logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला स्थापना दिवस पर स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन...* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।

1 hr ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago
24a620cf-4c0d-4aad-ad6b-d32d1f214a1e

*जिला स्थापना दिवस पर स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन...* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य

9fd6007a-beca-4b23-b6e2-ff9693d810d1

जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं

0af63940-dd46-4731-935f-23602ce4ea84

सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का

9dbf95c5-704d-4fcf-a2c2-5bbc91fb5115

उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम,

सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा

VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में

तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by News,hamr lawalong
    1
    Post by News,hamr lawalong
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।
    1
    जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए।
रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है।
मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • चतरा सदर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बारात गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और चार लोग घायल हैं।बिहार के गया (शेरघाटी) से बारात लेकर चतरा आ रही गाड़ी बुधवार रात सामग्री घाटी स्थित यादव होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 25 वर्षीय चालक रजा खान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।
    1
    चतरा सदर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बारात गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और चार लोग घायल हैं।बिहार के गया (शेरघाटी) से बारात लेकर चतरा आ रही गाड़ी बुधवार रात सामग्री घाटी स्थित यादव होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 25 वर्षीय चालक रजा खान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सिसई प्रखंड अंतर्गत सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से आम जनता काफ़ी खुश हो गए। झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदार और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में और गर्मी के वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है। हमने माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात का अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने तुरंत इस पर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। उपस्थिति में झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    2
    सिसई प्रखंड अंतर्गत सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से आम जनता काफ़ी खुश हो गए।
झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदार और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में और गर्मी के वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है।
हमने माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात का अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने तुरंत इस पर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया।
उपस्थिति में झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • ************************************** *जिला स्थापना दिवस पर कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...* ************************************** *लातेहार* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क तक संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य जिले में आपसी सद्भाव, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने एकजुट होकर लातेहार जिले के विकास एवं समृद्धि का संदेश दिया। इसके पश्चात कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है। लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिले के सभी प्रखंडों एवं अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर “Run for Latehar” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस सद्भावना दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जिले के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था। सभी प्रखंडों एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।
    7
    **************************************
*जिला स्थापना दिवस पर कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...*
**************************************
*लातेहार*
लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क तक संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य जिले में आपसी सद्भाव, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने एकजुट होकर लातेहार जिले के विकास एवं समृद्धि का संदेश दिया।
इसके पश्चात कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है।
लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिले के सभी प्रखंडों एवं अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर “Run for Latehar” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस सद्भावना दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जिले के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था।
सभी प्रखंडों एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चतरा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक चर्चित पशु चिकित्सालय कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंके जाने की गंभीर आशंका जताई है।मृतक की पहचान गंधरिया गांव निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र कल शाम 'ऊंटा मोड़' जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में उनका शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और मुखिया को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मृतक के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। मृतक के भाई उमेश यादव ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।
    1
    चतरा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक चर्चित पशु चिकित्सालय कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंके जाने की गंभीर आशंका जताई है।मृतक की पहचान गंधरिया गांव निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र कल शाम 'ऊंटा मोड़' जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में उनका शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और मुखिया को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मृतक के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। मृतक के भाई उमेश यादव ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    1
    जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है।
बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी।
इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
#GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.