logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा निःशुल्क वृंदावन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस चरण में खनलग और चखड़ बुघार पंचायत के 151 श्रद्धालुओं को तीन बसों में रवाना किया गया कुनिहार पवन कुमार सिंघ हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा निःशुल्क वृंदावन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस चरण में खनलग और चखड़ बुघार पंचायत के 151 श्रद्धालुओं को तीन बसों में रवाना किया गया

7 hrs ago
user_Journalist Pawan Kumar Singh
Journalist Pawan Kumar Singh
कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
7 hrs ago

हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा निःशुल्क वृंदावन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस चरण में खनलग और चखड़ बुघार पंचायत के 151 श्रद्धालुओं को तीन बसों में रवाना किया गया कुनिहार पवन कुमार सिंघ हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा निःशुल्क वृंदावन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस चरण में खनलग और चखड़ बुघार पंचायत के 151 श्रद्धालुओं को तीन बसों में रवाना किया गया

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोलन जिले के कसौली स्थित (सीआरआई) में टेटनस और एडल्ट डिफ्थीरिया (टीडी) वैक्सीन लॉन्च की
    2
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोलन जिले के कसौली स्थित (सीआरआई) में टेटनस और एडल्ट डिफ्थीरिया (टीडी) वैक्सीन लॉन्च की
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Kasauli, Solan•
    13 hrs ago
  • CBSE स्कूल के लिये परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ, सरकार को दो टूक परीक्षा के माध्यम से शिक्षक की दक्षता को जांचना मान सम्मान को ठेस,CM को भेज ज्ञापन,नही परीक्षा आवेदन फॉर्म हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के स्कूलों को CBSE बोर्ड लागू करने को लेकर शिक्षक भड़क गए है।शिक्षकों ने सरकार को दो टूक कह दिया है कि शिक्षक की दक्षता जांचने के लिए परीक्षा आयोजित करने का कोई औचित्य नही बनता वह फॉर्म नही भरेंगे और शिक्षक की दक्षता को जांचने के लिए यह नियम सही नही है। शिक्षकों की दक्षता जांचने की लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का हिमाचल राजकीय अध्यपक संघ ने विरोध किया है।आज पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार के इस निर्णय को गलत बताया है साथ ही इस परीक्षा को शिक्षकों के मान सम्मान को ठेस करार दिया है।सरकार 134 स्कूलों में CBSE बोर्ड शुरू करने जा रहा है ।इसके लिए शिक्षकों की दक्षता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन भी किया जा रहा है।इस परीक्षा का विरोध करते हुए हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ ने आह्वान किया है कि इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नही है।जब शिक्षक आवेदन ही नही करेंगे तो 5500 पद कहां से भरे जाएंगे। वुओ: हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्षों से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। जितने भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं वह परीक्षा पास कर ही यहां आए हैं अब इतने वर्षों बाद परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता जांचना उचित नहीं है यह उनके मान सम्मान को ठेस है। उन्होंने कहा कि एक IAS भी इतने वर्षों बाद इस की परीक्षा नहीं दे पाएगा ।जो शिक्षक 40 वर्षों से स्कूल में पढ़ा रहे हैं तो हो सकता है उन्हें भी आज इस शिक्षा देने में दिक्कतें पेश आएं। उन्होंने कहा कि अभी तक इस शिक्षा आयोजन के लिए मात्र 1500 आवेदन ही आए हैं जबकि पूरे प्रदेश भर में 80000 शिक्षक हैं उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि इस परीक्षा के लिए उन्हें आवेदन नहीं देना चाहिए और उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों की राय है कि वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं देंगे उन्होंने कहा कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री मुख्य सचिव शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का जो स्टार रखा गया है वह काफी हाई स्टैंडर्ड का है जबकि कई शिक्षक पुराने हैं जो इस हाई स्टैंडर्ड पर करना उत्तर पाए और साथ ही कई नेशनल आबादी भी हैं जो इस परीक्षा को उत्तीर्ण ना कर सके तो क्या जो उन्हें शिक्षा के लिए अवार्ड मिला है वह क्या व्यर्थ है शिक्षक की दक्षता जांचने के लिए पैरामीटर उचित नही हैं।