logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उचवाबाल गांव मे शराब के नसे मे बिवाद बना जानलेवा पिता ने बेटे को चाकू मारकर की हत्या

4 hrs ago
user_निरंजन प्रसाद
निरंजन प्रसाद
गारू, लातेहार, झारखंड•
4 hrs ago

उचवाबाल गांव मे शराब के नसे मे बिवाद बना जानलेवा पिता ने बेटे को चाकू मारकर की हत्या

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by निरंजन प्रसाद
    1
    Post by निरंजन प्रसाद
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|
    1
    लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    32 min ago
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।
    7
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता
कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता
कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    1
    जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है।
बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी।
इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
#GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    18 hrs ago
  • लातेहार में नशेड़ियों का कहर: खेतों में लगातार आग लगाने से किसानों का भारी नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग! लातेहार जिले के ग्राम पंचायत डीही, थाना लातेहार क्षेत्र में अज्ञात नशेड़ियों ने एक बार फिर खेतों में आग लगा दी। ग्रामीणों के अनुसार, ये नशाखोर लोग बार-बार ऐसी शरारतें कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें कई एकड़ उपजाऊ खेत राख हो गए थे। उस आग में जानवरों का चारा भी जलकर नष्ट हो गया, जिसे आग्निशमन दस्ते ने किसी तरह बुझाया था। इस बार भी आग ने खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि नशेड़ी युवक अक्सर खेतों के आसपास घूमते हैं और शराब पीकर आग लगा देते हैं। इससे फसलें, चारा और जमीन सब बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि दोषियों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, "अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और बड़ी तबाही हो सकती है।" स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी। किसान भाइयों की मेहनत बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का गुस्सा भड़क रहा है, सब चाहते हैं कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
    1
    लातेहार में नशेड़ियों का कहर: खेतों में लगातार आग लगाने से किसानों का भारी नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग!
लातेहार जिले के ग्राम पंचायत डीही, थाना लातेहार क्षेत्र में अज्ञात नशेड़ियों ने एक बार फिर खेतों में आग लगा दी। ग्रामीणों के अनुसार, ये नशाखोर लोग बार-बार ऐसी शरारतें कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें कई एकड़ उपजाऊ खेत राख हो गए थे। उस आग में जानवरों का चारा भी जलकर नष्ट हो गया, जिसे आग्निशमन दस्ते ने किसी तरह बुझाया था।
इस बार भी आग ने खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि नशेड़ी युवक अक्सर खेतों के आसपास घूमते हैं और शराब पीकर आग लगा देते हैं। इससे फसलें, चारा और जमीन सब बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि दोषियों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, "अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और बड़ी तबाही हो सकती है।"
स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी। किसान भाइयों की मेहनत बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का गुस्सा भड़क रहा है, सब चाहते हैं कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उपायुक्त ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
    7
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
उपायुक्त ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.