चैनपुर में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर चैनपुर में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर चैनपुर स्थित मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए रविवार को बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य राजेसरण भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर बड़ाइक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुधराम नायक, मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पांडे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा समाज सेवा को प्राथमिकता बनाकर कार्य करें। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर बड़ाइक ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है तथा जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र प्रथम की भावना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अरविंद मौर्य, नीरज शर्मा, दीपक रजक, मनोज साहू, विवेक सिंह, रुक्मणि देवी, आश्रिता देवी, इला देवी, अनिता देवी, संगीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। #चैनपुरसमाचार #गुमलान्यूज #भाजपा #प्रशिक्षणशिविर #झारखंडसमाचार #BJP #PoliticalNews #LocalNews

- भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, संगठन मजबूती और अंत्योदय विचारधारा पर हुआ मंथन भारतीय जनता पार्टी बिशुनपुर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान दो हजार छब्बीस के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन रविवार को किया गया। जानकारी देते हुए रविवार शाम सात बजे बताया गया कि जतरा टाना भगत विद्या मंदिर बिशुनपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना, पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने की। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा की प्राथमिकता है। मंडल प्रशिक्षण प्रभारी भिखारी भगत ने कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार साहू ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामप्रसाद बड़ाईक ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला बताया। कार्यक्रम में अजीत उरांव, बच्चन चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, गुलाब साहू, देवेंद्र सिंह, जयमंगल उरांव, रविंद्र उरांव, अभिषेक रंजन सिंह, चंदन सिंह, सुरेश भगत, दिगम्बर मुंडा, बिल्टू लोहरा, सरस्वती देवी, ज्ञान सिंह, प्रीति कुमारी, अनिल बड़ाईक, विनय बड़ाईक, अमित उरांव, अरविंद उरांव, फूलदेवा उरांव, बलिराम उरांव, सहरंग उरांव, सुरेश उरांव, विनोतर खेरवार, सुरेश असुर, सितवा उरांव, संदीप असुर, बंधुबिलास उरांव, रमेश सिंह, जीवन मुंडा, बुद्धेश्वर उरांव, रामेश्वर उरांव, प्रशांत उरांव, सुखदेव उरांव तथा सूदन बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हैं और आने वाले चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। #BJP #भाजपा #बिशुनपुर #गुमला_समाचार #प्रशिक्षण_महाअभियान #राजनीतिक_समाचार #JharkhandNews #GumlaNews #संगठन_मजबूती #LocalNews #NewsUpdate1
- चैनपुर-: प्रभु यीशु मसीह के मृत्यु पर विजय प्राप्त कर पुनर्जीवित होने का महापर्व ईस्टर (पास्का) रविवार को पूरे प्रखंड में असीम श्रद्धा, उत्साह और भारी धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार सुबह से ही मसीही समाज के लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी ईस्टर की बधाइयां दीं और प्रभु के जी उठने का जश्न मनाया। इस अवसर पर सभी गिरजाघरों में विशेष साज-सज्जा की गई थी जिससे पूरा माहौल और भी दिव्य और अलौकिक प्रतीत हो रहा था। ईस्टर संडे की पूर्व संध्या शनिवार पर प्रखंड के सभी प्रमुख गिरजाघरों में ईस्टर जागरण और विशेष प्रार्थना सभाओं का भव्य आयोजन किया गया। सेंट जॉन चर्च चैनपुर सहित कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्च में देर रात तक विशेष अनुष्ठान चले, जिनमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शांत चिंतन के इस पवित्र समय में ईस्टर जागरण की शुरुआत हुई और पुनरुत्थान के प्रतीक स्वरूप विशाल पास्चल मोमबत्ती (पास्का कैंडल) प्रज्वलित की गई। मोमबत्तियों की इस जगमगाती रोशनी के बीच प्रभु यीशु की मृत्यु पर विजय का उल्लास मनाया गया और विश्व में शांति, प्रेम व भाईचारे की कामना की गई। मिस्सा पूजा और भजनों से गूंजे चर्च परिसर संत जॉन चर्च में मुख्य अनुष्ठाता डिन फादर जेभिरियानुस किण्डो, फादर राजेंद्र तिर्की और फादर अगस्त एक्का सहित कई अन्य पुरोहितों के सान्निध्य में मिस्सा पूजा और विशेष प्रार्थना सभा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। यीशु के पुनरुत्थान की अपार खुशी में मसीही विश्वासी भाव-विभोर होकर प्रभु की महिमा में भजन-कीर्तन गाते नजर आए। *सच्चा जीवन सेवा, क्षमा और करुणा में है निहित: डिन फादर* इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डिन फादर जेभिरियानुस किण्डो ने एक अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा की प्रभु यीशु ने अपने निस्वार्थ प्रेम, असीम त्याग और बलिदान से संपूर्ण मानव जाति को यह सिखाया है कि सच्चे जीवन का सार सेवा, क्षमा और करुणा में ही छिपा है। फादर ने आशा का संदेश देते हुए आगे कहा की ईस्टर का यह महापर्व हमें यह अटूट विश्वास दिलाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन और विपरीत क्यों न हों ईश्वर की कृपा से हर घने अंधकार के बाद एक नया और उजला सवेरा अवश्य आता है। जीवन की जीत का महापर्व ईस्टर का यह दिन बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की शाश्वत जीत का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर उभरा। प्रार्थना सभाओं के बाद चर्च परिसर में लोगों ने गले मिलकर और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे के साथ ईस्टर की खुशियां साझा कीं।1
- Post by Nikhil Chauhan1
- 📍 चैनपुर (गुमला), रविवार: रविवार शाम करीब 3 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने चैनपुर क्षेत्र में व्यापक असर डाला। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया।1
- heart ink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand1
- बिभिन्न राजनीतिक दलों की आगुवाई में आदिवासी युवक-युवती ढोल मांदर की थाप पर थिरकती सरना धरम का अपमान तो नही? जो आदिवासी युवक-युवती लालसाडी पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होती हैं क्या राजनीतिकों के कोलाहाल का केन्द्र बिन्दु बनना सही हैं?3
- 📸 वीडियो के माध्यम का एक नजर में📸1
- जमीन विवाद बना खून की वजह, घर में घुसकर महिला की लाठी-डंडे व हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या कामडरा थाना क्षेत्र के पोजे मिलगाटोली गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए रविवार की शाम सात बजे बताया गया कि पोजे मिलगाटोली निवासी लगभग साठ वर्षीय सुषमा सुरीन, पति स्वर्गीय विलियम सुरीन, की गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका के पुत्र जीवन सुरीन ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मां घर के मवेशियों को बांध रही थीं। इसी दौरान मुगन सुरीन, समिल टोपनो, संदीप सुरीन तथा कारलेक सुरीन नशे की हालत में घर में घुस आए। जमीन विवाद को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडे और हथौड़ी से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एसआई रामजी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य दो आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। #GumlaNews #Kamdarathana #JharkhandCrime #LandDispute #BreakingNews #CrimeNews #GumlaPolice #JharkhandNews #LocalNews #NewsUpdate1