उन्होंने कहा कि CBSE सिस्टम लागू करते समय शिक्षकों और स्कूलों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। CBSE स्कूलों में तैनाती के लिए अनुभवी शिक्षकों की दक्षता जांचने हेतु अलग से टेस्ट या परीक्षा न कराई जाए। साथ ही, पहले से कार्यरत शिक्षकों को कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाए ताकि वे बोर्ड परीक्षा के आधार पर अपनी कार्यक्षमता साबित कर सकें। उसके बाद ही अगर वह उसपर खरा नही उतरता है तो आगे का निर्णय लिया जाए।इसके साथ ही CBSE और हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में अन्तर विद्यालय स्थानांतरण नीति हो जिससे अगर शिक्षक CBSE से हिमाचल शिक्षा बोर्ड में जाना चाहे तो जा सके अन्यथा उसकी पदोन्नति पर इसका प्रभाव पड़ेगा। स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियां 100 प्रतिशत भरी जाएं और प्रिंसिपल व शिक्षकों का मूल्यांकन परीक्षा परिणाम और स्टाफ की उपलब्धता के आधार पर किया जाए। इंटर-बोर्ड ट्रांसफर शिक्षकों की इच्छा के अनुसार जारी रखने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों के स्कूलों को मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाए तथा पदोन्नति व्यवस्था प्रभावित न हो। आवश्यकता अनुसार वाइस-प्रिंसिपल के पद सृजित करने की मांग भी की गई ।वहीं उन्होंने कहा कि CBSE का फीस स्ट्रक्चर बहुत अधिक है हो सकता है ग्रामीण क्षेत्र के लोग यह फीस वहन ना कर सके। फीस संरचना न बढ़ाने और शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार के निजीकरण का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इन सुझावों पर विचार करने से सरकार और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा। बाइट : वीरेंद्र चौहान अध्यक्ष हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष
    1
    CBSE स्कूल के लिये परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ, सरकार को दो टूक परीक्षा के माध्यम से शिक्षक की दक्षता को जांचना मान सम्मान को ठेस,CM को भेज ज्ञापन,नही परीक्षा आवेदन फॉर्म
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के स्कूलों को CBSE बोर्ड लागू करने को लेकर शिक्षक भड़क गए है।शिक्षकों ने सरकार को दो टूक कह दिया है कि शिक्षक की दक्षता जांचने के लिए परीक्षा आयोजित करने का कोई औचित्य नही बनता वह फॉर्म नही भरेंगे और शिक्षक की दक्षता को जांचने के लिए यह नियम सही नही है। शिक्षकों की दक्षता जांचने की लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का हिमाचल राजकीय अध्यपक संघ ने विरोध किया है।आज पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार के इस निर्णय को गलत बताया है साथ ही इस परीक्षा को शिक्षकों के मान सम्मान को ठेस करार दिया है।सरकार 134 स्कूलों में  CBSE बोर्ड शुरू करने जा रहा है ।इसके लिए शिक्षकों की दक्षता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन भी किया जा रहा है।इस परीक्षा का विरोध करते हुए हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ ने आह्वान किया है कि इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नही है।जब शिक्षक आवेदन ही नही करेंगे तो 5500 पद कहां से भरे जाएंगे।
