Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, देर रात तक चला ईस्टर जागरण चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष प्रार्थना सभाओं एवं ईस्टर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च सहित प्रखंड के कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Sachin public news
ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, देर रात तक चला ईस्टर जागरण चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष प्रार्थना सभाओं एवं ईस्टर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च सहित प्रखंड के कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
More news from झारखंड and nearby areas
- जमीन विवाद बना खून की वजह, घर में घुसकर महिला की लाठी-डंडे व हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या कामडरा थाना क्षेत्र के पोजे मिलगाटोली गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए रविवार की शाम सात बजे बताया गया कि पोजे मिलगाटोली निवासी लगभग साठ वर्षीय सुषमा सुरीन, पति स्वर्गीय विलियम सुरीन, की गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका के पुत्र जीवन सुरीन ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मां घर के मवेशियों को बांध रही थीं। इसी दौरान मुगन सुरीन, समिल टोपनो, संदीप सुरीन तथा कारलेक सुरीन नशे की हालत में घर में घुस आए। जमीन विवाद को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडे और हथौड़ी से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एसआई रामजी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य दो आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। #GumlaNews #Kamdarathana #JharkhandCrime #LandDispute #BreakingNews #CrimeNews #GumlaPolice #JharkhandNews #LocalNews #NewsUpdate1
- चैनपुर-: प्रभु यीशु मसीह के मृत्यु पर विजय प्राप्त कर पुनर्जीवित होने का महापर्व ईस्टर (पास्का) रविवार को पूरे प्रखंड में असीम श्रद्धा, उत्साह और भारी धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार सुबह से ही मसीही समाज के लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी ईस्टर की बधाइयां दीं और प्रभु के जी उठने का जश्न मनाया। इस अवसर पर सभी गिरजाघरों में विशेष साज-सज्जा की गई थी जिससे पूरा माहौल और भी दिव्य और अलौकिक प्रतीत हो रहा था। ईस्टर संडे की पूर्व संध्या शनिवार पर प्रखंड के सभी प्रमुख गिरजाघरों में ईस्टर जागरण और विशेष प्रार्थना सभाओं का भव्य आयोजन किया गया। सेंट जॉन चर्च चैनपुर सहित कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्च में देर रात तक विशेष अनुष्ठान चले, जिनमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शांत चिंतन के इस पवित्र समय में ईस्टर जागरण की शुरुआत हुई और पुनरुत्थान के प्रतीक स्वरूप विशाल पास्चल मोमबत्ती (पास्का कैंडल) प्रज्वलित की गई। मोमबत्तियों की इस जगमगाती रोशनी के बीच प्रभु यीशु की मृत्यु पर विजय का उल्लास मनाया गया और विश्व में शांति, प्रेम व भाईचारे की कामना की गई। मिस्सा पूजा और भजनों से गूंजे चर्च परिसर संत जॉन चर्च में मुख्य अनुष्ठाता डिन फादर जेभिरियानुस किण्डो, फादर राजेंद्र तिर्की और फादर अगस्त एक्का सहित कई अन्य पुरोहितों के सान्निध्य में मिस्सा पूजा और विशेष प्रार्थना सभा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। यीशु के पुनरुत्थान की अपार खुशी में मसीही विश्वासी भाव-विभोर होकर प्रभु की महिमा में भजन-कीर्तन गाते नजर आए। *सच्चा जीवन सेवा, क्षमा और करुणा में है निहित: डिन फादर* इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डिन फादर जेभिरियानुस किण्डो ने एक अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा की प्रभु यीशु ने अपने निस्वार्थ प्रेम, असीम त्याग और बलिदान से संपूर्ण मानव जाति को यह सिखाया है कि सच्चे जीवन का सार सेवा, क्षमा और करुणा में ही छिपा है। फादर ने आशा का संदेश देते हुए आगे कहा की ईस्टर का यह महापर्व हमें यह अटूट विश्वास दिलाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन और विपरीत क्यों न हों ईश्वर की कृपा से हर घने अंधकार के बाद एक नया और उजला सवेरा अवश्य आता है। जीवन की जीत का महापर्व ईस्टर का यह दिन बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की शाश्वत जीत का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर उभरा। प्रार्थना सभाओं के बाद चर्च परिसर में लोगों ने गले मिलकर और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे के साथ ईस्टर की खुशियां साझा कीं।1
- Post by Nikhil Chauhan1
