logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन...* ************************************** *जिला स्थापना दिवस पर कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...* ************************************** *लातेहार* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क तक संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य जिले में आपसी सद्भाव, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने एकजुट होकर लातेहार जिले के विकास एवं समृद्धि का संदेश दिया। इसके पश्चात कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है। लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिले के सभी प्रखंडों एवं अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर “Run for Latehar” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस सद्भावना दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जिले के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था। सभी प्रखंडों एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।

4 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
4 hrs ago
325631b8-cca1-4968-8b79-2ebea8ace63c

*जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन...* ************************************** *जिला स्थापना दिवस पर कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...* ************************************** *लातेहार* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00

114b9314-f6c0-418d-9316-5f1c5f6664fa

बजे “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क तक संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम

693878bc-640b-489d-99af-f9b6c8496cbe

नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य जिले में आपसी सद्भाव, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने एकजुट होकर लातेहार जिले के विकास एवं समृद्धि का संदेश दिया। इसके पश्चात

0b9a1897-b2ee-4c6f-9da4-3e1e81f8a37e

कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए

उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है। लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

आज जिले के सभी प्रखंडों एवं अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर “Run for Latehar” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस सद्भावना दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का

उद्देश्य जिले में एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जिले के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था। सभी प्रखंडों एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।
    7
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता
कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता
कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। *मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं। *सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    3
    गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
*मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* 
गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं।
*सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* 
सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    22 min ago
  • चंदवा सड़क पर गिट्टी की बाधा: बाइक सवार तस्लीम गंभीर घायल, झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल चंदवा, शनिवार शाम मैक्लुस्कीगंज-चंदवा- मालहन पथ पर गुरिटांड़ डोड़का पुल के पास लापरवाही भरी सड़क ने एक युवक की जान पर बनाई। सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गिराई गई गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे बोदा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की बाइक फिसल गई। मैक्लुस्कीगंज से चंदवा आते समय हुई इस दुर्घटना में तस्लीम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उन्होंने मरीज का हाल जाना, इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और चिकित्सकों से बात की। नौशाद ने कहा, "ऐसी लापरवाही से बचने के लिए प्रशासन सतर्क हो। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करो, वरना और हादसे होंगे।" डॉक्टरों ने बताया कि तस्लीम के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं, गिट्टी के कारण कई दुर्घटनाएं हुई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीयवासी सवाल उठा रहे हैं- सड़क किनारे निर्माण सामग्री बिखेरने वालों पर कौन लगाम लगाएगा? यह हादसा क्षेत्र में सड़क रखरखाव की बदहाली उजागर करता है। जिम्मेदारों से त्वरित जांच की मांग हो रही है।
    1
    चंदवा सड़क पर गिट्टी की बाधा: बाइक सवार तस्लीम गंभीर घायल, झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल
चंदवा, शनिवार शाम मैक्लुस्कीगंज-चंदवा- मालहन पथ पर गुरिटांड़ डोड़का पुल के पास लापरवाही भरी सड़क ने एक युवक की जान पर बनाई। सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गिराई गई गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे बोदा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की बाइक फिसल गई। मैक्लुस्कीगंज से चंदवा आते समय हुई इस दुर्घटना में तस्लीम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उन्होंने मरीज का हाल जाना, इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और चिकित्सकों से बात की। नौशाद ने कहा, "ऐसी लापरवाही से बचने के लिए प्रशासन सतर्क हो। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करो, वरना और हादसे होंगे।"
डॉक्टरों ने बताया कि तस्लीम के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं, गिट्टी के कारण कई दुर्घटनाएं हुई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीयवासी सवाल उठा रहे हैं- सड़क किनारे निर्माण सामग्री बिखेरने वालों पर कौन लगाम लगाएगा? यह हादसा क्षेत्र में सड़क रखरखाव की बदहाली उजागर करता है। जिम्मेदारों से त्वरित जांच की मांग हो रही है।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    48 min ago
  • *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* 
गारू (लातेहार)।
गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति  पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|
    1
    लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उपायुक्त ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
    7
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
उपायुक्त ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.