logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, संगठन मजबूती और अंत्योदय विचारधारा पर हुआ मंथन भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, संगठन मजबूती और अंत्योदय विचारधारा पर हुआ मंथन भारतीय जनता पार्टी बिशुनपुर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान दो हजार छब्बीस के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन रविवार को किया गया। जानकारी देते हुए रविवार शाम सात बजे बताया गया कि जतरा टाना भगत विद्या मंदिर बिशुनपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना, पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने की। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा की प्राथमिकता है। मंडल प्रशिक्षण प्रभारी भिखारी भगत ने कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार साहू ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामप्रसाद बड़ाईक ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला बताया। कार्यक्रम में अजीत उरांव, बच्चन चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, गुलाब साहू, देवेंद्र सिंह, जयमंगल उरांव, रविंद्र उरांव, अभिषेक रंजन सिंह, चंदन सिंह, सुरेश भगत, दिगम्बर मुंडा, बिल्टू लोहरा, सरस्वती देवी, ज्ञान सिंह, प्रीति कुमारी, अनिल बड़ाईक, विनय बड़ाईक, अमित उरांव, अरविंद उरांव, फूलदेवा उरांव, बलिराम उरांव, सहरंग उरांव, सुरेश उरांव, विनोतर खेरवार, सुरेश असुर, सितवा उरांव, संदीप असुर, बंधुबिलास उरांव, रमेश सिंह, जीवन मुंडा, बुद्धेश्वर उरांव, रामेश्वर उरांव, प्रशांत उरांव, सुखदेव उरांव तथा सूदन बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हैं और आने वाले चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। #BJP #भाजपा #बिशुनपुर #गुमला_समाचार #प्रशिक्षण_महाअभियान #राजनीतिक_समाचार #JharkhandNews #GumlaNews #संगठन_मजबूती #LocalNews #NewsUpdate

3 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, संगठन मजबूती और अंत्योदय विचारधारा पर हुआ मंथन भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, संगठन मजबूती और अंत्योदय विचारधारा पर हुआ मंथन भारतीय जनता पार्टी बिशुनपुर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान दो हजार छब्बीस के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन रविवार को किया गया। जानकारी देते हुए रविवार शाम सात बजे बताया गया कि जतरा टाना भगत विद्या मंदिर बिशुनपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना, पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने की। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा की प्राथमिकता है। मंडल प्रशिक्षण प्रभारी भिखारी भगत ने कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार साहू ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामप्रसाद बड़ाईक ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला बताया। कार्यक्रम में अजीत उरांव, बच्चन चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, गुलाब साहू, देवेंद्र सिंह, जयमंगल उरांव, रविंद्र उरांव, अभिषेक रंजन सिंह, चंदन सिंह, सुरेश भगत, दिगम्बर मुंडा, बिल्टू लोहरा, सरस्वती देवी, ज्ञान सिंह, प्रीति कुमारी, अनिल बड़ाईक, विनय बड़ाईक, अमित उरांव, अरविंद उरांव, फूलदेवा उरांव, बलिराम उरांव, सहरंग उरांव, सुरेश उरांव, विनोतर खेरवार, सुरेश असुर, सितवा उरांव, संदीप असुर, बंधुबिलास उरांव, रमेश सिंह, जीवन मुंडा, बुद्धेश्वर उरांव, रामेश्वर उरांव, प्रशांत उरांव, सुखदेव उरांव तथा सूदन बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हैं और आने वाले चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। #BJP #भाजपा #बिशुनपुर #गुमला_समाचार #प्रशिक्षण_महाअभियान #राजनीतिक_समाचार #JharkhandNews #GumlaNews #संगठन_मजबूती #LocalNews #NewsUpdate

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष प्रार्थना सभाओं एवं ईस्टर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च सहित प्रखंड के कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष प्रार्थना सभाओं एवं ईस्टर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च सहित प्रखंड के कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बिभिन्न राजनीतिक दलों की आगुवाई में आदिवासी युवक-युवती ढोल मांदर की थाप पर थिरकती सरना धरम का अपमान तो नही? जो आदिवासी युवक-युवती लालसाडी पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होती हैं क्या राजनीतिकों के कोलाहाल का केन्द्र बिन्दु बनना सही हैं?
