logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राउरकेला में आदिवासी महिला के आत्मसमर्पण को लेकर उठा सवाल राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।

3 hrs ago
user_Saranda News25
Saranda News25
पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
3 hrs ago

राउरकेला में आदिवासी महिला के आत्मसमर्पण को लेकर उठा सवाल राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।
    1
    राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है।
आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Ajay Swansi
    2
    Post by Ajay Swansi
    user_Ajay Swansi
    Ajay Swansi
    कामदारा, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ​ ​बसिया (गुमला): प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मसीही समुदाय द्वारा 'गुड फ्राइडे' का पर्व पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित संत अन्ना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। ​हजारों श्रद्धालुओं ने की विशेष प्रार्थना ​सुबह से ही कोनबीर नवाटोली स्थित चर्च परिसर श्रद्धालुओं से भरने लगा था। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए चर्च में 'क्रूस की यात्रा' और विशेष मिस्सा का अनुष्ठान किया गया। प्रार्थना के दौरान उपस्थित जनसमूह ने शांति, मानवता की सेवा और क्षमा का संकल्प लिया। ​भक्तिमय रहा माहौल ​संत अन्ना चर्च के मुख्य पुरोहित और प्रचारकों ने प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान मसीही समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। प्रार्थना सभा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स सक्रिय दिखे। ​बलिदान और प्रेम का संदेश ​श्रद्धालुओं ने बताया कि गुड फ्राइडे हमें यह सिखाता है कि सत्य और मानवता के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। प्रार्थना के अंत में सभी ने विश्व शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
    1
    ​
​बसिया (गुमला): प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मसीही समुदाय द्वारा 'गुड फ्राइडे' का पर्व पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित संत अन्ना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए।
​हजारों श्रद्धालुओं ने की विशेष प्रार्थना
​सुबह से ही कोनबीर नवाटोली स्थित चर्च परिसर श्रद्धालुओं से भरने लगा था। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए चर्च में 'क्रूस की यात्रा' और विशेष मिस्सा का अनुष्ठान किया गया। प्रार्थना के दौरान उपस्थित जनसमूह ने शांति, मानवता की सेवा और क्षमा का संकल्प लिया।
​भक्तिमय रहा माहौल
​संत अन्ना चर्च के मुख्य पुरोहित और प्रचारकों ने प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान मसीही समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। प्रार्थना सभा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स सक्रिय दिखे।
​बलिदान और प्रेम का संदेश
​श्रद्धालुओं ने बताया कि गुड फ्राइडे हमें यह सिखाता है कि सत्य और मानवता के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। प्रार्थना के अंत में सभी ने विश्व शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त,  छोटा लूंती के युवक की मौत, महिला जख्मी  ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण छोटा लूंती निवासी 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचु की मौत हो गई है। घटना के समय वृहस्पतिवार की रात 9 बजे सोमनाथ बालमुचु अपनी महिला मित्र के साथ अपने गांव छोटा लूंती से खैरपाल मेला जा रहा था । रास्ते में जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मंझगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच  कर सोमनाथ बालमुचु को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ महिला मित्र को हल्की चोट आई है। नरसिंहपुर के मुंडा की सूचना पर मंझगांव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालो को सौंप दिया है । #चाईबासासमाचार #मंझगांवसमाचार  #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार  #chaibasacrimenews  #lohanchalcrimenews  #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews
    1
    ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त, 
छोटा लूंती के युवक की मौत, महिला जख्मी 
ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण छोटा लूंती निवासी 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचु की मौत हो गई है।
घटना के समय वृहस्पतिवार की रात 9 बजे सोमनाथ बालमुचु अपनी महिला मित्र के साथ अपने गांव छोटा लूंती से खैरपाल मेला जा रहा था । रास्ते में जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मंझगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच  कर सोमनाथ बालमुचु को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ महिला मित्र को हल्की चोट आई है। नरसिंहपुर के मुंडा की सूचना पर मंझगांव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालो को सौंप दिया है ।
#चाईबासासमाचार
#मंझगांवसमाचार 
#कोल्हानखबर
#पसिंहभूमसमाचार 
#chaibasacrimenews 
#lohanchalcrimenews 
#BreakingNews
#SadarHospital
#PoliceAction #LocalNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    3
    सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।
उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_JAGDISH SAO
    JAGDISH SAO
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    9 min ago
  • सरायकेला-खरसावां जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजनगर प्रखंड में भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत उराऊं, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अंचल के कर्मचारी आशीष कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जहां देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला।
    1
    सरायकेला-खरसावां जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजनगर प्रखंड में भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत उराऊं, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अंचल के कर्मचारी आशीष कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जहां देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला।
    user_Ravi repoter Rajnagar
    Ravi repoter Rajnagar
    Reporting गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    49 min ago
  • अब बेटियों का सपना होगा साकार, भविष्य होगा सुरक्षित और आत्मनिर्भर! बड़े शहरों की भागदौड़ छोड़िए और अपने ही जिले में दिलाइए उत्कृष्ट नर्सिंग शिक्षा। 🏥 आधुनिक लैब 👩‍⚕️ अनुभवी शिक्षक 🥋 निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण 🏠 सुरक्षित परिसर और छात्रावास आज ही नामांकन कराएँ — मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग,बानो।जहाँ शिक्षा के साथ मिलता है सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य
    1
    अब बेटियों का सपना होगा साकार, भविष्य होगा सुरक्षित और आत्मनिर्भर!
बड़े शहरों की भागदौड़ छोड़िए और अपने ही जिले में दिलाइए उत्कृष्ट नर्सिंग शिक्षा।
🏥 आधुनिक लैब
👩‍⚕️ अनुभवी शिक्षक
🥋 निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण
🏠 सुरक्षित परिसर और छात्रावास
आज ही नामांकन कराएँ —
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग,बानो।जहाँ शिक्षा के साथ मिलता है सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.