वुओ:  हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्षों से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। जितने भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं वह परीक्षा पास कर ही यहां आए हैं अब इतने वर्षों बाद परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता जांचना उचित नहीं है यह उनके मान सम्मान को ठेस है। उन्होंने कहा कि एक IAS भी इतने वर्षों बाद इस की परीक्षा नहीं दे पाएगा ।जो शिक्षक 40 वर्षों से स्कूल में पढ़ा रहे हैं तो हो सकता है उन्हें भी आज इस शिक्षा देने में दिक्कतें पेश आएं। उन्होंने कहा कि अभी तक इस शिक्षा आयोजन के लिए मात्र 1500 आवेदन ही आए हैं जबकि पूरे प्रदेश भर में 80000 शिक्षक हैं उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि इस परीक्षा के लिए उन्हें आवेदन नहीं देना चाहिए और उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों की राय है कि वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं देंगे उन्होंने कहा कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री मुख्य सचिव शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का जो स्टार रखा गया है वह काफी हाई स्टैंडर्ड का है जबकि कई शिक्षक पुराने हैं जो इस हाई स्टैंडर्ड पर करना उत्तर पाए और साथ ही कई नेशनल आबादी भी हैं जो इस परीक्षा को उत्तीर्ण ना कर सके तो क्या जो उन्हें शिक्षा के लिए अवार्ड मिला है वह क्या व्यर्थ है शिक्षक की दक्षता जांचने के लिए पैरामीटर उचित नही हैं।उन्होंने कहा कि CBSE सिस्टम लागू करते समय शिक्षकों और स्कूलों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। CBSE स्कूलों में तैनाती के लिए अनुभवी शिक्षकों की दक्षता जांचने हेतु अलग से टेस्ट या परीक्षा न कराई जाए। साथ ही, पहले से कार्यरत शिक्षकों को कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाए ताकि वे बोर्ड परीक्षा के आधार पर अपनी कार्यक्षमता साबित कर सकें। उसके बाद ही अगर वह उसपर खरा नही उतरता है तो आगे का निर्णय लिया जाए।इसके साथ ही CBSE और हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में अन्तर विद्यालय स्थानांतरण नीति हो जिससे अगर शिक्षक CBSE से हिमाचल शिक्षा बोर्ड में जाना चाहे तो जा सके अन्यथा उसकी पदोन्नति पर इसका प्रभाव पड़ेगा। स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियां 100 प्रतिशत भरी जाएं और प्रिंसिपल व शिक्षकों का मूल्यांकन परीक्षा परिणाम और स्टाफ की उपलब्धता के आधार पर किया जाए। इंटर-बोर्ड ट्रांसफर शिक्षकों की इच्छा के अनुसार जारी रखने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों के स्कूलों को मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाए तथा पदोन्नति व्यवस्था प्रभावित न हो। आवश्यकता अनुसार वाइस-प्रिंसिपल के पद सृजित करने की मांग भी की गई ।वहीं उन्होंने कहा कि CBSE का फीस स्ट्रक्चर बहुत अधिक है हो सकता है ग्रामीण क्षेत्र के लोग यह फीस वहन ना कर सके। फीस संरचना न बढ़ाने और शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार के निजीकरण का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इन सुझावों पर विचार करने से सरकार और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा।
बाइट : वीरेंद्र चौहान अध्यक्ष हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    19 hrs ago
  • पिछले कल हमीरपुर संसदीय के क्षेत्र से पाँच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सांसद को आध्यत्म और विज्ञान में अंतर पता नहीं है, क्योंकि सांसद महोदय तो अंतरिक्ष के पहले यात्री भगवान श्री राम के अग्रदूत हनुमान जी को बताते हैं, वह विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम यूरी गागरिन ही भूल गए क्या, यह वक्तव्य अनुराग ठाकुर का नेशलन स्पेश दिवस पर दिया गया था और आज अनुराग ठाकुर AI की बात कर रहे हैं। संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 400 से ज्यादा निजी विश्वविद्यालय है जिसमें से गलगोटिया जैसे विश्विद्यालय भी है, उनके कृत्य के बारे में अनुराग ठाकुर क्यों नहीं बोलते। AI समिट में बेइज्जती कांग्रेस ने नहीं नहीं हुई है बल्कि AI समिट में बेइज्जती केंद्र सरकार सरकार की हुई है, उनकी हुई है जिन्होंने गलगोटिया जैसे विश्वविद्यालय को AI समिट में स्थान दिया है, यह अंतराष्ट्रीय शर्म का विषय है। संदीप सांख्यान ने सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि आप यदि उनको आंकड़ो पर बात करनी हो तो किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठ कर बहस में आपका स्वागत है। संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री को जबाब देना चाहिए कि क्या लोहे के मशीनी कुत्ते पर आँसू बहाने से कोई विश्व गुरु बन जाता