पुलिस ने छात्राओं को सिखाए साइबर क्राइम से बचाव के गुर राजपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में 'अपराजिता' कार्यक्रम राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।
पुलिस ने छात्राओं को सिखाए साइबर क्राइम से बचाव के गुर राजपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में 'अपराजिता' कार्यक्रम राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक
से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।
- झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो सामने आते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना झींझक कस्बे के बड़े चौराहे की है। वायरल वीडियो में तीन युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बीच-बचाव का प्रयास करता दिखाई देता है, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट की यह घटना एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि घटना की जानकारी पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- 📰 भाजपा करेगी अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 26-27 मई को होगा जिला प्रशिक्षण वर्ग औरैया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में रविवार को जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। इस दौरान आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रभारी एवं कानपुर कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग है और समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा और सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग पहले ही संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तर पर भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आगामी 26 और 27 मई को रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड औरैया में आयोजित किया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्ययोजना भी तय की गई है। बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- 45 दिन से पानी लीकेज है शिकायत भी की है पर कोई ठीक करने नहीं आया अभी तक पता है ग्राम खितारी पोस्ट झिझक जिला कानपुर देहात1
- Post by रवि वर्मा2
- औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार बदमाशों में 2 को पैर में लगी गोली औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि के दौरान शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस की मुठभेड़ के पश्चात 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करते थे। पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के द्वारा मुठभेड़ की बड़ी जानकारी दी गई है।1
- Post by umar quraishi1
- औरैया में चैकिंग के दौरान बिधूना कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम से बदमाशों की हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते देख पुलिस ने रोकने किया इशारा। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का किया प्रयास, तभी फिसल गई मोटरसाइकिल। जैसे ही फिसली बदमाशों की बाइक, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर। पुलिस ने भी चलाई आत्मरक्षार्थ गोली, जो दो बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को किया गिरफ्तार। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए CHC बिधूना में कराया भर्ती। बदमाशो ने पुलिस टीम को ऐसा बनाया निशाना कि उनके द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व जेब कतरी की घटना को दिया था अंजाम।तीनों बदमाश कन्नौज जनपद के तिर्वा के रहने वाले बताए गए। औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गपचरिया पुलिया के पास हुई मुठभेड़।3
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्प, पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस शव की पहचान में जुटी है। घटना को लेकर सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है।1
- Post by umar quraishi1