Shuru
Apke Nagar Ki App…
दधिवल मानव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कटंगी में जोरदार उत्सव मनाया। शाम 6 बजे सिनेमा चौक पर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक गौरव सिंह पारधी भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।1
- *भाजपा की जीत पर जश्न मनाते मंडल बरघाट के भाजपा कार्यकर्ता* भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी मंडल बरघाट के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष और उत्साह देखने को मिला, यह विजय जन-जन के विश्वास, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। असम में जीत की हैट्रिक, पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन की सरकार, और पश्चिम बंगाल में भी अभूतपूर्व प्रदर्शन कर भाजपा ने सरकार बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। देशभर में बढ़ता जन-समर्थन यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार मजबूत हो रहा है।1
- ‘धुएं का कहर’—सड़क पर दिन में छाया अंधेरा, कब जागेगा प्रशासन?1
- गर्मी से निपटने जनपद की तैयारी, जल संकट पर बनी रणनीति घंसौर, 4 मई 2026 भीषण गर्मी के बीच जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए घंसौर जनपद पंचायत में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के साथ जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पौड़ी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने हैंडपंपों की त्वरित मरम्मत, जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति और जल संकट वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और स्थिति पर लगातार निगरानी रखें।1
- अवैध शराब का खेल जारी, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति1
- सरही गेट प्रांगण में सोमवार को दोपहर 3:30 बजे सहायक संचालक सिझौरा. परिक्षेत्र अधिकारी सरही, परिक्षेत्र अधिकारी सिझौरा बफर, कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला द्वारा ग्राम पंचायत कटंगा के सरपंच, पंच, ईको विकास समिति सरही के सदस्य, अध्यक्ष, एवम् सरही गेट के गाईड, होटल मालिक / प्रबंधक, वाहन मालिक, वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि, हम सभी मिलकर पालतू/आवारा कुत्तों से वन्यजीवों में फैलने वाली बिमारियों की रोकथाम हेतु वनक्षेत्रों में किसी भी प्रकार से कुत्ते प्रवेश न करें इसका सम्पूर्ण प्रयास करेगें। वन विभाग द्वारा कराये जा रहे आवारा एवं पालतू कुत्तों वेक्सिनेशन में पूर्ण जन सहयोग प्रदाय किया जायेगा। होटल मालिकों को समझाईस दिया गया कि, होटल में बचे अवशिष्ट पदार्थों का डिस्पोज उचित ढंग से किया जावे। कान्हा प्रबंधन द्वारा सतर्कता बावत् अमाही वनमार्ग कुछ दिनों के लिए पर्यटन हेतु बंद किया गया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि, यदि जंगल या आसपास में किसी भी वन्यजीव असामन्य व्यवहार या बीमारी पाये जाने पर तत्काल इसकी सूचना वन विभाग कान्हा टायगर रिजर्व को दी जाय। सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से एकजुट स्वर में कहा कि, बाघों की सुरक्षा के लिए हम सभी तैयार है तथा वन विभाग द्वारा जो भी प्रयास किया जा रहा है हम उसमें पूर्णतः सहमत है तथा वन विभाग को पूर्ण सहयोग करेगे ।1
- Post by Samarpit sahu1
- कटंगी नगर के वार्ड क्रमांक 12 से सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। संजीवनी 108 एंबुलेंस सेवा में पदस्थ ईएमटी डॉ. गौरीशंकर पटले ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर लंबे समय से पारिवारिक विवादों से मानसिक रूप से परेशान थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और मां के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था। इसी तनाव ने डॉक्टर को गहरे अवसाद में धकेल दिया और उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।1
- *बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही* *मोहगांव सड़क से करहैया मार्ग में जरा संभल के चलो नहीं तो होगी बड़ी अनहोनी लगेगा 11kv लाइन का झटका* *11kv लाइन के खंबे झुके तार नीचे लटके* विद्युत वितरण केंद्र गोपालगंज के अंतर्गत आने वाली सड़क से करहैया के मध्य 11 के व्ही लाइन जो रोड होकर गुजर कर रही है वह एक खम्मा नहीं बल्कि तीन चार खम्मा पूरी तरह से झुक चुके हैं लेकिन यह विद्युत मंडल के अधिकारियों को नहीं पता कि इससे बड़ा खतरा हो सकता है खंबा तो लटके ही है तार तो किसानों के खेत में लटक रहे हैं जिससे किसानों या चलते रहागीरों को भी बड़ा खतरा हो सकता है। ध्यान दे बिजली विभाग की वरिष्ठ अधिकारी।2