कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव धूम धाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे शामिल *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव धूम धाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे शामिल *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का
अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य
मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण
प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को शहर के होटल कार्निवाल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लातेहार जिला निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री केएन त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद मंच संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक रामनाथ चंद्रवंशी और इश्वरी मेहता ने जिला निर्माण आंदोलन से जुड़े दिवंगत नेताओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता है अपने संबोधन में केएन त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जब इस संघर्ष को समाज और समुदाय का साथ मिल जाता है, तो सफलता निश्चित हो जाती है। उन्होंने लातेहार जिला निर्माण के आंदोलन को इसका जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि आम जनता के सहयोग और संघर्ष समिति के प्रयासों के कारण ही लातेहार एक अलग जिले के रूप में अस्तित्व में आया। कार्यक्रम के दौरान त्रिपाठी ने राज्य की मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के अधिकांश जिलों और अंचलों में प्रशासनिक पदाधिकारी जनता की सेवा के बजाय उनके दोहन में लगे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में व्यवस्था परिवर्तन की सख्त जरूरत है, ताकि आम लोगों को न्याय और अधिकार मिल सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार लाना जरूरी है, अन्यथा आम जनता का विश्वास लगातार कमजोर होता जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक मुरली प्रसाद ने कहा कि लातेहार का जिला बनना यहां के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने अपने संबोधन में जिला निर्माण संघर्ष समिति के स्वर्गीय यमुना प्रसाद को याद किया और कहा कि उनकेसे योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम को त्रिभुवन पांडेय, गोपाल प्रसाद और सुभाष प्रसाद ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लातेहार जिला निर्माण संघर्ष समिति का योगदान ऐतिहासिक रहा है और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाना चाहिए। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, बिल्लू भास्कर, राजेश चंद्रवंशी, प्रवीण दास, गौरव दास, उत्तम कुमार, भोला खान, दया पांडेय, विवेक चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|1
- सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश1
- Post by AAM JANATA1
- जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।7
- गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। #GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer1
- Post by AAM JANATA1