रफ्तार बनी मौत की वजह! पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत — दो घायल रफ्तार बनी मौत की वजह! पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत — दो घायल 📍 डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के कूटलू जैरागी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी देते हुए रविवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान कांदापाठ निवासी जीवन ठिठियो, पिता अंधारियास असुर, उम्र लगभग तीस वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयमसीह बेक (पिता निकोलस मिंज, उम्र लगभग अट्ठाईस वर्ष) तथा इनोसेंट बेक (पिता अंजलुस मिंज, उम्र लगभग सत्ताईस वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन ठिठियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जयमसीह बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल मरीज का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। #GumlaNews #Dumri #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #AccidentUpdate #GumlaPolice #LocalNews #SadNews #JharkhandUpdate

- चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष प्रार्थना सभाओं एवं ईस्टर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च सहित प्रखंड के कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- रफ्तार बनी मौत की वजह! पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत — दो घायल 📍 डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के कूटलू जैरागी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी देते हुए रविवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान कांदापाठ निवासी जीवन ठिठियो, पिता अंधारियास असुर, उम्र लगभग तीस वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयमसीह बेक (पिता निकोलस मिंज, उम्र लगभग अट्ठाईस वर्ष) तथा इनोसेंट बेक (पिता अंजलुस मिंज, उम्र लगभग सत्ताईस वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन ठिठियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जयमसीह बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल मरीज का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। #GumlaNews #Dumri #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #AccidentUpdate #GumlaPolice #LocalNews #SadNews #JharkhandUpdate1
- heart ink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand1
- सरना सनातन एक होने के बात पर कल्हेपाट में आदिवासी समाज गोलबंद आदिवासी नेत्री के साथ आर एस एस प्रमुख का किया पुलता दहन1
- गारू प्रखंड के बारेसांड बाजार में शनिवार की रात वन विभाग की मुस्तैदी और बहादुरी का शानदार उदाहरण देखने को मिला। रात करीब 10:45 बजे स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता ने घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि उनके घर में एक अत्यंत विषैला रसैल वाइपर सांप घुस आया है।सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ महज 5 मिनट के भीतर, 10:50 बजे मौके पर पहुंच गए। टीम ने सूझबूझ और तेजी का परिचय देते हुए केवल 5 मिनट के अंदर, 10:55 बजे उस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के बाद सांप को बिना किसी नुकसान के नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली और बड़ी अनहोनी टल गई। इस अभियान में प्रधान वनरक्षी वरदान भगत, अर्जुन उरांव, ट्रैकर अमन गुप्ता, अजय यादव तथा वाइल्डलाइफ सदस्य शेरा गुप्ता और आकाश गुप्ता की अहम भूमिका रही।ग्रामीणों ने वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए इसे साहस, तत्परता और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बताया। *वन विभाग की अपील* अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें। खुद से पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल न करें।2
- *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- भरनो (गुमला): प्रखंड क्षेत्र के समसेरा रोड, भरनो में आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट केयर जाँच घर” का शुभारंभ किया गया है। इस नए पैथोलॉजी सेंटर के खुलने से अब स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहाँ ब्लड, यूरिन, शुगर, थायरॉइड, प्लेटलेट्स, ब्लड ग्रुप सहित सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए घर से सैंपल कलेक्शन (होम सर्विस) भी शुरू की गई है। संचालक ने बताया कि इस जाँच घर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर और सटीक जांच सुविधा प्रदान करना है। इससे समय की बचत होगी और मरीजों को जल्दी रिपोर्ट मिल सकेगी।1
- गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। *मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं। *सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।1