logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव में फरमान या गुंडागर्दी? एक परिवार से एक लाख का जुर्माना मांगने का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार गांव में फरमान या गुंडागर्दी? एक परिवार से एक लाख का जुर्माना मांगने का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव में एक परिवार के साथ नाजायज जुर्माना वसूली, धमकी और सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह दस बजे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकाकर एक लाख रुपये जुर्माना देने का दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर घर में आग लगाने की चेतावनी दी जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि फेलो देवी, प्रतिमा भगत, मंजय उरांव, निकुंज बाखला, जदुवा बाखला एवं दर्शन उरांव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्ञापन में गांव के ही सुनील उरांव, विजय लकड़ा, बिरदास उरांव, चैता उरांव, नीरज मिंज, प्रेमा देवी, रूपानी देवी, जगजीवन भगत, नारायण रजक, हीरो देवी, धंजय उरांव तथा सोहन उरांव को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह मार्च को आरोपी उनके घर पहुंचे और कहा कि यदि गांव में रहना है तो एक लाख रुपये का जुर्माना देना होगा, अन्यथा गांव छोड़कर भागने या घर में आग लगाने की धमकी दी गई। बताया गया कि इससे पहले आरोपियों द्वारा जबरन उनकी जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास किया गया था, जिसे उपायुक्त के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने मुक्त कराया था। परिवार का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गांव में बैठक कर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में कथित तौर पर यह भी फैसला लिया गया कि जो व्यक्ति पीड़ित परिवार से बात करेगा या उनके सुख-दुख में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना जाने पर उनके घर को आग लगाने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #SocialBoycott #CrimeNews #BreakingNews #PublicVoice #GumlaPolice #Jharkhand

1 hr ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
1 hr ago

गांव में फरमान या गुंडागर्दी? एक परिवार से एक लाख का जुर्माना मांगने का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार गांव में फरमान या गुंडागर्दी? एक परिवार से एक लाख का जुर्माना मांगने का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव में एक परिवार के साथ नाजायज जुर्माना वसूली, धमकी और सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह दस बजे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकाकर एक लाख रुपये जुर्माना देने का दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर घर में आग लगाने की चेतावनी दी जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि फेलो देवी, प्रतिमा भगत, मंजय उरांव, निकुंज बाखला, जदुवा बाखला एवं दर्शन उरांव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्ञापन में गांव के ही सुनील उरांव, विजय लकड़ा, बिरदास उरांव, चैता उरांव, नीरज मिंज, प्रेमा देवी, रूपानी देवी, जगजीवन भगत, नारायण रजक, हीरो देवी, धंजय उरांव तथा सोहन उरांव को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह मार्च को आरोपी उनके घर पहुंचे और कहा कि यदि गांव में रहना है तो एक लाख रुपये का जुर्माना देना होगा, अन्यथा गांव छोड़कर भागने या घर में आग लगाने की धमकी दी गई। बताया गया कि इससे पहले आरोपियों द्वारा जबरन उनकी जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास किया गया था, जिसे उपायुक्त के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने मुक्त कराया था। परिवार का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गांव में बैठक कर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में कथित तौर पर यह भी फैसला लिया गया कि जो व्यक्ति पीड़ित परिवार से बात करेगा या उनके सुख-दुख में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना जाने पर उनके घर को आग लगाने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #SocialBoycott #CrimeNews #BreakingNews #PublicVoice #GumlaPolice #Jharkhand

