim badhate hi ja raha hai net recharge ko kam kiya jaaye sim ko badlen1
- भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत1
- संसनीखेज: ढारिया गांव की पहाड़ियों में पत्थरों के नीचे मिला पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी। पाली ढारिया (दूथरिया) गांव के पास स्थित मगरियों (पहाड़ियों) और जंगलों में एक कंकाल में तब्दील हो चुका पुराना मानव शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पत्थरों के ढेर के नीचे दबे इस शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए इसे छिपाया गया था। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, गांव की पहाड़ियों व बीड क्षेत्र की तरफ गए चरवाहों को पत्थरों के बीच संदिग्ध स्थिति में अवशेष नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह से गल चुका है और कंकाल रूप में पत्थरों में दबा हुआ पाया गया।1