Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohd Sameer Khan aimim
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- लातेहार में नशेड़ियों का कहर: खेतों में लगातार आग लगाने से किसानों का भारी नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग! लातेहार जिले के ग्राम पंचायत डीही, थाना लातेहार क्षेत्र में अज्ञात नशेड़ियों ने एक बार फिर खेतों में आग लगा दी। ग्रामीणों के अनुसार, ये नशाखोर लोग बार-बार ऐसी शरारतें कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें कई एकड़ उपजाऊ खेत राख हो गए थे। उस आग में जानवरों का चारा भी जलकर नष्ट हो गया, जिसे आग्निशमन दस्ते ने किसी तरह बुझाया था। इस बार भी आग ने खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि नशेड़ी युवक अक्सर खेतों के आसपास घूमते हैं और शराब पीकर आग लगा देते हैं। इससे फसलें, चारा और जमीन सब बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि दोषियों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, "अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और बड़ी तबाही हो सकती है।" स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी। किसान भाइयों की मेहनत बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का गुस्सा भड़क रहा है, सब चाहते हैं कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाए।1
- भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गांव आठ दिन बीत जाने के उपरांत पीड़ित का घर पहुंचा हाल चाल जाना पर रामनवमी की रात्रि मिट्टी का मकान गिर गया था जिसके लेकर पीड़ित परिवार रहने खाने की लगाई था अधिकारी गुहार पर आज भी उस गरीब के लिए अधिकारी द्वारा कोई मदत नहीं मिलने से वीरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई क्य और बोला सोहबर सिंह की घर गिर जाने का बाद रहने के काफी दिक्कत हो रही है अनाज भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है अलमारी गोदरेज रहने खाने की समान हुई बर्बाद घर परिवार दूसरे घर मे रहने के लिए मजबूर अधिकारी लापरवाह होना दुर्भाग्यपूर्ण अधिकारी नहीं दे पा रही है गरीब असहाय की मदद जन प्रतिनिधि भी अभी तक हुलकी नहीं मारी ना सहयोग के लिए कोई आश्वाशन गरीब असहाय के लिए जल्द करें व्यवस्था लातेहार जिला के जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं तो आंदोलन हुई तो जवाब नहीं दे पाएंगे जिले अधिकारी वीरेंद्र कुमार भीम आर्मी झारखंड प्रदेश लगातार देखा जा रहा है कि जरूरत मत आदमी को सहयोग घर बार नहीं। कर के योग व्यक्ति को घर मिल जा रहा है जिसके कारण गरीब घर नहीं बन रही आज भी गांव में मिट्टी का घर टूटल फ़ुटल दिवाल गिरा मिल जाएगा पर वीरेंद्र कुमार बोलते हैं मै समाज कार्य से गांव की दौरा होता रहता है पर गरीब के मकान नहीं मिलने से टूटी फूटी मकान में रहने में मजबूर हो रहे हैं अधिकारी के पास आवेदन दी जाती है पर आवेदन के अलौक में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है गरीब असहाय व्यक्ति दर दर भटकने के लिए मजबूर अधिकारी योग व्यक्ति को मकान देने भरपूर सहयोग किया जाता है क्षेत्र में बहुत देखने को मिल जाएगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दलित आदिवासी के सिर्फ आश्वाशन मिलता है और लास्ट में गरीबी को निराशा हाथ लगती जीवन त्याग दी जाती इसी तरह हांका गांव की खबर है सोहबर सिंह का घर पूरी तरफ छती ग्रस्त हो गया आठ दिन आवेदन दिए बाद भी मूल सुविधा वंचित1
- सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल! उनका लगभग डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनके अब तक के कार्यकाल की मुख्य बातें विकास कार्य: उनके कार्यकाल में मुख्य ध्यान सड़कों के सुधार और स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहा है।1
- विगत दिनों हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उद्भेदन झारखण्ड पुलिस द्वारा तत्परता दिखते हुए त्वरित रूप से कर लिया गया है | उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भाजपा नेता भीम राम मुख्य अभियुक्त है, जो भाजपा के छद्म महिला सशक्तिकरण की पोल खोलता है | भाजपा एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात कहती है तो दूसरी तरफ हाल के दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक की संलिप्तता छेड़-छाड़, बलात्कार तथा हत्या जैसे जघन्य कृत्यों में देखी जा रही है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त आदेश के आलोक में और लातेहार ज़िलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार, भाजपा के चाल-चरित्र को उजागर करने के उद्देश्य से *आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को संध्या 3 बजे से* एक प्रेस वार्ता(प्रेस कांफ्रेंस) का आयोजन किया ।1
- झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨 मौसम का बदला मिजाज 🌧️ हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡ सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔 👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर1
- चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सिमरिया के मूर्वे स्टेडियम के पास रेलवे कार्य में लगी एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में घर के इकलौते चिराग चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।टंडवा निवासी चंदन अपनी बहन नेहा के साथ उसकी शादी का कार्ड छपवाने बाजार जा रहे थे। 1 मई को नेहा की डोली उठनी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। राजन कंपनी के बेलगाम हाईवा ने एक झटके में सब उजाड़ दिया। स्थानीय समाजसेवी विनोद साव और ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। परिजनों की स्थिति बेहद दयनीय है; कुछ साल पहले चंदन के पिता की भी मौत परदेश में हो गई थी, जिनका शव चंदा जुटाकर घर लाया गया था। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक डीसी और एसपी खुद आकर मुआवजे का आश्वासन नहीं देते, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में प्रशासन ने अवैध बंगला भट्ठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित बंगला भट्ठा को सील कर दिया गया।जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया प्रशासनिक टीम ने भट्ठा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।6