है। यह सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी की बात नहीं है, देश के सारे शिक्षा जगत में ऐसे ही प्रयोग चल रहा है। संदीप सांख्यान ने आगे प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि सांसद महोदय को यह भी बताना चाहिए कि देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की अलग-अलग शाखाओं में फ़ैकल्टी के 40 प्रतिशत पद ख़ाली पड़े हैं। क्यों देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब 5,400 प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। संदीप सांख्यान ने कहा क्यों 2020-21 से 2024-25 तक के 5 वर्षों में कुल 18,727 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज किए गए। (कुल संख्या 10,32,049 से घटकर 10,13,322 हो गई।) क्या इन विषयों पर सांसद महोदय के पास कोई जबाब है। संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता इसलिये केंद्र में नहीं भेजती कि आप हर वक्त कांग्रेस और राहुल गांधी को कोसते रहे, आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने इस संसदीय हल्के के विकास और नई योजनाओं के सृजन के लिए भेजा है। यह बात आपको समझनी चाहिए।
    1
    पिछले कल हमीरपुर संसदीय के क्षेत्र से पाँच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सांसद को आध्यत्म और विज्ञान में अंतर पता नहीं है, क्योंकि सांसद महोदय तो अंतरिक्ष के पहले यात्री भगवान श्री राम के अग्रदूत हनुमान जी को बताते हैं, वह विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम यूरी गागरिन ही भूल गए क्या, यह वक्तव्य अनुराग ठाकुर का नेशलन स्पेश दिवस पर दिया गया था और आज अनुराग ठाकुर AI की बात कर रहे हैं। संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 400 से ज्यादा निजी विश्वविद्यालय है जिसमें से गलगोटिया जैसे विश्विद्यालय भी है, उनके कृत्य के बारे में अनुराग ठाकुर क्यों नहीं बोलते।  AI समिट में बेइज्जती कांग्रेस ने नहीं नहीं हुई है बल्कि AI समिट में बेइज्जती केंद्र सरकार सरकार की हुई है, उनकी हुई है जिन्होंने गलगोटिया जैसे विश्वविद्यालय को AI समिट में स्थान दिया है, यह अंतराष्ट्रीय शर्म का विषय है। संदीप सांख्यान ने सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि आप यदि उनको आंकड़ो पर बात करनी हो तो किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठ कर बहस में आपका स्वागत है। संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री को जबाब देना चाहिए कि क्या लोहे के मशीनी कुत्ते पर आँसू बहाने से कोई विश्व गुरु बन जाता है। यह सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी की बात नहीं है, देश के सारे शिक्षा जगत में ऐसे ही प्रयोग चल रहा है। संदीप सांख्यान ने आगे प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि सांसद महोदय को यह भी बताना चाहिए कि देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की अलग-अलग शाखाओं में फ़ैकल्टी के 40 प्रतिशत पद ख़ाली पड़े हैं। क्यों देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब 5,400 प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। संदीप सांख्यान ने कहा क्यों 2020-21 से 2024-25 तक के 5 वर्षों में कुल 18,727 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज किए गए। (कुल संख्या 10,32,049 से घटकर 10,13,322 हो गई।) क्या इन विषयों पर सांसद महोदय के पास कोई जबाब है। संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता इसलिये केंद्र में नहीं भेजती कि आप हर वक्त कांग्रेस और राहुल गांधी को कोसते रहे, आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने इस संसदीय हल्के के विकास और नई योजनाओं के सृजन के लिए भेजा है। यह बात आपको समझनी चाहिए।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन ज्वाला जी कांगड़ा  भारतीय सेना की सेना शिक्षा कोर (एईसी) के पूर्व सैनिकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आज पवित्र तीर्थस्थल ज्वालाजी मंदिर में विधिवत रूप से आरंभ हो गया। