जनगणना–2027: प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता, डिजिटल माध्यम से होगी इस बार जनगणना प्रक्रिया PANGI NEWS 24 जिला चम्बा में जनगणना–2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं, नियमों और संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार की नीतियों और योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनगणना–2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण (House Listing) और आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का पहला चरण 12 मई से 10 जून तक संचालित होगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा संग्रहण और प्रसंस्करण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज़, पारदर्शी और सटीक होगी। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से कार्य में दक्षता आएगी और आंकड़ों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि जब प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करें तो लोग उन्हें सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य के लिए तैनात किए जाएंगे, जो निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गंभीरता से अध्ययन करें और जनगणना कार्य को जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, एसडीएम भरमौर विकास शर्मा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, नोडल अधिकारी कपिल कुमार सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और उपतहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
जनगणना–2027: प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता, डिजिटल माध्यम से होगी इस बार जनगणना प्रक्रिया PANGI NEWS 24 जिला चम्बा में जनगणना–2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं, नियमों और संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते
हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार की नीतियों और योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनगणना–2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण (House Listing) और आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का पहला चरण 12 मई से 10 जून तक संचालित होगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा संग्रहण और प्रसंस्करण की प्रक्रिया पहले की
तुलना में अधिक तेज़, पारदर्शी और सटीक होगी। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से कार्य में दक्षता आएगी और आंकड़ों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि जब प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करें तो लोग उन्हें सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य के लिए तैनात किए जाएंगे, जो निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को
निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गंभीरता से अध्ययन करें और जनगणना कार्य को जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, एसडीएम भरमौर विकास शर्मा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, नोडल अधिकारी कपिल कुमार सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और उपतहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- कामाख्या माता मंदिर के दर्शन कीजिए आप सभी का जीवन सफल बंद हो जाएगा2
- Post by Till The End News1
- Post by Munishkoundal1
- बैजनाथ: सिया हत्या कांड को लेकर न्याय की गुहार । लाइव आशुतोष1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Define your space without closing it. This sleek metal partition adds style, separation, and a modern edge to your dining and living area. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Till The End News1