सिमडेगा नगर मंडल में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, संगठन सुदृढ़ करने पर जोऱ सिमडेगा: नगर मंडल सिमडेगा में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बिमला प्रधान ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन पर्सुन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना एवं आगामी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस मौके पर बिमला प्रधान ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नगर अध्यक्ष चंदन पर्सुन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने प्रशिक्षण को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलती है। जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती को भाजपा की पहचान बताया। अनूप केसरी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को बताया।अनूप प्रसाद ने अंत्योदय के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही पार्टी की मूल सोच है। शंभू भगत ने प्रशिक्षण को जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रेरणा का माध्यम बताया, वहीं पिंकी प्रसाद ने महिलाओं की भागीदारी को संगठन की ताकत बताया।कार्यक्रम में एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रेणु पुरी, प्रतिमा देवी, शिखा अग्रवाल, कृष्णा ठाकुर, राकेश, रविकांत प्रधान, अनिरुद्ध सिंह, रामविलास बड़ाईक, सत्यनारायण प्रसाद, दिलीप साहू, सतीश पांडे, नवीन सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, रवि वर्मा, सन्तु गुप्ता, रमेश कुमार, भरोसा महतो, महावीर बड़ाईक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

- जमीन विवाद बना खून की वजह, घर में घुसकर महिला की लाठी-डंडे व हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या कामडरा थाना क्षेत्र के पोजे मिलगाटोली गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए रविवार की शाम सात बजे बताया गया कि पोजे मिलगाटोली निवासी लगभग साठ वर्षीय सुषमा सुरीन, पति स्वर्गीय विलियम सुरीन, की गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका के पुत्र जीवन सुरीन ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मां घर के मवेशियों को बांध रही थीं। इसी दौरान मुगन सुरीन, समिल टोपनो, संदीप सुरीन तथा कारलेक सुरीन नशे की हालत में घर में घुस आए। जमीन विवाद को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडे और हथौड़ी से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एसआई रामजी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य दो आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। #GumlaNews #Kamdarathana #JharkhandCrime #LandDispute #BreakingNews #CrimeNews #GumlaPolice #JharkhandNews #LocalNews #NewsUpdate1
- चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर संडे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष प्रार्थना सभाओं एवं ईस्टर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च सहित प्रखंड के कटकाही, नावाटोली, केड़ेंग और टोंगो चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- आखिर सारंडा के आदिवासियों को कब तक रुपए देकर नक्सली घोषित किया जाता रहेगा. जब झारखंड के News Apka में जन मुक्ति होनहागा के पिता और माता दोनों ने कहा कि उनकी बेटी नक्सली संगठन के साथ कभी शामिल नहीं हुई. इतना ही नहीं उनके गांव के लोगों का भी कहना है कि मुक्ति कभी नक्सली में शामिल नहीं थी. और एक तरफ उड़ीसा पुलिस पास वही पिता कहता है को मीडिया के लोग धमकाए इसलिए नक्सली में शामिल नहीं है कहा गया. इस पर झारखंड प्रशासन के द्वारा उचित पहल करते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाया जाए. क्योंकि सवाल ये है कि आदिवासी भोला - भला सारंडा की जनता को नक्सली करार देना. या उनको खुद नक्सली कबूल करवाना कितना उचित है. फिलहाल अब तक जांच नहीं और सीधे मीडिया से बात चित नहीं .1
- भरनो (गुमला): प्रखंड क्षेत्र के समसेरा रोड, भरनो में आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट केयर जाँच घर” का शुभारंभ किया गया है। इस नए पैथोलॉजी सेंटर के खुलने से अब स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहाँ ब्लड, यूरिन, शुगर, थायरॉइड, प्लेटलेट्स, ब्लड ग्रुप सहित सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए घर से सैंपल कलेक्शन (होम सर्विस) भी शुरू की गई है। संचालक ने बताया कि इस जाँच घर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर और सटीक जांच सुविधा प्रदान करना है। इससे समय की बचत होगी और मरीजों को जल्दी रिपोर्ट मिल सकेगी।1
- 📸 वीडियो के माध्यम का एक नजर में📸1
- न्यायालय के आदेश का उलंघन कर फरार अभियुक्त के नाम इश्तेहार जारी सेन्हा पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार कोर्ट में प्रस्तुत कराने का दिया निर्देश1
- सिमडेगा: जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केरसई थाना कांड संख्या 08/2026 में वांछित आरोपी संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी करते हुए 4 अप्रैल 2026 को पूरी के सी बीच के पास शकुंतला होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।इसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गौवंश तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गोवंशीय तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित था। वह अवैध रूप से पशुओं को दूसरे क्षेत्रों में भेजने के लिए वाहनों से प्रति गाड़ी लगभग 9000 रुपये वसूलता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हाल ही में उसने 14 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए थे, जबकि शेष राशि पशुओं को पार कराने के बाद लेने की योजना थी। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया (42 वर्ष), निवासी करवाजोर, थाना केरसई, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2002 से लेकर 2025 तक सिमडेगा, गुमला एवं अन्य थानों में दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवंशीय हत्या निषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराएं शामिल हैं।इस कार्रवाई में एसडीपीओ स्तर के पदाधिकारी सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है1
- भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त — सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। जानकारी देते हुए रविवार की शाम चार बजे बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़क पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु मंदिर रोड निवासी रेखा तिर्की, पिता स्वर्गीय लजरुश तिर्की के घर पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से घर की छत पर लगा अल्बेस्टर पूरी तरह टूट गया तथा घर के अंदर रखा सामान भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और परिवार दहशत में आ गया। इधर कुरूमगढ़ रोड निवासी सुरजनाथ साव का घर भी तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण उनके घर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को रहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी-तूफान का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। हॉस्पिटल मोड़ के समीप एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक सहायता पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों और हारिज बासित के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयास से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। ग्रामीणों की मेहनत से कुछ देर बाद मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू हो सका। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त परिवारों को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। #चैनपुर #आंधीतूफान #बारिशकाकहर #झारखंडसमाचार #ग्रामीणसमाचार #मौसमअपडेट #स्थानीयखबर #JharkhandNews #WeatherNews #GroundReport1
- सरना सनातन एक होने के बात पर कल्हेपाट में आदिवासी समाज गोलबंद आदिवासी नेत्री के साथ आर एस एस प्रमुख का किया पुलता दहन1