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में एईसी वेटरन्स भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने सेना शिक्षा कोर की ऐतिहासिक भूमिका, उसके गौरवशाली योगदान तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात भी समाज के प्रति पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला। शिक्षा और पर्यावरण पर विशेष फोकस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के बीच आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु ठोस रणनीति तैयार करना तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करना है। अपने विचार मिडिया से साझा करते हुए विधार्थी ने कहा कि यह ऐसोसिएशन का छंटा वार्षिक अधिवेशन है हर साल अलग अलग राज्यों में आयोजित होता है और पहला वार्षिक उत्सव दिल्ली में आयोजित किया गया था और इस समारोह का उद्देश्य समाज के युवा वर्ग को भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक करना व अच्छा कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना है ऐसोसिएशन द्वारा हर वर्ष प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका में ऐसे युवाओं के फोटो राइजिंग स्टार के रुप में प्रकाशित किये जाते हैं इसके साथ साथ पर्यावरण व शिक्षा के साथ साथ सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए ऐसोसिएशन काम कर रही है और देश भर के राज्य सरकारों को प्रस्ताव‌ भेजे गए हैं इस मौका पर सुबेदार योगेश कुमार अत्री , सुबेदार मेजर जसवीर सिंह, सुबेदार मेजर अरूण कुमार, सुबेदार मेजर राम वीर सिंह, सुबेदार सी आर परेजा,शेरसिह राणा ,केप्टन उमेश कुमार,अरूण कुमार,आदि ने अपने अपने विचार साझा किये । पहले दिन आयोजित सत्रो  शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उपाय युवाओं के नैतिक एवं नेतृत्व विकास की दिशा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास समाज में जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति, जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार सैन्य अनुशासन और शिक्षण पद्धति को समाजहित में प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है। ऐतिहासिक रही है सेना शिक्षा कोर की भूमिका सेना शिक्षा कोर का मूल उद्देश्य सैनिकों को शिक्षा, प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना रहा है। “सैनिक भी हम, शिक्षक भी हम” का उद्घोष इसकी बहुआयामी भूमिका को दर्शाता है। एईसी ने सैनिकों को बुनियादी शिक्षा, विशेष प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जोड़कर सेना की कार्यकुशलता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है। सेवा के बाद भी समाजसेवा का संकल्प सेना से सेवानिवृत्ति के उपरांत भी एईसी के पूर्व सैनिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सम्मेलन में इन विषयों पर ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे विभिन्न राज्यों में लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। ज्वालाजी की पावन भूमि पर आयोजित यह सम्मेलन न केवल पूर्व सैनिकों के पुनर्मिलन का अवसर है, बल्कि समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल भी है। सेना शिक्षा कोर के इतिहास में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है, जो शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी को नई पहचान देगा। नोट : बाईट देने वाले सभी सदस्यों ने अपने नाम व पद बता रखें है
    4
    लोकेशन ज्वाला जी कांगड़ा 
भारतीय सेना की सेना शिक्षा कोर (एईसी) के पूर्व सैनिकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आज पवित्र तीर्थस्थल ज्वालाजी मंदिर में विधिवत रूप से आरंभ हो गया। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में एईसी वेटरन्स भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने सेना शिक्षा कोर की ऐतिहासिक भूमिका, उसके गौरवशाली योगदान तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात भी समाज के प्रति पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला।
शिक्षा और पर्यावरण पर विशेष फोकस
