पूर्व लेखाधिकारी पर करोड़ों के गबन की FIR, सुल्तानपुर चीनी मिल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाने में किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के पूर्व लेखाधिकारी लाल जी शुक्ला के खिलाफ करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक के नियम विरुद्ध आहरण का आरोप है। लाल जी शुक्ला, जो ढखवा, सुल्तानपुर के निवासी हैं, पर बिना स्वीकृत अवकाश के 2 वर्ष 16 दिन (6 फरवरी 2009 से 22 फरवरी 2011 तक) अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके अतिरिक्त, उन पर सक्षम स्तर से परीक्षण कराए बिना चिकित्सा बिलों का भुगतान लेने, बिना अर्हता के पदोन्नति कराने और उच्च पद का वेतन लेने का भी आरोप है। चीनी मिल सुल्तानपुर से कुल 1,08,78,470 रुपये (एक करोड़ आठ लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्तर रुपये) का नियम विरुद्ध आहरण या गबन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अन्य चीनी मिलों में भी इसी तरह का गबन किया हो सकता है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा नामित जांच अधिकारी की 12 जून 2026 की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। संघ कार्यालय के 25 जुलाई 2026 के पत्र के अनुपालन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
पूर्व लेखाधिकारी पर करोड़ों के गबन की FIR, सुल्तानपुर चीनी मिल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाने में किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के पूर्व लेखाधिकारी लाल जी शुक्ला के खिलाफ करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक के नियम विरुद्ध आहरण का आरोप है। लाल जी शुक्ला, जो ढखवा, सुल्तानपुर के निवासी हैं, पर बिना स्वीकृत अवकाश के 2 वर्ष 16 दिन (6 फरवरी 2009 से 22 फरवरी 2011 तक) अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके अतिरिक्त, उन पर सक्षम स्तर से परीक्षण कराए बिना चिकित्सा बिलों का भुगतान लेने, बिना अर्हता के पदोन्नति कराने और उच्च पद का वेतन लेने का भी आरोप है। चीनी मिल सुल्तानपुर से कुल 1,08,78,470 रुपये (एक करोड़ आठ लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्तर रुपये) का नियम विरुद्ध आहरण या गबन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अन्य चीनी मिलों में भी इसी तरह का गबन किया हो सकता है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा नामित जांच अधिकारी की 12 जून 2026 की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। संघ कार्यालय के 25 जुलाई 2026 के पत्र के अनुपालन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
- CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान, बीपी मशीन तोड़ी-रजिस्टर फाड़ा सुलतानपुर जिले के सीएचसी अखंडनगर में तैनात अधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 19 अगस्त की सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। डॉ. सत्येन्द्र सिंह (निवासी लारपुर, सम्मनपुर, अंबेडकरनगर) अपने कार्यालय ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। उसी दौरान सचिन नामक युवक सीधे उनके कार्यालय में घुस आया। आरोपी ने लाइन में लगकर इलाज कराने की बात पर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से डॉ. सत्येन्द्र के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। हमले में डॉक्टर कुर्सी से नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपी ने डॉक्टर के कार्यालय में रखे सरकारी रजिस्टर फाड़ दिए और बीपी मशीन तोड़ दी। उसने शोर-शराबा करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ऑन-ड्यूटी डॉक्टर पर हुए इस हमले और बदसलूकी के कारण सीएचसी अखंडनगर में मरीजों के इलाज का कार्य काफी देर तक बाधित रहा। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉ. सत्येन्द्र सिंह की तहरीर पर अखंडनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड मौके से बरामद कर ली है। उपनिरीक्षक अमित सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद* *दिनांक: 19.08.2026* *थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर* *थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 201/2026, धारा 109/132/221/324(4)/115(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0* में वांछित अभियुक्त को घटना के मात्र 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। *संक्षिप्त विवरण*- आज दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे सीएचसी अखण्डनगर की ओपीडी में नियुक्त सीएचसी अधीक्षक डा0 सत्येन्द्र सिंह मौजूद थे। उसी दौरान इलाज कराने आया अभियुक्त *सचिन गौड़* अचानक ओपीडी में घुस आया तथा *चिकित्सक को गाली देते हुए लोहे की सरिया से सिर पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया,* जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर चिकित्सक को बचाया गया। अभियुक्त द्वारा चिकित्सक के कार्यालय में रखे सरकारी रजिस्टर आदि फाड़ने