- 📍 चैनपुर (गुमला), रविवार: रविवार शाम करीब 3 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने चैनपुर क्षेत्र में व्यापक असर डाला। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया।1
- heart ink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand1
- 📸 वीडियो के माध्यम का एक नजर में📸1
- *22 श्रमिकों की छंटनी को बताया गैरकानूनी, भुगतान लंबित रहने पर वन प्रशासन पर गंभीर आरोप* गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसाढ़ वन क्षेत्र में रविवार, 05 अप्रैल 2026 को झारखंड वन श्रमिक यूनियन शाखा बारेसाढ़ की क्षेत्रीय बैठक वन विश्रामगार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर यादव ने की, जबकि वन यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महुआडाड़ क्षेत्रीय मंत्री श्रीकांत मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए।बैठक की शुरुआत बारेसाढ़ में कार्यरत दिवंगत श्रमिक लक्ष्मण नगेसिया को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद यूनियन नेताओं ने उनकी मौत को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।केंद्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ ने कहा कि लक्ष्मण नगेसिया के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्यरत श्रमिकों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है।बताया गया कि 1 अप्रैल से 22 श्रमिकों को कार्य से हटा दिया गया है, जबकि ये श्रमिक कोई 8 वर्ष 10 वर्ष 15 वर्षों से सेवा दे रहे थे। यूनियन ने इसे “पिक एंड चूज” की नीति बताते हुए कहा कि हाल में रखे गए लोगों को बचाकर पुराने मजदूरों को हटाना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है।यूनियन नेताओं ने कहा कि किसी भी श्रमिक को हटाने से पहले नोटिस देना या एक महीने का अग्रिम भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने इसका पालन नहीं किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ, जिससे श्रमिक आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहे हैं।यूनियन ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि अक्टूबर 2025 से अब तक कई श्रमिकों का भुगतान लंबित है। इस संबंध में संविदा पर नियुक्त बारेसाढ़ क्षेत्र के वन पदाधिकारी तरुण सिंह पर श्रमिक विरोधी रवैया अपनाने और षड्यंत्रकारी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया गया। यूनियन ने इसे ज्वलंत समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।लक्ष्मण नगेसिया के मामले का जिक्र करते हुए कहा गया कि उन्हें समय पर मजदूरी नहीं मिली, जिससे वे मानसिक और आर्थिक दबाव में थे यूनियन ने उनकी मौत के लिए टाइगर प्रोजेक्ट के वन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों की छंटनी के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर श्रमिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस बैठक में भारी संख्या मे श्रमिक उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाया और आंदोलन की रणनीति पर सहमति जताई।2
- भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त — सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। जानकारी देते हुए रविवार की शाम चार बजे बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़क पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु मंदिर रोड निवासी रेखा तिर्की, पिता स्वर्गीय लजरुश तिर्की के घर पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से घर की छत पर लगा अल्बेस्टर पूरी तरह टूट गया तथा घर के अंदर रखा सामान भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और परिवार दहशत में आ गया। इधर कुरूमगढ़ रोड निवासी सुरजनाथ साव का घर भी तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण उनके घर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को रहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी-तूफान का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। हॉस्पिटल मोड़ के समीप एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक सहायता पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों और हारिज बासित के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयास से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। ग्रामीणों की मेहनत से कुछ देर बाद मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू हो सका। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त परिवारों को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। #चैनपुर #आंधीतूफान #बारिशकाकहर #झारखंडसमाचार #ग्रामीणसमाचार #मौसमअपडेट #स्थानीयखबर #JharkhandNews #WeatherNews #GroundReport1