    3
    बिभिन्न राजनीतिक दलों की आगुवाई में  आदिवासी युवक-युवती ढोल मांदर की थाप पर थिरकती सरना धरम का अपमान तो नही? जो आदिवासी युवक-युवती लालसाडी पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होती हैं क्या राजनीतिकों के कोलाहाल का केन्द्र बिन्दु बनना सही हैं?
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *22 श्रमिकों की छंटनी को बताया गैरकानूनी, भुगतान लंबित रहने पर वन प्रशासन पर गंभीर आरोप* गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसाढ़ वन क्षेत्र में रविवार, 05 अप्रैल 2026 को झारखंड वन श्रमिक यूनियन शाखा बारेसाढ़ की क्षेत्रीय बैठक वन विश्रामगार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर यादव ने की, जबकि वन यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महुआडाड़ क्षेत्रीय मंत्री श्रीकांत मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए।बैठक की शुरुआत बारेसाढ़ में कार्यरत दिवंगत श्रमिक लक्ष्मण नगेसिया को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद यूनियन नेताओं ने उनकी मौत को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।केंद्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ ने कहा कि लक्ष्मण नगेसिया के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्यरत श्रमिकों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है।बताया गया कि 1 अप्रैल से 22 श्रमिकों को कार्य से हटा दिया गया है, जबकि ये श्रमिक कोई 8 वर्ष 10 वर्ष 15 वर्षों से सेवा दे रहे थे। यूनियन ने इसे “पिक एंड चूज” की नीति बताते हुए कहा कि हाल में रखे गए लोगों को बचाकर पुराने मजदूरों को हटाना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है।यूनियन नेताओं ने कहा कि किसी भी श्रमिक को हटाने से पहले नोटिस देना या एक महीने का अग्रिम भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने इसका पालन नहीं किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ, जिससे श्रमिक आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहे हैं।यूनियन ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि अक्टूबर 2025 से अब तक कई श्रमिकों का भुगतान लंबित है। इस संबंध में संविदा पर नियुक्त बारेसाढ़ क्षेत्र के वन पदाधिकारी तरुण सिंह पर श्रमिक विरोधी रवैया अपनाने और षड्यंत्रकारी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया गया। यूनियन ने इसे ज्वलंत समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।लक्ष्मण नगेसिया के मामले का जिक्र करते हुए कहा गया कि उन्हें समय पर मजदूरी नहीं मिली, जिससे वे मानसिक और आर्थिक दबाव में थे यूनियन ने उनकी मौत के लिए टाइगर प्रोजेक्ट के वन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों की छंटनी के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर श्रमिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस बैठक में भारी संख्या मे श्रमिक उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाया और आंदोलन की रणनीति पर सहमति जताई।
    2
    *22 श्रमिकों की छंटनी को बताया गैरकानूनी, भुगतान लंबित रहने पर वन प्रशासन पर गंभीर आरोप*
गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसाढ़ वन क्षेत्र में रविवार, 05 अप्रैल 2026 को झारखंड वन श्रमिक यूनियन शाखा बारेसाढ़ की क्षेत्रीय बैठक वन विश्रामगार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर यादव ने की, जबकि वन यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष  सिद्धनाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महुआडाड़ क्षेत्रीय मंत्री श्रीकांत मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए।बैठक की शुरुआत बारेसाढ़ में कार्यरत दिवंगत श्रमिक लक्ष्मण नगेसिया को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद यूनियन नेताओं ने उनकी मौत को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।केंद्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ ने कहा कि लक्ष्मण नगेसिया के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्यरत श्रमिकों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है।बताया गया कि 1 अप्रैल से 22 श्रमिकों को कार्य से हटा दिया गया है, जबकि ये श्रमिक कोई 8 वर्ष 10 वर्ष 15 वर्षों से सेवा दे रहे थे। यूनियन ने इसे “पिक एंड चूज” की नीति बताते हुए कहा कि हाल में रखे गए लोगों को बचाकर पुराने मजदूरों को हटाना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है।यूनियन नेताओं ने कहा कि किसी भी श्रमिक को हटाने से पहले नोटिस देना या एक महीने का अग्रिम भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने इसका पालन नहीं किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ, जिससे श्रमिक आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहे हैं।यूनियन ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि अक्टूबर 2025 से अब तक कई श्रमिकों का भुगतान लंबित है। इस संबंध में संविदा पर नियुक्त बारेसाढ़ क्षेत्र के वन  पदाधिकारी तरुण सिंह पर श्रमिक विरोधी रवैया अपनाने और षड्यंत्रकारी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया गया। यूनियन ने इसे ज्वलंत समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।