Shuru
Apke Nagar Ki App…
contact me meking bjt friendly Oll dijaen wark chattisgarh ambikapur
Vedprakash kumar
contact me meking bjt friendly Oll dijaen wark chattisgarh ambikapur
- Vedprakash kumarअंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़🥰🥰8 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Ratan Choudhry2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बहुत खतरनाक सांप है सांप2
- रफ्तार बनी मौत की वजह! पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत — दो घायल 📍 डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के कूटलू जैरागी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी देते हुए रविवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान कांदापाठ निवासी जीवन ठिठियो, पिता अंधारियास असुर, उम्र लगभग तीस वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयमसीह बेक (पिता निकोलस मिंज, उम्र लगभग अट्ठाईस वर्ष) तथा इनोसेंट बेक (पिता अंजलुस मिंज, उम्र लगभग सत्ताईस वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन ठिठियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जयमसीह बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल मरीज का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। #GumlaNews #Dumri #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #AccidentUpdate #GumlaPolice #LocalNews #SadNews #JharkhandUpdate1
- कोतमा बस स्टैण्ड मे बिल्डिंग गिरी....कुछ लोगों के दबे होने की आशंका मृगेन्द्र सिंह प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा नगर मे बस स्टैंड के समीप अग्रवाल होटल की बिल्डिंग अचानक गिर गयी । मौके पर पुलिस और प्रशासन का अमला नहीं पहुंचा है। पत्रकारों के अनुसार TI को दो बार फोन लगाया गया, उन्होंने नहीं उठाया। डायल 112 को सूचना दी गयी है। मौके पर भारी भीड है। बिल्डिंग गिरने का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी वहाँ दबे हुए हैं। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सूचना मिलते ही एसडीएम ,कोतमा को तत्काल मौके पर पहुंचने और Rescue तेज करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने भी तत्परता दिखलाई है1
- जय हो पासवान समाज एक्ता कि जय हो🙏🙏🙏🙏🙏🙏 बौलिया जयवीर बाबा चौहरमल। जय पासवान समाज कल दिनांक 4 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे शोभा यात्रा के लिए मोटरसाइकिल रैली एवं तलवार के साथ स्वर्गीय रामवृक्ष भगत के घर के पास सभी पासवान उपस्थित हो जाएंगे वहां से पश्चिम होते हुए बस्ती से होते चौहरमल अस्थान पर निकला जाएगा 10:00 बजे पूजा होगा एवं 10:30 पर प्रसाद वितरण3
- 🚨भूमि दान से बना विकास का रास्ता: जरही में ग्रामीणों की मिसाल, 700 मीटर सड़क निर्माण शुरू डंडई प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरही में विकास की एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। यहां अकड़ी टोला से शिव स्थान बगीचा तक लगभग 700 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण ग्रामीणों की आपसी सहयोग और भूमि दान से शुरू कर दिया गया है। वर्षों से इस रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में लोगों को खेत के मेड़ से होकर गुजरना पड़ता था और मोटरसाइकिल से भी किसी तरह आवागमन करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन जब समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर जमीन दान कर दी। गांव के मोहन राम, सगुणी चौधरी, परगास चौधरी, दिनेश लाल, शिवनाथ साह, देवा चौधरी, गोपाल चौधरी, सीताराम पासवान, बदरी शाह और सुनील गुप्ता ने गांव के विकास को देखते हुए अपनी जमीन उपलब्ध कराई, जिससे सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस महत्वपूर्ण कार्य में मुखिया महेंद्र चौधरी का विशेष योगदान देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मुखिया महेंद्र चौधरी अपने निजी खर्च से भी इस सड़क निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं। सड़क निर्माण का नेतृत्व मुखिया महेंद्र चौधरी तथा मल्लाह संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशर्फी चौधरी कर रहे हैं। वहीं समिति के सचिव राजेश्वर चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, सलाहकार विंदु कुमार चौधरी सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाने से टोले से टोले तक आवागमन आसान होगा और बच्चों को स्कूल जाने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक बरसात में बच्चों को खेत के मेड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित रास्ता मिलेगा। मुखिया महेंद्र चौधरी ने कहा कि “ग्रामीणों के सहयोग और भूमि दाताओं की पहल से यह सड़क गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। आगे भी गांव के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।” ग्रामीणों ने इस पहल को आपसी एकता और गांव के विकास का बेहतरीन उदाहरण बताया है। #डंडई #जरही_गांव #गांव_का_विकास #भूमि_दान #ग्रामीण_एकता #महेंद्र_चौधरी #डंडई_अपडेट #ग्रामीण_पहल #विकास_की_मिसाल #JharkhandNews #GarhwaNews #VillageDevelopment1
- 😭डंडई में 3 महिना से राशन नहीं मिला,गरीब आदिवासी महिलाएं रो रो कर बताए ख़रीद कर,#राशन_3 महिना_से _नहीं _ मिला1