तथा सरकारी बीपी मशीन सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करने की घटना भी कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अखण्डनगर पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त *सचिन गौड़ पुत्र विनोद कुमार निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर* को मुखबिर की निशानदेही पर महमूदनगर चौराहे के पास से *दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 13:40 बजे*, घटना के 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद सरिया का टुकड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को सम्पूर्ण विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*- सचिन गौड़ पुत्र विनोद कुमार, निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष। *बरामदगी*-घटना में प्रयुक्त एक अदद सरिया का टुकड़ा। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 श्री अमित सिंह 2. का0 अमित यादव 3. का0 विजय गुप्ता1
- *"सुल्तानपुर में होगा ब्यूटी सेमिनार,आएंगी जोधा बेग़म " - ज़िया* *"टैलेंटेड बच्चों के लिए सुल्तानपुर में शो" - ऑर्गेनाइजर ज़िया* *"होटल क्यान क्लार्क में मेहंदी और ब्राइडल कंपटीशन"* सुल्तानपुर में पहली बार ब्यूटी और टैलेंट को लेकर बड़ा सेमिनार होने जा रहा है। इस शो की ऑर्गेनाइजर ज़िया ने बताया कि Zee TV की फेमस एक्ट्रेस "Jodha Begum" उर्फ परिणीति शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रेसवार्ता के दौरान ज़िया ने कहा कि कार्यक्रम होटल क्यान क्लर्क में होगा। इसमें मेहंदी कंपटीशन, ब्राइडल कंपटीशन और बिजनेस अवार्ड भी शामिल हैं। दूर-दूर से बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नमस्ते मेरा नाम है ज़िया। हमने एक आर्गेनाइज किया है शो सुल्तानपुर में जोधा बेगम जो Zee TV की actor,famous एक्टर,जिन्हें कोई ऐसा नहीं है कि जो ना जाने उनका नाम है Parineeti Sharma। जो सुल्तानपुर में हमारा प्रोग्राम हो रहा है होटल Kyan Clerk में,तो timing है दस से लेकर आठ बजे तक। इस कार्यक्रम में मतलब क्या क्या... इस program में जो हमने ये show रखा है सेमिनार इसमें मेहंदी कम्पटीशन है, ब्राइडल कम्पटीशन है, बिज़नेस अवार्ड है। जो दूर दूर से बच्चे काफी बच्चे यहाँ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। जो कि जोधा जो है, जो बच्चे फर्स्ट आएंगे जोधा बेगम अपने हाथों से उनको क्राउन देंगी, अवार्ड देंगी। फर्स्ट सेकंड थर्ड । बच्चे बाहर जाते थे क्या उनके लिए? हाँ बिल्कुल जो बच्चे बाहर जाते थे इसीलिए तो हमने सुल्तानपुर में ये शो आर्गेनाइज किया है। जो बच्चे मतलब गाँव में है वो दूर नहीं जा पाते दिल्ली मुंबई इलाहाबाद मतलब कहीं भी जो भी शो रखते हैं तो मैंने सुल्तानपुर में सोचा और इसलिए मैंने और कविता ma'am ने ये जो बस्ती की है हम दोनों ने मिलके ये शो आर्गेनाइज किया है।" ज़िया ने बताया कि सुल्तानपुर के टैलेंटेड बच्चे दिल्ली-मुंबई नहीं जा पाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ये शो ऑर्गेनाइज किया गया है। बस ऐसे आया कि बच्चे काफी अभी जो भी है मेरे salon में ये बोलते थे ma'am कहीं सेमिनार हो रहा है यहाँ हो रहा है वहाँ हो रहा है तो मैंने बोला चलो सुल्तानपुर में रखते हैं। मतलब काफी ऐसे होते हैं ना सुल्तानपुर में काफी टैलेंटेड बच्चे हैं जो निकल नहीं पाते हैं तो उनके लिए मैंने ये शो रखा है।" सेमिनार में विनर बच्चों को Jodha Begum अपने हाथों से क्राउन और अवार्ड देंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।3
- सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा को बताया ‘गंजेड़ी सरकार’* निषाद जागरूकता सम्मेलन में बोले- गांजा पीकर बैठे लोग पाठशालाएं बंद कर कर रहें राष्ट्र निर्माण का झूठा दावा* *सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा को बताया ‘गंजेड़ी सरकार’* *निषाद जागरूकता सम्मेलन में बोले- गांजा पीकर बैठे लोग पाठशालाएं बंद कर कर रहें राष्ट्र निर्माण का झूठा दावा* सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पापर घाट स्थित निषाद बस्ती में आयोजित निषाद जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार को ‘गंजेड़ी सरकार’ और ‘गांजा पीकर बैठी सरकार’ बताते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। श्यामलाल निषाद ने कहा कि राष्ट्र और देश की तरक्की शिक्षा से होती है। किसी फैक्ट्री या कंपनी में राष्ट्र का निर्माण नहीं होता, बल्कि राष्ट्र का निर्माण शिक्षा के मंदिर यानी पाठशालाओं में होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विद्यालयों को बंद करने में जुटी हुई है, जबकि बढ़ती आबादी के हिसाब से नए विद्यालय खोले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 10-20 वर्ष पहले जिन गांवों में पाठशालाएं खोली गई थीं, आज उन्हीं क्षेत्रों में आबादी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। ऐसे में विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन सरकार इसके विपरीत पाठशालाओं को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सरकार राष्ट्र निर्माण की बात तो करती है, लेकिन उसे यह तक होश नहीं है कि राष्ट्र का निर्माण कैसे होता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “गांजा पीकर बैठे लोग राष्ट्र के निर्माण की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें इतना भी नहीं पता कि राष्ट्र का निर्माण कैसे होगा।” उनके इस बयान पर सम्मेलन में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक होने और बंद किए जा रहे विद्यालयों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि गांवों की बढ़ती आबादी के अनुसार पाठशालाएं खोली जानी चाहिए, न कि पुराने विद्यालयों को बंद किया जाना चाहिए।1