लक्ष्मण नगेसिया के मामले का जिक्र करते हुए कहा गया कि उन्हें समय पर मजदूरी नहीं मिली, जिससे वे मानसिक और आर्थिक दबाव में थे यूनियन ने उनकी मौत के लिए टाइगर प्रोजेक्ट के वन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों की छंटनी के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर श्रमिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस बैठक में भारी संख्या मे श्रमिक उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाया और आंदोलन की रणनीति पर सहमति जताई।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • न्यायालय के आदेश का उलंघन कर फरार अभियुक्त के नाम इश्तेहार जारी सेन्हा पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार कोर्ट में प्रस्तुत कराने का दिया निर्देश
    1
    न्यायालय के आदेश का उलंघन कर फरार अभियुक्त के नाम इश्तेहार जारी सेन्हा पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार कोर्ट में प्रस्तुत कराने का दिया निर्देश
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by उमेश उरांव
    1
    Post by उमेश उरांव
    user_उमेश उरांव
    उमेश उरांव
    Video editing service Lohardaga, Jharkhand•
    6 hrs ago
  • सिमडेगा: नगर मंडल सिमडेगा में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बिमला प्रधान ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन पर्सुन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना एवं आगामी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस मौके पर बिमला प्रधान ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नगर अध्यक्ष चंदन पर्सुन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने प्रशिक्षण को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलती है। जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती को भाजपा की पहचान बताया। अनूप केसरी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को बताया।अनूप प्रसाद ने अंत्योदय के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही पार्टी की मूल सोच है। शंभू भगत ने प्रशिक्षण को जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रेरणा का माध्यम बताया, वहीं पिंकी प्रसाद ने महिलाओं की भागीदारी को संगठन की ताकत बताया।कार्यक्रम में एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रेणु पुरी, प्रतिमा देवी, शिखा अग्रवाल, कृष्णा ठाकुर, राकेश, रविकांत प्रधान, अनिरुद्ध सिंह, रामविलास बड़ाईक, सत्यनारायण प्रसाद, दिलीप साहू, सतीश पांडे, नवीन सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, रवि वर्मा, सन्तु गुप्ता, रमेश कुमार, भरोसा महतो, महावीर बड़ाईक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    सिमडेगा: नगर मंडल सिमडेगा में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बिमला प्रधान ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन पर्सुन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना एवं आगामी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस मौके पर बिमला प्रधान ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नगर अध्यक्ष चंदन पर्सुन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने प्रशिक्षण को संगठन की असली  ताकत बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलती है। जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती को भाजपा की पहचान बताया। अनूप केसरी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को बताया।अनूप प्रसाद ने अंत्योदय के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही पार्टी की मूल सोच है। शंभू भगत ने प्रशिक्षण को जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रेरणा का माध्यम बताया, वहीं पिंकी प्रसाद ने महिलाओं की भागीदारी को संगठन की ताकत बताया।कार्यक्रम में एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रेणु पुरी, प्रतिमा देवी, शिखा अग्रवाल, कृष्णा ठाकुर, राकेश, रविकांत प्रधान, अनिरुद्ध सिंह, रामविलास बड़ाईक, सत्यनारायण प्रसाद, दिलीप साहू, सतीश पांडे, नवीन सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, रवि वर्मा, सन्तु गुप्ता, रमेश कुमार, भरोसा महतो, महावीर बड़ाईक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त — सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। जानकारी देते हुए रविवार की शाम चार बजे बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़क पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु मंदिर रोड निवासी रेखा तिर्की, पिता स्वर्गीय लजरुश तिर्की के घर पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से घर की छत पर लगा अल्बेस्टर पूरी तरह टूट गया तथा घर के अंदर रखा सामान भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और परिवार दहशत में आ गया। इधर कुरूमगढ़ रोड निवासी सुरजनाथ साव का घर भी तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण उनके घर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को रहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी-तूफान का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। हॉस्पिटल मोड़ के समीप एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक सहायता पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों और हारिज बासित के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयास से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। ग्रामीणों की मेहनत से कुछ देर बाद मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू हो सका। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त परिवारों को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। #चैनपुर #आंधीतूफान #बारिशकाकहर #झारखंडसमाचार #ग्रामीणसमाचार #मौसमअपडेट #स्थानीयखबर #JharkhandNews #WeatherNews #GroundReport
