चतरा के लापता पशु चिकित्सक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।

- Rajesh kumar yadavचतरा, चतरा, झारखंड🙏41 min ago
- चतरा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक चर्चित पशु चिकित्सालय कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंके जाने की गंभीर आशंका जताई है।मृतक की पहचान गंधरिया गांव निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र कल शाम 'ऊंटा मोड़' जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में उनका शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और मुखिया को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मृतक के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। मृतक के भाई उमेश यादव ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।1
- या–डेहरी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गया जाने के लिए पुराने आरपीएफ बैरक के पास ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नाराइज गांव निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों की मदद से उसे तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां तैनात डॉक्टर धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि युवक चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।7
- आज गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मयोनि पहाड़ सिगरा स्थान पानी टंकी के बगल में झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जो चुनरी रंग का साड़ी पहनी थी ऊपर से गुलाबी रंग का तौलिया ओढ़ाया हुआ था। नारियल रस्सी से गर्दन कसा था। जिसका पहचान नही हो पाया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर रामपुर थाना पुलिस टीम जॉच में जुटी।1
- सदर अस्पताल में लगभग चार दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीज परेशान1
- चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सिमरिया के मूर्वे स्टेडियम के पास रेलवे कार्य में लगी एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में घर के इकलौते चिराग चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।टंडवा निवासी चंदन अपनी बहन नेहा के साथ उसकी शादी का कार्ड छपवाने बाजार जा रहे थे। 1 मई को नेहा की डोली उठनी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। राजन कंपनी के बेलगाम हाईवा ने एक झटके में सब उजाड़ दिया। स्थानीय समाजसेवी विनोद साव और ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। परिजनों की स्थिति बेहद दयनीय है; कुछ साल पहले चंदन के पिता की भी मौत परदेश में हो गई थी, जिनका शव चंदा जुटाकर घर लाया गया था। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक डीसी और एसपी खुद आकर मुआवजे का आश्वासन नहीं देते, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- रफीगंज पुलिस ने बीती रात सब्जी मंडी क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। इस संबंध में एसआई उमेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीती रात सब्जी मंडी के पास दो व्यक्ति हल्ला-हंगामा कर रहे थे। पूछताछ में उनकी पहचान अजय कुमार एवं विकास कुमार के रूप में हुई। दोनों की शराब सेवन की पुष्टि के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1