- बाढ़ के बीच ट्रैक्टर पर निकली डी एम गांवों में पहुंच कर जाना हाल राहत कार्य तेज करने के निर्देश बिजनौर। जिले में लगातार बारिश और नदियों के उफान से बने बाढ़ के हालात के बीच जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज नगीना और बढ़ापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जलभराव और क्षतिग्रस्त रास्तों के बीच डीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित गांवों तक पहुंचीं और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। निरीक्षण के दौरान सीओ नगीना राजेश सिंह सोलंकी ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर डीएम का साथ दिया। डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में नाव, राहत शिविर, पेयजल, भोजन और चिकित्सा व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलभराव वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के जमीनी निरीक्षण से राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आई।1
- पूर्व लेखाधिकारी पर करोड़ों के गबन की FIR, सुल्तानपुर चीनी मिल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाने में किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के पूर्व लेखाधिकारी लाल जी शुक्ला के खिलाफ करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक के नियम विरुद्ध आहरण का आरोप है। लाल जी शुक्ला, जो ढखवा, सुल्तानपुर के निवासी हैं, पर बिना स्वीकृत अवकाश के 2 वर्ष 16 दिन (6 फरवरी 2009 से 22 फरवरी 2011 तक) अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके अतिरिक्त, उन पर सक्षम स्तर से परीक्षण कराए बिना चिकित्सा बिलों का भुगतान लेने, बिना अर्हता के पदोन्नति कराने और उच्च पद का वेतन लेने का भी आरोप है। चीनी मिल सुल्तानपुर से कुल 1,08,78,470 रुपये (एक करोड़ आठ लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्तर रुपये) का नियम विरुद्ध आहरण या गबन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अन्य चीनी मिलों में भी इसी तरह का गबन किया हो सकता है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा नामित जांच अधिकारी की 12 जून 2026 की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। संघ कार्यालय के 25 जुलाई 2026 के पत्र के अनुपालन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।1
- दिनांक 19 अगस्त को थाना धम्मौर के क्षेत्रांतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी। जहां पर ग्राम बहादुरपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त की पहचान उस्मान पुत्र जहीरुद्दीन निवासी ग्राम पूरे देवजानी थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बता दें कि अभियुक्त के विरुद्ध जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*1
- बड़ी खबर जीजा ने साले को मारी गोली लाइसेंसी पिस्टल से दिया अंजाम इलाज के दौरान साले की हुई मौत ब्रेकिंग प्रतापगढ़: जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, इलाज के दौरान मौत—पारिवारिक विवाद में वारदात प्रतापगढ़। जनपद के थाना कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत मदाफरपुर बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने ही सगे साले को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव, निवासी मदाफरपुर बाजार के रूप में हुई है। आरोप है कि देवेन्द्र यादव के सगे जीजा कपिल यादव, निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी। पूर्व सैनिक है आरोपी, सुल्तानपुर जिला अस्पताल में करता है गार्ड की नौकरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया गया है। पुलिस के मुताबिक कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर मदाफरपुर ले आए थे। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आज कपिल यादव द्वारा देवेन्द्र यादव को गोली मारे जाने की घटना सामने आई। गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में मौत गोली लगने से देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मदाफरपुर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी कपिल यादव के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। रिश्तों के विवाद का खूनी अंजाम—जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में4