logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओबीसी महापंचायत

2 hrs ago
user_Patrakar वंदे भारत न्यूज़
Patrakar वंदे भारत न्यूज़
अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ओबीसी महापंचायत

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ओबीसी महापंचायत
    1
    ओबीसी महापंचायत
    user_Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *दतिया l ब्रेकिंग l* *सोशल मीडिया पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस* *दतिया // धीरपुरा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी एक युवक का हथियार के साथ* बनाया गया वीडियो सोशल *मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र गुर्जर नामक युवक* ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर *रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा* का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे *कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।* पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता और *हथियार की वैधता की जांच कर रही है।* अवैध हथियार पाए जाने पर आर्म्स *एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।*
    1
    *दतिया l ब्रेकिंग l* 
*सोशल मीडिया पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस*
*दतिया // धीरपुरा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी एक युवक का हथियार के साथ* बनाया गया वीडियो सोशल *मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र गुर्जर नामक युवक* ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर *रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा* का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे *कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।* पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता और *हथियार की वैधता की जांच कर रही है।* अवैध हथियार पाए जाने पर आर्म्स *एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
    1
    फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत
जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अम्बाह। अम्बाह के बिचौला रोड स्थित कुशवाहा धर्मशाला में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय के मुद्दों तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित विशाल महा रैली को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जिलों में ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अम्बाह नगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर संगठन को मजबूत करने तथा नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के कई समाजसेवी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    अम्बाह।
अम्बाह के बिचौला रोड स्थित कुशवाहा धर्मशाला में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय के मुद्दों तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित विशाल महा रैली को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जिलों में ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान अम्बाह नगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर संगठन को मजबूत करने तथा नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के कई समाजसेवी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Court reporter मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा AI का पावर हाउस...*💪 - भारत में 10 करोड़ से अधिक एक्टिव AI यूजर्स - 89% नए स्टार्टअप कर रहे हैं AI का प्रयोग - 60 लाख से अधिक लोग टेक और AI इको-सिस्टम में कार्यरत
    1
    *पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा AI का पावर हाउस...*💪
- भारत में 10 करोड़ से अधिक एक्टिव AI यूजर्स
- 89% नए स्टार्टअप कर रहे हैं AI का प्रयोग
- 60 लाख से अधिक लोग टेक और AI इको-सिस्टम में कार्यरत
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Voice of people मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुरैना जिले के अंबाह नगर में नगरपालिका की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड क्रमांक 17 निवासी रमेश ओझा ने कलेक्टर मुरैना को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि उनका 75 वर्ष पुराना पुश्तैनी मकान 16 जनवरी 2026 को बिना उचित जांच और पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया। शिकायत में बताया गया है कि नगर पालिका के सीएमओ द्वारा कथित अतिक्रमण की कार्रवाई की गई, जबकि उसी क्षेत्र में अन्य कई मकान भी सड़क पर बने होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि केवल उनके मकान को निशाना बनाया गया और पूर्व में की गई शिकायतों पर भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। रमेश ओझा ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उन्हें समुचित सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    मुरैना जिले के अंबाह नगर में नगरपालिका की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड क्रमांक 17 निवासी रमेश ओझा ने कलेक्टर मुरैना को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि उनका 75 वर्ष पुराना पुश्तैनी मकान 16 जनवरी 2026 को बिना उचित जांच और पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया।
शिकायत में बताया गया है कि नगर पालिका के सीएमओ द्वारा कथित अतिक्रमण की कार्रवाई की गई, जबकि उसी क्षेत्र में अन्य कई मकान भी सड़क पर बने होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि केवल उनके मकान को निशाना बनाया गया और पूर्व में की गई शिकायतों पर भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
रमेश ओझा ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उन्हें समुचित सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
    1
    फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया।
पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अंतियन पुरा पर उत्तर प्रदेश को जाने वाले मार्ग पर दो बाईकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत चार लोग हुए घायल रौन उपस्वास्थ्य केंद्र घायलों को 108 की मदद से लाया गया घायलों का उपचार शुरू मामला मिहोना थाना अंतर्गत अंतियनपुरा का बताया जा रहा है*
    1
    अंतियन पुरा पर उत्तर प्रदेश को जाने वाले मार्ग पर दो बाईकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत चार लोग हुए घायल रौन उपस्वास्थ्य केंद्र घायलों को 108 की मदद से लाया गया घायलों का उपचार शुरू मामला मिहोना थाना अंतर्गत अंतियनपुरा का बताया जा रहा है*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.