जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand

- Post by निरंजन प्रसाद1
- Post by AAM JANATA1
- पण्डरीपानी खूंटीटोली मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से आम जनता काफ़ी खुश हो गए। झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदार और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में और गर्मी के वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है। हमने माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात का अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने तुरंत इस पर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। उपस्थिति में झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।2
- सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- गुड फ्राईडे पर कलवारी पहाड़ में विशेष मिस्सा, शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के परसा तेतरटोली स्थित कलवारी पहाड़ में गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान फादर फिलमोन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रभु ईशु मसीह का जीवन त्याग, प्रेम, क्षमा और मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने सभी लोगों से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस धार्मिक आयोजन में जरडा, डानटोली, मरियमटोली, तेतरटोली, परसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर विश्व शांति, समाज की खुशहाली तथा मानव कल्याण की कामना की। गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता देखने लायक रही। #GoodFriday #GumlaNews #JariNews #ChristianCommunity #JharkhandNews #ReligiousEvent #PeaceAndHarmony #LocalNews #GumlaDistrict #FaithAndPrayer1
- मुख्यमंत्री बिजली बिल सावधान योजना1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1