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के बीच आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु ठोस रणनीति तैयार करना तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करना है। अपने विचार मिडिया से साझा करते हुए विधार्थी ने कहा कि यह ऐसोसिएशन का छंटा वार्षिक अधिवेशन है हर साल अलग अलग राज्यों में आयोजित होता है और पहला वार्षिक उत्सव दिल्ली में आयोजित किया गया था और इस समारोह का उद्देश्य समाज के युवा वर्ग को भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक करना व अच्छा कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना है ऐसोसिएशन द्वारा हर वर्ष प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका में ऐसे युवाओं के फोटो राइजिंग स्टार के रुप में प्रकाशित किये जाते हैं इसके साथ साथ पर्यावरण व शिक्षा के साथ साथ सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए ऐसोसिएशन काम कर रही है और देश भर के राज्य सरकारों को प्रस्ताव‌ भेजे गए हैं इस मौका पर सुबेदार योगेश कुमार अत्री , सुबेदार मेजर जसवीर सिंह, सुबेदार मेजर अरूण कुमार, सुबेदार मेजर राम वीर सिंह, सुबेदार सी आर परेजा,शेरसिह राणा ,केप्टन उमेश कुमार,अरूण कुमार,आदि ने अपने अपने विचार साझा किये । पहले दिन आयोजित सत्रो 
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उपाय
युवाओं के नैतिक एवं नेतृत्व विकास की दिशा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास
समाज में जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति, जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार सैन्य अनुशासन और शिक्षण पद्धति को समाजहित में प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।
ऐतिहासिक रही है सेना शिक्षा कोर की भूमिका
सेना शिक्षा कोर का मूल उद्देश्य सैनिकों को शिक्षा, प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना रहा है। “सैनिक भी हम, शिक्षक भी हम” का उद्घोष इसकी बहुआयामी भूमिका को दर्शाता है। एईसी ने सैनिकों को बुनियादी शिक्षा, विशेष प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जोड़कर सेना की कार्यकुशलता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है।
सेवा के बाद भी समाजसेवा का संकल्प
सेना से सेवानिवृत्ति के उपरांत भी एईसी के पूर्व सैनिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सम्मेलन में इन विषयों पर ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे विभिन्न राज्यों में लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
ज्वालाजी की पावन भूमि पर आयोजित यह सम्मेलन न केवल पूर्व सैनिकों के पुनर्मिलन का अवसर है, बल्कि समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल भी है। सेना शिक्षा कोर के इतिहास में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है, जो शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी को नई पहचान देगा।
नोट : बाईट देने वाले सभी सदस्यों ने अपने नाम व पद बता रखें है
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    राजगढ़, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उपयोगकर्ताओं तक पहुँचें  सूचना रिपोर्टर्स के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚀 Shuru News Sharing & Earning Program को मिला शानदार रिस्पॉन्स! 🎉 पहले ही दिन 22 रिपोर्टर्स ने न्यूज़ शेयरिंग के माध्यम से शानदार कमाई की। आज ही शुरुआत करें और अतिरिक्त
    1
    उपयोगकर्ताओं तक पहुँचें

सूचना
रिपोर्टर्स के लिए महत्वपूर्ण सूचना
🚀 Shuru News Sharing & Earning Program को मिला शानदार रिस्पॉन्स! 🎉 पहले ही दिन 22 रिपोर्टर्स ने न्यूज़ शेयरिंग के माध्यम से शानदार कमाई की। आज ही शुरुआत करें और अतिरिक्त
    user_Public news
    Public news
    Actor नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा निःशुल्क वृंदावन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस चरण में खनलग और चखड़ बुघार पंचायत के 151 श्रद्धालुओं को तीन बसों में रवाना किया गया
    2
    हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा निःशुल्क वृंदावन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस चरण में खनलग और चखड़ बुघार पंचायत के 151 श्रद्धालुओं को तीन बसों में रवाना किया गया
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.