logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 साल से फरार वारंटी शेख पहलवान मियां गिरफ्तार, कोलेबिरा पुलिस की बड़ी सफलता सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

3 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
3 hrs ago

22 साल से फरार वारंटी शेख पहलवान मियां गिरफ्तार, कोलेबिरा पुलिस की बड़ी सफलता सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

  • user_User1484
    User1484
    Simdega, Jharkhand
    😤
    1 hr ago
More news from Jashpur and nearby areas
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल सावधान योजना
    1
    मुख्यमंत्री बिजली बिल सावधान योजना
    user_Dj sund Devnarayan Pandripani
    Dj sund Devnarayan Pandripani
    Farmer Kunkuri, Jashpur•
    13 hrs ago
  • गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। #GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    1
    गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया।
इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।
#GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सिसई प्रखंड अंतर्गत सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से आम जनता काफ़ी खुश हो गए। झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदार और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में और गर्मी के वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है। हमने माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात का अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने तुरंत इस पर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। उपस्थिति में झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    2
    सिसई प्रखंड अंतर्गत सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से आम जनता काफ़ी खुश हो गए।
झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदार और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में और गर्मी के वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है।
हमने माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात का अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने तुरंत इस पर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया।
उपस्थिति में झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।
    1
    राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है।
आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    1
    Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    12 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गुड फ्राईडे पर कलवारी पहाड़ में विशेष मिस्सा, शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के परसा तेतरटोली स्थित कलवारी पहाड़ में गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान फादर फिलमोन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रभु ईशु मसीह का जीवन त्याग, प्रेम, क्षमा और मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने सभी लोगों से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस धार्मिक आयोजन में जरडा, डानटोली, मरियमटोली, तेतरटोली, परसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर विश्व शांति, समाज की खुशहाली तथा मानव कल्याण की कामना की। गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता देखने लायक रही। #GoodFriday #GumlaNews #JariNews #ChristianCommunity #JharkhandNews #ReligiousEvent #PeaceAndHarmony #LocalNews #GumlaDistrict #FaithAndPrayer
    1
    गुड फ्राईडे पर कलवारी पहाड़ में विशेष मिस्सा, शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश
जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के परसा तेतरटोली स्थित कलवारी पहाड़ में गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान फादर फिलमोन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रभु ईशु मसीह का जीवन त्याग, प्रेम, क्षमा और मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने सभी लोगों से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
इस धार्मिक आयोजन में जरडा, डानटोली, मरियमटोली, तेतरटोली, परसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर विश्व शांति, समाज की खुशहाली तथा मानव कल्याण की कामना की।
गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता देखने लायक रही।
#GoodFriday #GumlaNews #JariNews #ChristianCommunity #JharkhandNews #ReligiousEvent #PeaceAndHarmony #LocalNews #GumlaDistrict #FaithAndPrayer
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है।
नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके।
न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.