Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय राम कुमार महतो बंगाल की धरती पर नॉमिनेशन में पधारे news hamr lawalong Vikram yadav
News,hamr lawalong
जय राम कुमार महतो बंगाल की धरती पर नॉमिनेशन में पधारे news hamr lawalong Vikram yadav
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by News,hamr lawalong1
- जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।1
- चतरा सदर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बारात गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और चार लोग घायल हैं।बिहार के गया (शेरघाटी) से बारात लेकर चतरा आ रही गाड़ी बुधवार रात सामग्री घाटी स्थित यादव होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 25 वर्षीय चालक रजा खान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by Hindustan Express News1
- लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|1
- लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।7
- Post by News,hamr lawalong1