Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमस्कार मैं मानवाधिकार से उमेश कुमार साह आप लोग को सूचित करता हूं कि difference of international human rights counselling chairman DK song ki taraf se sabhi ko Hardik shubhkamnaen आप लोग को इसी तरह का भी कार्य हो जैसे में दहेज प्रथा रे केस मुकदमा जमीन के मामले में आप लोग मानवाधिकार से सहायता ले सकते हैं इसमें जो भी सहायता दी जाती है पर निशुल्क से जुड़े और सहायता ले
Umesh Ambani
नमस्कार मैं मानवाधिकार से उमेश कुमार साह आप लोग को सूचित करता हूं कि difference of international human rights counselling chairman DK song ki taraf se sabhi ko Hardik shubhkamnaen आप लोग को इसी तरह का भी कार्य हो जैसे में दहेज प्रथा रे केस मुकदमा जमीन के मामले में आप लोग मानवाधिकार से सहायता ले सकते हैं इसमें जो भी सहायता दी जाती है पर निशुल्क से जुड़े और सहायता ले
- Md AjamJamui, Bihar🙏16 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Umesh Ambani1
- Post by S.K SINGH1
- एकाढ़ा गांव में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार की शाम व्यापक कार्रवाई की। करीब 5:00 बजे बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कार्रवाई के दौरान चेवाड़ा थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव भी स्वयं उपस्थित रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन की टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को हटने की चेतावनी दी, इसके बाद नियमानुसार बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे जरूरी कदम बताया, तो वहीं कुछ प्रभावित लोगों ने अपनी समस्याएं भी सामने रखीं। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।1
- अटारी गांव में मां दुर्गा मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, सांसद विवेक ठाकूर रहे मुख्य अतिथि, नवादा (पकरीबरावां): नवादा जिला अंतर्गत पकरीबरावां प्रखंड के अटारी गांव में मां दुर्गा के भव्य मंदिर का निर्माण कराए जाने के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया गया। यह मां दुर्गा की मंदिर अटारी गांव निवासी स्वर्गीय बुधन सिंह के पुत्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी उषा देवी के द्वारा बनवाया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। बड़ी संख्या मे दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा गांव भक्ति गीतों और जयकारों से गुंज उठा। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक ठाकुर एवं वारसलिंग के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंदिर निर्माण कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। मंदिर निर्माणकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी उषा देवी ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव में एक ऐसा पवित्र स्थल स्थापित करना था, जहां लोग आकर शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत जिला परिषद सदस्य पंकज सिंह, मनोज सिंह चंद्रवंशी, इंजीनियर गणेश सिंह चंद्रवंशी, राकेश कुमार, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, विजय सिंह, निरंजन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला।1
- हिसुआ गया रोड स्थित सोनू रेडियम एंड स्टीकर अब आपके शहर हिसुआ में एक भरोसेमंद होलसेल दुकान के रूप में उभरकर सामने आया है। अब आपको वाहन सजावट या उससे जुड़े सामान के लिए पटना या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एक ही जगह पर सभी जरूरी और आधुनिक सामान किफायती दरों पर उपलब्ध है। इस दुकान में ट्रैक्टर के लिए सीट कवर, हैंडल कवर, पर्दा, लरी, लटकन, नारा फूदना जैसे आकर्षक सजावटी सामान मिलते हैं। वहीं मोटरसाइकिल के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले सीट कवर, बरसाती और अन्य एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं। टोटो (ई-रिक्शा) के लिए भी सीट कवर और जरूरी सामान आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा गाड़ियों के लिए मैट, एक से बढ़कर एक एलईडी लाइट, लकड़ी और लोहे के डिजाइनर फूल, दरी और सजावट के अन्य कई आइटम यहां उपलब्ध हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी के हेलमेट भी इस दुकान पर उचित कीमत पर मिलते हैं। खास बात यह है कि यहां सभी सामान पटना और दिल्ली के होलसेल रेट के बराबर या उससे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को काफी फायदा मिल रहा है। दुकान तक पहुंचना भी बेहद आसान है। यह हिसुआ गया रोड पावर हाउस के पास स्थित है, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी या ऑर्डर के लिए आप मोबाइल नंबर 6206141481 या 9905429629 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आप अपने वाहन को स्टाइलिश और सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर सोनू रेडियम एंड स्टीकर दुकान पर जाएं और बेहतरीन सामान का लाभ उठाएं।1
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- डिस्क्रिप्शन: जमुई में 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को रवाना कर आम लोगों को इस आयोजन की जानकारी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सुलभ और निशुल्क न्याय मिलता है, जहां आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का जल्द समाधान कराएं और लोक अदालत को सफल बनाएं। #JamuiNews #LokAdalat #NationalLokAdalat #LegalAwareness #DistrictCourt #Nyay #BiharNews #PublicAwareness #LawAndJustice #HindiNews1
- Post by Umesh Ambani2