Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कॉर्पियो वाले ने ठेले वाले को मारी टक्कर छोले कुलचे बेचने वाले गरीब आदमी की दर्दनाक मौत आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ठेला लगाकर छोले बेचने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोगा साव तिराहे के पास हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
MP 20 News
स्कॉर्पियो वाले ने ठेले वाले को मारी टक्कर छोले कुलचे बेचने वाले गरीब आदमी की दर्दनाक मौत आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ठेला लगाकर छोले बेचने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोगा साव तिराहे के पास हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ठेला लगाकर छोले बेचने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोगा साव तिराहे के पास हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में वोटों की गिनती से पहले ही माहौल गरमा गया। काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP एजेंट्स के बीच झड़प हो गई। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी या बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी।1
- धीरे-धीरे खेलो मोरी मां... " जय माता दी " 🙏🌹1
- जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा सामने आया, जब पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और बारिश के बीच डूब गया। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय क्रूज में लगभग 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों की ही कटी थी। ⚠️ हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई: ▪ यात्रियों को समय पर लाइफ जैकेट नहीं दी गई ▪ लाइफ जैकेट कैबिन में सील पैक हालत में मिली ▪ रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचने में करीब 2 घंटे की देरी हुई स्थानीय लोगों, मछुआरों और SDRF टीम की मदद से कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेज हवा (करीब 70+ किमी/घंटा) और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। 👮 सरकार का बड़ा फैसला: ▪ पूरे मध्यप्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक ▪ उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन ▪ कई जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई 👇 आपकी क्या राय है? क्या इस हादसे के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1
- ,नरसिंहपुर जिले के। ठेमी थाना क्षेत्र के करकबेल गांव से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को कथित रूप से फंसाने और फायरिंग की घटना के आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि 29 अप्रैल को युवक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ साजिश कर झूठे प्रकरण में फंसाने की कोशिश की गई। वहीं, 2 मई को विरोध के दौरान फायरिंग और विवाद की घटना होने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में भय का माहौल होने की बात कही है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। वाइट,, संदीप भूरिया सरपंच, सरिता श्रीवास्तव ग्राम बौछार3
- कटनी/बाकल। जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बाकल में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक दृष्टिहीन पेंशनधारी पिछले कई दिनों से KYC के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ग्राम निवासी शमसुद्दीन ने परेशान होकर मुख्यमत्री हेल्प लाइन नम्बर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी पीड़ा बयां की है। शिकायत के अनुसार शमसुद्दीन दोनों आंखों से दृष्टिहीन हैं और उनकी पेंशन ही उनके जीवन-यापन का एकमात्र साधन है। उन्हें सूचना दी गई थी कि पेंशन जारी रखने के लिए KYC कराना अनिवार्य है, अन्यथा पेंशन योजना से उनका नाम काट दिया जाएगा। वही पीड़ित का कहना है कि वे पिछले 4-5 दिनों से लगातार ग्राम पंचायत बाकल पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग समय पर जाने के बावजूद हर बार पंचायत भवन पर ताला लटका मिला। दृष्टिहीन होने के कारण बार-बार पंचायत तक पहुंचना उनके लिए न केवल शारीरिक रूप से कठिन है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बनता जा रहा है। शमसुद्दीन ने बताया कि उन्होंने सहायक सचिव से संपर्क किया, जिन्होंने उनका फोन उठाया और पंचायत सचिव बीड़ी लाल को कॉल भी किया, लेकिन सचिव ने न तो सहायक सचिव का फोन उठाया और न ही स्वयं पीड़ित का। इससे परेशान होकर उन्होंने 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी दिव्यांगता को देखते हुए KYC की प्रक्रिया घर पर या ब्लॉक स्तर पर कराई जाए, ताकि उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। साथ ही पंचायत सचिव की अनुपस्थिति और लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी जल्द संज्ञान लेकर पीड़ित को राहत देता है।1
- घंसौर में पुलिस की सख्ती—बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर कार्रवाई घंसौर थाना क्षेत्र में आज 3 मई 2026 को पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया, बल्कि उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की हानि से बचा जा सके।1
- Post by Deepak Vishwakarma1