मौदहा में भीम आर्मी युवा मोर्चा की गोष्ठी, नए पदाधिकारी नियुक्त मौदहा/हमीरपुर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कां) युवा मोर्चा के तत्वाधान में 30 मार्च को मौदहा नगर स्थित संत कबीरदास आश्रम में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉकी बाल्मीकि ने की, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठी में सौरभ अनुरागी को 228 विधानसभा अध्यक्ष, हमीरपुर तथा शिवम् कुमार वर्मा को नगर अध्यक्ष, मौदहा नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंडल संयोजक संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, पूर्व मंडल महासचिव मोहित माही सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 13 अप्रैल की बाइक रैली और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि अंबेडकर जयंती मौदहा नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी।
मौदहा में भीम आर्मी युवा मोर्चा की गोष्ठी, नए पदाधिकारी नियुक्त मौदहा/हमीरपुर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कां) युवा मोर्चा के तत्वाधान में 30 मार्च को मौदहा नगर स्थित संत कबीरदास आश्रम में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉकी बाल्मीकि ने की, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठी में सौरभ अनुरागी को 228 विधानसभा अध्यक्ष, हमीरपुर तथा शिवम् कुमार वर्मा को नगर
अध्यक्ष, मौदहा नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंडल संयोजक संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, पूर्व मंडल महासचिव मोहित माही सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 13 अप्रैल की बाइक रैली और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि अंबेडकर जयंती मौदहा नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी।
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।1
- *थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और अन्य रेस्क्यू की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई व अन्य सभी परिजनों की हालत सामान्य है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । आग लगने के कारणों की जांच फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमों द्वारा की जा रही है । तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।*1
- बांदा : स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन बांदा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया, बताया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लोगों के कनेक्शन काट दिए जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया गया कि सरकार सरकार के द्वारा प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जिससे गरीबों और असहाय लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बिजली विभाग के द्वारा कोई भी पहले से सूचना नहीं दी जाती और थोड़ा सा बकाया होता है तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है।1
- बांदा -जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कैसे बिजली के प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी से जनता त्रस्त है, बिना किसी पूर्व सूचना के लाइट बंद के दी जाती है,उपभोक्ता जब विभाग पहुचता है तो उसे वहाँ से भगा दिया जाता है, प्राइवेट कंपनी की मनमानी को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है, जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली की पुरानी व्यवस्था लागू की जाय, भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा1
- पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार1
- आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया। 👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है— बिना किसी सूचना के बिजली कटौती उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक ⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है। 📢 कांग्रेस ने मांग की है कि 👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए 👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो 🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…1
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1