logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्मी से निपटने जनपद की तैयारी, जल संकट पर बनी रणनीति गर्मी से निपटने जनपद की तैयारी, जल संकट पर बनी रणनीति घंसौर, 4 मई 2026 भीषण गर्मी के बीच जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए घंसौर जनपद पंचायत में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के साथ जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पौड़ी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने हैंडपंपों की त्वरित मरम्मत, जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति और जल संकट वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और स्थिति पर लगातार निगरानी रखें।

4 hrs ago
user_Umesh Srivastava
Umesh Srivastava
घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

गर्मी से निपटने जनपद की तैयारी, जल संकट पर बनी रणनीति गर्मी से निपटने जनपद की तैयारी, जल संकट पर बनी रणनीति घंसौर, 4 मई 2026 भीषण गर्मी के बीच जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए घंसौर जनपद पंचायत में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के साथ जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पौड़ी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने हैंडपंपों की त्वरित मरम्मत, जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति और जल संकट वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और स्थिति पर लगातार निगरानी रखें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला जिले में आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब जिला प्रशासन द्वारा चुटका परमाणु परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों के लिए सोमवार को शाम 4:00 बजे गरिमामय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न सिर्फ पुनर्वास की प्रक्रिया का हिस्सा था, बल्कि उन परिवारों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक भी बना, जो लंबे समय से अपने स्थायी आशियाने का इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शामिल हुईं। उन्होंने सभी विस्थापित परिवारों को नए घर में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। मंत्री उइके ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विस्थापित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है और यह गृह प्रवेश कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर जीवन, मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पुनर्वास स्थलों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रिबन काटकर परिवारों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपी गईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश कराया गया। इस मौके पर कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित
    1
    मंडला जिले में आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब जिला प्रशासन द्वारा चुटका परमाणु परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों के लिए सोमवार को शाम 4:00 बजे गरिमामय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न सिर्फ पुनर्वास की प्रक्रिया का हिस्सा था, बल्कि उन परिवारों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक भी बना, जो लंबे समय से अपने स्थायी आशियाने का इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शामिल हुईं। उन्होंने सभी विस्थापित परिवारों को नए घर में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। मंत्री उइके ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विस्थापित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है और यह गृह प्रवेश कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर जीवन, मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पुनर्वास स्थलों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रिबन काटकर परिवारों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपी गईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश कराया गया। इस मौके पर कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरगी जलाशय हादसे पर नारायणगंज जनपद पंचायत ने जताया दुख 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना मंडला। बरगी जलाशय हादसे में मृत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि बरगी बांध जलाशय में आकस्मिक क्रूज हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदय विदारक घटना में असमय काल के गाल में समाए व्यक्तियों की स्मृति में जनपद पंचायत नारायणगंज में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीया और उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और पूरा जनपद परिवार दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत के समस्त स्टाफ और पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। जनपद पंचायत नारायणगंज के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं। शोक सभा के अंत में भावुक मन से ईश्वर से विनती की गई कि वह मृत आत्माओं को चिर शांति प्रदान करें और प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने का संबल दें। 0000000000000000000000000000
    1
    बरगी जलाशय हादसे पर नारायणगंज जनपद पंचायत ने जताया दुख
2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
मंडला। बरगी जलाशय हादसे में मृत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि बरगी बांध जलाशय में  आकस्मिक क्रूज हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदय विदारक घटना में असमय काल के गाल में समाए व्यक्तियों की स्मृति में जनपद पंचायत नारायणगंज में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीया और उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और पूरा जनपद परिवार दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत के समस्त स्टाफ और पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जनपद पंचायत नारायणगंज के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं। शोक सभा के अंत में भावुक मन से ईश्वर से विनती की गई कि वह मृत आत्माओं को चिर शांति प्रदान करें और प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने का संबल दें।
0000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नामांतरण, सीमांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश
    1
    कलेक्टर प्रतिभा पाल ने  नामांतरण, सीमांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ठेला लगाकर छोले बेचने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोगा साव तिराहे के पास हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ठेला लगाकर छोले बेचने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोगा साव तिराहे के पास हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_MP 20 News
    MP 20 News
    Artist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोटेगांव के मुआर घाट में प्रत्येक सोमवार को मां नर्मदा जी की भव्य महाआरती का आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। घाट पर आरती के समय पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाता है, जहां दीपों की रोशनी और जयकारों से अद्भुत दृश्य बनता है। 🙏 जय मां नर्मदा 🙏
    2
    गोटेगांव के मुआर घाट में प्रत्येक सोमवार को मां नर्मदा जी की भव्य महाआरती का आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
घाट पर आरती के समय पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाता है, जहां दीपों की रोशनी और जयकारों से अद्भुत दृश्य बनता है।
🙏 जय मां नर्मदा 🙏
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • “BJP की बड़ी जीत—सिवनी में जश्न, ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता!”
    1
    “BJP की बड़ी जीत—सिवनी में जश्न, ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता!”
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गेहूं खरीदी प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने 55 खरीदी केंद्र स्थापित किए हैं
    1
    गेहूं खरीदी प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने 55 खरीदी केंद्र स्थापित किए हैं
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ,नरसिंहपुर जिले के। ठेमी थाना क्षेत्र के करकबेल गांव से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को कथित रूप से फंसाने और फायरिंग की घटना के आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि 29 अप्रैल को युवक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ साजिश कर झूठे प्रकरण में फंसाने की कोशिश की गई। वहीं, 2 मई को विरोध के दौरान फायरिंग और विवाद की घटना होने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में भय का माहौल होने की बात कही है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। वाइट,, संदीप भूरिया सरपंच, सरिता श्रीवास्तव ग्राम बौछार
    3
    ,नरसिंहपुर जिले के। ठेमी थाना क्षेत्र के करकबेल गांव से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को कथित रूप से फंसाने और फायरिंग की घटना के आरोप लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि 29 अप्रैल को युवक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ साजिश कर झूठे प्रकरण में फंसाने की कोशिश की गई। वहीं, 2 मई को विरोध के दौरान फायरिंग और विवाद की घटना होने का भी आरोप लगाया गया है।
इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में भय का माहौल होने की बात कही है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
वाइट,, संदीप भूरिया 
सरपंच, सरिता श्रीवास्तव ग्राम बौछार
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ‘धुएं का कहर’—सड़क पर दिन में छाया अंधेरा, कब जागेगा प्रशासन?
    1
    ‘धुएं का कहर’—सड़क पर दिन में छाया अंधेरा, कब जागेगा प्रशासन?
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.