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। #GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    1
    गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया।
इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।
#GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Nikhil Chauhan
    1
    Post by Nikhil Chauhan
    user_Nikhil Chauhan
    Nikhil Chauhan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना स्थित सफी नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित बोलेरो (JH07C 7227) तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पुल की रेलिंग भी चकनाचूर हो गई।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना स्थित सफी नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित बोलेरो (JH07C 7227) तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पुल की रेलिंग भी चकनाचूर हो गई।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • heartink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand
    1
    heartink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गैस की किल्लत से जूझ रहे इंडेन गैस के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे जशपुर रोड पार्क के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीसी के निर्देश के बाद आज से होम डिलीवरी होनी थी और लाभुक सुबह से जशपुर रोड पार्क के समीप इंडेन गैस सिलेंडर लेकर खड़े थे लेकिन एजेंसी के द्वारा मात्र एक छोटे से पिकअप में गैस भेजा गया, जिससे कुछ लोगों को गैस मिला। बाकी लोग निराश हो गए। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। तत्काल सूचना पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। यहां बताते चले की गैस की किल्लत को लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार गुमला के अलग-अलग मार्ग में उपभोक्ताओं द्वारा रोड जाम किया गया है और जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।
    1
    गैस की किल्लत से जूझ रहे इंडेन गैस के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे जशपुर रोड पार्क के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीसी के निर्देश के बाद आज से होम डिलीवरी होनी थी और लाभुक सुबह से जशपुर रोड पार्क के समीप इंडेन गैस सिलेंडर लेकर खड़े थे लेकिन एजेंसी के द्वारा मात्र एक छोटे से पिकअप में गैस भेजा गया, जिससे कुछ लोगों को गैस मिला। बाकी लोग निराश हो गए। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। तत्काल सूचना पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। यहां बताते चले की गैस की किल्लत को लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार गुमला के अलग-अलग मार्ग में उपभोक्ताओं द्वारा रोड जाम किया गया है और जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता पूर्णाहुति के साथ उमड़ी श्रद्धा की धारा महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार 3 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 1, 2 और 3 अप्रैल तक चले इस यज्ञ में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ का शुभारंभ छठ नदी के पवित्र जल से कलश भरकर किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चियां गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए पूरे चटकपुर गांव का नगर भ्रमण कर यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ में श्रीकोट स्थित गहीरा गुरु आश्रम से आए मुख्य अतिथि ब्राह्मण रिशेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य पुजारी के रूप में विद्याकांत जी, सहायक पुजारी मंगल शुक्ला तथा स्थानीय पुजारी ओंकार नाथ पाठक, मुरारी पाठक एवं धीरज पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ कराया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका उदय प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ निभाई। यज्ञ के प्रथम दिन जल यात्रा, पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और आरती हुई। दूसरे दिन सुबह पुनः पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा रात्रि में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, आरती और भजन-कीर्तन के बाद कुंवारी नव कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत प्रसाद सहित मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कपिल देव प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, ज्ञानचंद प्रसाद, विजय प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद गुरुजी, संजय प्रसाद डॉक्टर, विष्णु प्रसाद महूराम, हरिलाल गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, राहुल प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रमेश प्रसाद, सूरज कुमार, अयोध्या राम, उमेश कुमार गुप्ता गुरुजी समेत अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष बात यह रही कि पूरे यज्ञ और आयोजन में गांव की मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
    4
    रामप्रवेश गुप्ता 
पूर्णाहुति के साथ उमड़ी श्रद्धा की धारा
महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार 3 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 1, 2 और 3 अप्रैल तक चले इस यज्ञ में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यज्ञ का शुभारंभ छठ नदी के पवित्र जल से कलश भरकर किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चियां गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए पूरे चटकपुर गांव का नगर भ्रमण कर यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
यज्ञ में श्रीकोट स्थित गहीरा गुरु आश्रम से आए मुख्य अतिथि ब्राह्मण रिशेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य पुजारी के रूप में विद्याकांत जी, सहायक पुजारी मंगल शुक्ला तथा स्थानीय पुजारी ओंकार नाथ पाठक, मुरारी पाठक एवं धीरज पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ कराया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका उदय प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ निभाई। यज्ञ के प्रथम दिन जल यात्रा, पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और आरती हुई। दूसरे दिन सुबह पुनः पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा रात्रि में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, आरती और भजन-कीर्तन के बाद कुंवारी नव कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत प्रसाद सहित मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कपिल देव प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, ज्ञानचंद प्रसाद, विजय प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद गुरुजी, संजय प्रसाद डॉक्टर, विष्णु प्रसाद महूराम, हरिलाल गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, राहुल प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रमेश प्रसाद, सूरज कुमार, अयोध्या राम, उमेश कुमार गुप्ता गुरुजी समेत अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष बात यह रही कि पूरे यज्ञ और आयोजन में गांव की मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    1
    Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    5 hrs ago
  • गुड फ्राईडे पर कलवारी पहाड़ में विशेष मिस्सा, शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के परसा तेतरटोली स्थित कलवारी पहाड़ में गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान फादर फिलमोन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रभु ईशु मसीह का जीवन त्याग, प्रेम, क्षमा और मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने सभी लोगों से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस धार्मिक आयोजन में जरडा, डानटोली, मरियमटोली, तेतरटोली, परसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर विश्व शांति, समाज की खुशहाली तथा मानव कल्याण की कामना की। गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता देखने लायक रही। #GoodFriday #GumlaNews #JariNews #ChristianCommunity #JharkhandNews #ReligiousEvent #PeaceAndHarmony #LocalNews #GumlaDistrict #FaithAndPrayer
    1
    गुड फ्राईडे पर कलवारी पहाड़ में विशेष मिस्सा, शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश
जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के परसा तेतरटोली स्थित कलवारी पहाड़ में गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान फादर फिलमोन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रभु ईशु मसीह का जीवन त्याग, प्रेम, क्षमा और मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने सभी लोगों से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
इस धार्मिक आयोजन में जरडा, डानटोली, मरियमटोली, तेतरटोली, परसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर विश्व शांति, समाज की खुशहाली तथा मानव कल्याण की कामना की।
गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता देखने लायक रही।
#GoodFriday #GumlaNews #JariNews #ChristianCommunity #JharkhandNews #ReligiousEvent #PeaceAndHarmony #LocalNews #GumlaDistrict #FaithAndPrayer
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.