Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलदेव सिंह
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Kanchan Kanchan1
- बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे। रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई। इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।1
- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- Post by समाचार Crime News1
- *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई* पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by Pankaj gupta1
- Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen2
- Post by समाचार Crime News1