    1
    भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त — सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। जानकारी देते हुए रविवार की शाम चार बजे बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़क पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु मंदिर रोड निवासी रेखा तिर्की, पिता स्वर्गीय लजरुश तिर्की के घर पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से घर की छत पर लगा अल्बेस्टर पूरी तरह टूट गया तथा घर के अंदर रखा सामान भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और परिवार दहशत में आ गया।
इधर कुरूमगढ़ रोड निवासी सुरजनाथ साव का घर भी तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण उनके घर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को रहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंधी-तूफान का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। हॉस्पिटल मोड़ के समीप एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रशासनिक सहायता पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों और हारिज बासित के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयास से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। ग्रामीणों की मेहनत से कुछ देर बाद मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू हो सका।
इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त परिवारों को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
#चैनपुर #आंधीतूफान #बारिशकाकहर #झारखंडसमाचार #ग्रामीणसमाचार #मौसमअपडेट #स्थानीयखबर #JharkhandNews #WeatherNews #GroundReport
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सरना सनातन एक होने के बात पर कल्हेपाट में आदिवासी समाज गोलबंद आदिवासी नेत्री के साथ आर एस एस प्रमुख का किया पुलता दहन
    1
    सरना सनातन एक होने के बात पर कल्हेपाट में आदिवासी समाज गोलबंद आदिवासी नेत्री के साथ आर एस एस प्रमुख का किया पुलता दहन
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गारू प्रखंड के बारेसांड बाजार में शनिवार की रात वन विभाग की मुस्तैदी और बहादुरी का शानदार उदाहरण देखने को मिला। रात करीब 10:45 बजे स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता ने घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि उनके घर में एक अत्यंत विषैला रसैल वाइपर सांप घुस आया है।सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ महज 5 मिनट के भीतर, 10:50 बजे मौके पर पहुंच गए। टीम ने सूझबूझ और तेजी का परिचय देते हुए केवल 5 मिनट के अंदर, 10:55 बजे उस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के बाद सांप को बिना किसी नुकसान के नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली और बड़ी अनहोनी टल गई। इस अभियान में प्रधान वनरक्षी वरदान भगत, अर्जुन उरांव, ट्रैकर अमन गुप्ता, अजय यादव तथा वाइल्डलाइफ सदस्य शेरा गुप्ता और आकाश गुप्ता की अहम भूमिका रही।ग्रामीणों ने वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए इसे साहस, तत्परता और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बताया। *वन विभाग की अपील* अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें। खुद से पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
    2
    गारू प्रखंड के बारेसांड बाजार में शनिवार की रात वन विभाग की मुस्तैदी और बहादुरी का शानदार उदाहरण देखने को मिला। रात करीब 10:45 बजे स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता ने घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि उनके घर में एक अत्यंत विषैला रसैल वाइपर सांप घुस आया है।सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ महज 5 मिनट के भीतर, 10:50 बजे मौके पर पहुंच गए। टीम ने सूझबूझ और तेजी का परिचय देते हुए केवल 5 मिनट के अंदर, 10:55 बजे उस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के बाद सांप को बिना किसी नुकसान के नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली और बड़ी अनहोनी टल गई।
इस अभियान में प्रधान वनरक्षी वरदान भगत, अर्जुन उरांव, ट्रैकर अमन गुप्ता, अजय यादव तथा वाइल्डलाइफ सदस्य शेरा गुप्ता और आकाश गुप्ता की अहम भूमिका रही।ग्रामीणों ने वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए इसे साहस, तत्परता और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बताया।
*वन विभाग की अपील* 
अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें। खुद से पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.