Shuru
Apke Nagar Ki App…
नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब थूक-पॉलिश लगाकर बनाई गई.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #road #lohardaga
AAM JANATA
नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब थूक-पॉलिश लगाकर बनाई गई.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #road #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में प्रशासन ने अवैध बंगला भट्ठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित बंगला भट्ठा को सील कर दिया गया।जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया प्रशासनिक टीम ने भट्ठा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।6
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- बुढ़मू प्रखंड के ओझा साडम एवं मुरपिरी पंचायत के बेगी गांव में आज शुक्रवार को दो नए ट्रांसफॉर्मरों का विधायक प्रतिनिधि समीम बड़ेहार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दोनों ट्रांसफॉर्मर मात्र दो-तीन दिन पहले खराब हो चुके थे, लेकिन विधायक सुरेश कुमार बैठा के त्वरित पहल पर मात्र दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को समाधान मिल गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि समीम बड़ेहार ने कहा, जनप्रतिनिधि समस्या से दूर भागते हैं, लेकिन हमारे विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा समस्या के नजदीक आते हैं। इसलिए शीघ्र समाधान हो रहा है। आज से इन गांवों में रोशनी जगमगा उठेगी।" कार्यक्रम में प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उराव, मुखिया प्रतिनिधि राजू उरांव, मुदस्सिर एहरार, आफताब आलम, युसुफ अंसारी, कुदूस अंसारी, हफिज राजा, मास्टर लुकमान, संजय यादव, चन्दन यादव, अरुण कुमार, छोटे खान, नासरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास की सराहना की।1
- गैस की किल्लत से जूझ रहे इंडेन गैस के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे जशपुर रोड पार्क के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीसी के निर्देश के बाद आज से होम डिलीवरी होनी थी और लाभुक सुबह से जशपुर रोड पार्क के समीप इंडेन गैस सिलेंडर लेकर खड़े थे लेकिन एजेंसी के द्वारा मात्र एक छोटे से पिकअप में गैस भेजा गया, जिससे कुछ लोगों को गैस मिला। बाकी लोग निराश हो गए। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। तत्काल सूचना पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। यहां बताते चले की गैस की किल्लत को लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार गुमला के अलग-अलग मार्ग में उपभोक्ताओं द्वारा रोड जाम किया गया है और जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।1
- गांव में फरमान या गुंडागर्दी? एक परिवार से एक लाख का जुर्माना मांगने का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव में एक परिवार के साथ नाजायज जुर्माना वसूली, धमकी और सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह दस बजे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकाकर एक लाख रुपये जुर्माना देने का दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर घर में आग लगाने की चेतावनी दी जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि फेलो देवी, प्रतिमा भगत, मंजय उरांव, निकुंज बाखला, जदुवा बाखला एवं दर्शन उरांव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्ञापन में गांव के ही सुनील उरांव, विजय लकड़ा, बिरदास उरांव, चैता उरांव, नीरज मिंज, प्रेमा देवी, रूपानी देवी, जगजीवन भगत, नारायण रजक, हीरो देवी, धंजय उरांव तथा सोहन उरांव को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह मार्च को आरोपी उनके घर पहुंचे और कहा कि यदि गांव में रहना है तो एक लाख रुपये का जुर्माना देना होगा, अन्यथा गांव छोड़कर भागने या घर में आग लगाने की धमकी दी गई। बताया गया कि इससे पहले आरोपियों द्वारा जबरन उनकी जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास किया गया था, जिसे उपायुक्त के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने मुक्त कराया था। परिवार का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गांव में बैठक कर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में कथित तौर पर यह भी फैसला लिया गया कि जो व्यक्ति पीड़ित परिवार से बात करेगा या उनके सुख-दुख में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना जाने पर उनके घर को आग लगाने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #SocialBoycott #CrimeNews #BreakingNews #PublicVoice #GumlaPolice #Jharkhand1
- Post by Nikhil Chauhan1
- झारखंड विधानसभा के सभापति सह लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर तथा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पुरुष वर्ग के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में घर में चोरी की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों को पकड़कर चोरी का सामान भी बरामद किया गया। घटना का विवरण लालपुर थाना कांड संख्या 54/26, दिनांक 1 अप्रैल 2026 को धारा 331(3)/305(a) BNS के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 31,000 रुपये नकद चोरी गए थे। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल गठित कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विक्की कुमार (23 वर्ष), पिता स्व. नरेश दास, एदलहातु, मोराबादी, रोड नंबर 7, नजदीक पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, रांची। किशन कुजूर (लगभग 22 वर्ष), पिता शनि कुजूर, एदलहातु, मोराबादी, रोड नंबर 7, नजदीक पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, रांची। दोनों ने पूछताछ में अपराध कबूल लिया। अपराधिक इतिहास विक्की कुमार के खिलाफ बरियातु थाना कांड 16/22 (धारा 392 भादवि), कांड 313/24, 256/24, गोंडा थाना कांड 55/25, 41/25, 34/25, लोअर बाजार कांड 86/25, रातु थाना कांड 162/25 (27 आर्म्स एक्ट व अन्य धाराएं) दर्ज हैं। किशन कुजूर के खिलाफ बरियातु थाना कांड 212/24 (धारा 379/511/34 भादवि) दर्ज है। बरामद सामान गणेश छाप चांदी का सिक्का: 1 पीस लक्ष्मी गणेश सिक्का: 1 पीस चांदी का छोटा सिक्का: 2 पीस (सुधारित क्रमांक) चांदी की बिछिया: 6 पीस चांदी का पायल जोड़ा: 1 नकद: 17,296 रुपये छापामारी दल थाना प्रभारी लालपुर, रूपेश कुमार सिंह सुनील पासवान, उत्तम कुमार, आशीष कुमार (अ.नि.) सुनील मुर्मू (स.अ.नि.), मुकेश उरांव (आ.-2099), अजय कुमार (चा.आ.-3518) पुलिस की तत्परता से मामला सुलझा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी।2