हिण्डोन पीएम श्री विद्यालय रतनजिला कटकड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को हुआ समापन यह शिविर 14 मार्च से 20 मार्च तक चला, जिसका कार्यस्थल नसीर बाबा प्रागंण में हुआ। इस शिविर में 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने चयनित नसीर बाबा मंदिर और कस्बे में समुदाय की आवश्यकताओं और समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, लैंगिक समानता, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और मतदाता जागरूकता शामिल थे। स्वयंसेवकों ने इन सेवा कार्यों के माध्यम से निस्वार्थ सामुदायिक सेवा की भावना विकसित की और समुदाय के प्रति अपने कर्तव्यों को समझा। सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का शुभारंभमुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार मीना व एसीबीईओ धर्मेन्द्र कुमार मीना रहे। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सात दिनों का शिविर नहीं है, बल्कि सेवा की उस भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सहरिया, विजयसिंह, मोहर सिंह, कंचन लाल, विष्णु, ममता मीना, कुसुमलता,अटल भारद्वाज व भंगो प्रधानाचार्य मिथलेश मीना आदि लोग मोजूद रहे।
हिण्डोन पीएम श्री विद्यालय रतनजिला कटकड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को हुआ समापन यह शिविर 14 मार्च से 20 मार्च तक चला, जिसका कार्यस्थल नसीर बाबा प्रागंण में हुआ। इस शिविर में 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने चयनित नसीर बाबा मंदिर और कस्बे में समुदाय की आवश्यकताओं और समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न गतिविधियों में
सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, लैंगिक समानता, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और मतदाता जागरूकता शामिल थे। स्वयंसेवकों ने इन सेवा कार्यों के माध्यम से निस्वार्थ सामुदायिक सेवा की भावना विकसित की और समुदाय के प्रति अपने कर्तव्यों को समझा। सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का शुभारंभमुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार मीना
व एसीबीईओ धर्मेन्द्र कुमार मीना रहे। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सात दिनों का शिविर नहीं है, बल्कि सेवा की उस भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सहरिया, विजयसिंह, मोहर सिंह, कंचन लाल, विष्णु, ममता मीना, कुसुमलता,अटल भारद्वाज व भंगो प्रधानाचार्य मिथलेश मीना आदि लोग मोजूद रहे।
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- हिंडौन सिटी। शहर के कोतवाली थाने में शुक्रवार को ईद को लेकर मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ सीएलजी बैठक आयोजित हुई । कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ कुमार ने बताया कि आज 20 मार्च को शाम 4 बजे कोतवाली थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करते हुए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कल 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज शफी अदा कराएंगे और मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी का बयान होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार सीमा बघेल, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार, थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद, वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई, खजांची भीकम शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, जमीअतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, युवा नेता आमिर कुरैशी, कुरैशी समाज के चौधरी हसमुद्दीन, सैफी समाज के कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन सैफी, पार्षद इमरान सैफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नासिर दर्जी, अब्बासी समाज जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद गुड्डा, फोदया अब्बासी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फैजान पठान, मौलाना अंसार मुफ्ती इमरान, अंसार अहमद राबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- सपोटरा में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, रमजान में हिंदू-मुस्लिम ने साथ किया रोजा इफ्तार करौली/सपोटरा: जहां देश-दुनिया में अक्सर मतभेदों की खबरें सुर्खियां बनती हैं, वहीं करौली जिले के सपोटरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल जीत लिया। यहां पवित्र रमजान माह के मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब मंडल कांग्रेस कमेटी सपोटरा के पदाधिकारियों और दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया। इस आयोजन में सिर्फ इफ्तार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और एकता की भावना साफ झलकती नजर आई। हर चेहरे पर मुस्कान थी और दिलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विशाल मीणा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें मिलकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। इस गरिमामय मौके पर कमल मीणा, आसाराम मीणा, चंद्र प्रकाश मीणा, राम भजन गोटिया, पप्पू मीणा, मंडल अध्यक्ष साजन शर्मा, इंद्रराज बेरवा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम, मुनेश माली सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे। मुस्लिम समाज की ओर से हाफिज जी कमरू सक्का, समसू, कमरू चाचा, जमाल, शाहिद, रफीक खान, जफ्फर खान, मुबारक खान, गफ्फार खान, शाहरुख खान, फरियाद खान, इंतजार खान सहित कई लोग शामिल हुए। सपोटरा की यह तस्वीर बताती है कि अगर दिलों में सच्ची भावना हो, तो धर्म नहीं, इंसानियत सबसे बड़ा रिश्ता बन जाती है। यह आयोजन सिर्फ एक इफ्तार नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का मजबूत संदेश है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सकता है1
- ग्राम पंचायत मरियाडा में बच्चों के लिए बॉलीबॉल के ग्राउंड के लिए मांग की1
- गंगापुर सिटी में चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें संतोषी माता मंदिर, मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक और कचहरी रोड शामिल थे। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर महिलाओं और युवाओं ने डांडिया खेला, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान झूलेलाल, शंकर और राम दरबार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।3
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by मनोज तिवाड़ी1