Shuru
Apke Nagar Ki App…
माथे का खुद हटाए चुटकियों मे आपके शहर गुमला में 9304573618 heart ink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand
Pawan arya
माथे का खुद हटाए चुटकियों मे आपके शहर गुमला में 9304573618 heart ink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand
More news from झारखंड and nearby areas
- heart ink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand1
- चैनपुर-: प्रभु यीशु मसीह के मृत्यु पर विजय प्राप्त कर पुनर्जीवित होने का महापर्व ईस्टर (पास्का) रविवार को पूरे प्रखंड में असीम श्रद्धा, उत्साह और भारी धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार सुबह से ही मसीही समाज के लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी ईस्टर की बधाइयां दीं और प्रभु के जी उठने का जश्न मनाया। इस अवसर पर सभी गिरजाघरों में विशेष साज-सज्जा की गई थी जिससे पूरा माहौल और भी दिव्य और अलौकिक प्रतीत हो रहा था। ईस्टर संडे की पूर्व संध्या शनिवार पर प्रखंड के सभी प्रमुख गिरजाघरों में ईस्टर जागरण और विशेष प्रार्थना सभाओं का भव्य आयोजन किया गया। सेंट जॉन चर्च चैनपुर सहित कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्च में देर रात तक विशेष अनुष्ठान चले, जिनमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शांत चिंतन के इस पवित्र समय में ईस्टर जागरण की शुरुआत हुई और पुनरुत्थान के प्रतीक स्वरूप विशाल पास्चल मोमबत्ती (पास्का कैंडल) प्रज्वलित की गई। मोमबत्तियों की इस जगमगाती रोशनी के बीच प्रभु यीशु की मृत्यु पर विजय का उल्लास मनाया गया और विश्व में शांति, प्रेम व भाईचारे की कामना की गई। मिस्सा पूजा और भजनों से गूंजे चर्च परिसर संत जॉन चर्च में मुख्य अनुष्ठाता डिन फादर जेभिरियानुस किण्डो, फादर राजेंद्र तिर्की और फादर अगस्त एक्का सहित कई अन्य पुरोहितों के सान्निध्य में मिस्सा पूजा और विशेष प्रार्थना सभा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। यीशु के पुनरुत्थान की अपार खुशी में मसीही विश्वासी भाव-विभोर होकर प्रभु की महिमा में भजन-कीर्तन गाते नजर आए। *सच्चा जीवन सेवा, क्षमा और करुणा में है निहित: डिन फादर* इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डिन फादर जेभिरियानुस किण्डो ने एक अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा की प्रभु यीशु ने अपने निस्वार्थ प्रेम, असीम त्याग और बलिदान से संपूर्ण मानव जाति को यह सिखाया है कि सच्चे जीवन का सार सेवा, क्षमा और करुणा में ही छिपा है। फादर ने आशा का संदेश देते हुए आगे कहा की ईस्टर का यह महापर्व हमें यह अटूट विश्वास दिलाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन और विपरीत क्यों न हों ईश्वर की कृपा से हर घने अंधकार के बाद एक नया और उजला सवेरा अवश्य आता है। जीवन की जीत का महापर्व ईस्टर का यह दिन बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की शाश्वत जीत का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर उभरा। प्रार्थना सभाओं के बाद चर्च परिसर में लोगों ने गले मिलकर और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे के साथ ईस्टर की खुशियां साझा कीं।1
- भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त — सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। जानकारी देते हुए रविवार की शाम चार बजे बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़क पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु मंदिर रोड निवासी रेखा तिर्की, पिता स्वर्गीय लजरुश तिर्की के घर पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से घर की छत पर लगा अल्बेस्टर पूरी तरह टूट गया तथा घर के अंदर रखा सामान भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और परिवार दहशत में आ गया। इधर कुरूमगढ़ रोड निवासी सुरजनाथ साव का घर भी तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण उनके घर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को रहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी-तूफान का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। हॉस्पिटल मोड़ के समीप एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक सहायता पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों और हारिज बासित के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयास से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। ग्रामीणों की मेहनत से कुछ देर बाद मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू हो सका। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त परिवारों को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। #चैनपुर #आंधीतूफान #बारिशकाकहर #झारखंडसमाचार #ग्रामीणसमाचार #मौसमअपडेट #स्थानीयखबर #JharkhandNews #WeatherNews #GroundReport1
- न्यायालय के आदेश का उलंघन कर फरार अभियुक्त के नाम इश्तेहार जारी सेन्हा पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार कोर्ट में प्रस्तुत कराने का दिया निर्देश1
- Post by Nikhil Chauhan1
- 📍 चैनपुर (गुमला), रविवार: रविवार शाम करीब 3 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने चैनपुर क्षेत्र में व्यापक असर डाला। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया।1
- Post by उमेश उरांव1
- चैनपुर में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर चैनपुर स्थित मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए रविवार को बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य राजेसरण भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर बड़ाइक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुधराम नायक, मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पांडे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा समाज सेवा को प्राथमिकता बनाकर कार्य करें। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर बड़ाइक ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है तथा जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र प्रथम की भावना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अरविंद मौर्य, नीरज शर्मा, दीपक रजक, मनोज साहू, विवेक सिंह, रुक्मणि देवी, आश्रिता देवी, इला देवी, अनिता देवी, संगीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। #चैनपुरसमाचार #गुमलान्यूज #भाजपा #प्रशिक्षणशिविर #झारखंडसमाचार #BJP #PoliticalNews #LocalNews1