logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ. संदीप के स्नेहिल आशीर्वाद संग 12 नव दंपतियों ने रचा जीवन का पावन अध्याय बाल्मीकि समाज सेवा समिति, झांसी द्वारा आयोजित आठवें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सादगी और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला, जहाँ 12 नव दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की। दूल्हों की बारात नगर निगम से प्रारंभ होकर एलाइट चौराहा और जीवन शाह तिराहा होते हुए महाराजा गंगाधर राव कलामंच (मुक्ताकाशी मंच), किला रोड, झांसी पहुँची, जहाँ विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा एवं संतराम पेंटर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का सामाजिक अनुबंध नहीं, बल्कि दो आत्माओं, दो परिवारों और दो संस्कृतियों का पवित्र मिलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह एक संस्कार है, जो जीवन को मर्यादा, जिम्मेदारी और समर्पण का बोध कराता है। “आज जब समाज में आडंबर और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में सामूहिक विवाह सम्मेलन सादगी, समानता और सामाजिक सहयोग का प्रेरक संदेश देता है। यह आयोजन केवल 12 जोड़ों का विवाह नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने नवदंपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि दांपत्य जीवन की वास्तविक सुंदरता आपसी विश्वास, संवाद, त्याग और सम्मान में निहित होती है। “जीवन में सुख-दुख, उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, किंतु यदि साथ में धैर्य और विश्वास हो तो हर चुनौती अवसर में परिवर्तित हो जाती है। आप दोनों एक-दूसरे के पूरक बनकर परिवार और समाज के लिए आदर्श स्थापित करें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करते हैं। “जब समाज स्वयं आगे बढ़कर अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाता है, तब वह केवल परंपरा का निर्वहन नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नई दिशा और नई सोच भी प्रदान करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक रमेशचंद्र महर्षि, कार्यक्रम अध्यक्ष सरमन महांत, मुख्य संयोजक अनिल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष शेखर नलवंशी, महामंत्री अमित नखारे, संरक्षक गुरु प्रसाद धारू व कल्लू भारती, वरिष्ठ (उपाध्यक्ष) महाराज सिंह, इंद्रजीत (बादशाह), विमल मेहरौलिया, उपाध्यक्ष राहुल चंडारिया, अरुण भारती, वीरू, दीपक चावरे, सह उपाध्यक्ष हीख सिंह व सिकन्दर चंडारिया, महासचिव अरविन्द हंसारी, सचिन कुमार कागरे, सागर नखारे महंत, सह कोषाध्यक्ष शशी कांत सिगोते, आय-व्यय प्रभारी नरेंद्र चोटेले (बबीना), प्रभारी बरुआसागर विशाल पारोचे, सचिव सुशील महर्षि व संदीप नाहर, मंत्री शिव कुमार महर्षि, संगठन मंत्री विशाल सिहोते, आदित्य कांजेरिया व निहाल पवार, मीडिया प्रभारी दयाशंकर खजांची, सौरभ चंडारिया व रंजीत कंजोसिया, विशेष सलाहकार एन.पी.के. श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री गौरव चंडारिया, आकाश चंडारिया, रोहित पेहाल व देव चौहान, प्रभारी ओरछा राजू बग्गन, प्रभारी मऊरानीपुर सोम कुमार, प्रभारी निवाड़ी साधू राम भारती, प्रभारी ललितपुर राजीव काजेरिया, दीपक नाहर, प्रेम डांगौर, संजय धावरी, प्रभारी शिवपुरी राजेश गैंचर, प्रभारी टीकमगढ़ मिथुन मेवाती, प्रभारी नौगांव मिथुन चंद्रिया व रंजीत चांधारिया, सदस्य निवाड़ी कपिल करोसिया व विशाल महरौलिया तथा सदस्य बरुआसागर विजय करोसिया सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए और पूरा वातावरण उल्लास, संस्कार और सामाजिक सौहार्द की भावना से ओतप्रोत रहा।

3 hrs ago
user_अतुल वर्मा
अतुल वर्मा
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झाँसी मेडिकल कॉलेज बायपास पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकराई
    1
    झाँसी मेडिकल कॉलेज बायपास पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकराई
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • बाल्मीकि समाज सेवा समिति, झांसी द्वारा आयोजित आठवें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सादगी और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला, जहाँ 12 नव दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की। दूल्हों की बारात नगर निगम से प्रारंभ होकर एलाइट चौराहा और जीवन शाह तिराहा होते हुए महाराजा गंगाधर राव कलामंच (मुक्ताकाशी मंच), किला रोड, झांसी पहुँची, जहाँ विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा एवं संतराम पेंटर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का सामाजिक अनुबंध नहीं, बल्कि दो आत्माओं, दो परिवारों और दो संस्कृतियों का पवित्र मिलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह एक संस्कार है, जो जीवन को मर्यादा, जिम्मेदारी और समर्पण का बोध कराता है। “आज जब समाज में आडंबर और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में सामूहिक विवाह सम्मेलन सादगी, समानता और सामाजिक सहयोग का प्रेरक संदेश देता है। यह आयोजन केवल 12 जोड़ों का विवाह नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने नवदंपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि दांपत्य जीवन की वास्तविक सुंदरता आपसी विश्वास, संवाद, त्याग और सम्मान में निहित होती है। “जीवन में सुख-दुख, उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, किंतु यदि साथ में धैर्य और विश्वास हो तो हर चुनौती अवसर में परिवर्तित हो जाती है। आप दोनों एक-दूसरे के पूरक बनकर परिवार और समाज के लिए आदर्श स्थापित करें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करते हैं। “जब समाज स्वयं आगे बढ़कर अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाता है, तब वह केवल परंपरा का निर्वहन नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नई दिशा और नई सोच भी प्रदान करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक रमेशचंद्र महर्षि, कार्यक्रम अध्यक्ष सरमन महांत, मुख्य संयोजक अनिल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष शेखर नलवंशी, महामंत्री अमित नखारे, संरक्षक गुरु प्रसाद धारू व कल्लू भारती, वरिष्ठ (उपाध्यक्ष) महाराज सिंह, इंद्रजीत (बादशाह), विमल मेहरौलिया, उपाध्यक्ष राहुल चंडारिया, अरुण भारती, वीरू, दीपक चावरे, सह उपाध्यक्ष हीख सिंह व सिकन्दर चंडारिया, महासचिव अरविन्द हंसारी, सचिन कुमार कागरे, सागर नखारे महंत, सह कोषाध्यक्ष शशी कांत सिगोते, आय-व्यय प्रभारी नरेंद्र चोटेले (बबीना), प्रभारी बरुआसागर विशाल पारोचे, सचिव सुशील महर्षि व संदीप नाहर, मंत्री शिव कुमार महर्षि, संगठन मंत्री विशाल सिहोते, आदित्य कांजेरिया व निहाल पवार, मीडिया प्रभारी दयाशंकर खजांची, सौरभ चंडारिया व रंजीत कंजोसिया, विशेष सलाहकार एन.पी.के. श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री गौरव चंडारिया, आकाश चंडारिया, रोहित पेहाल व देव चौहान, प्रभारी ओरछा राजू बग्गन, प्रभारी मऊरानीपुर सोम कुमार, प्रभारी निवाड़ी साधू राम भारती, प्रभारी ललितपुर राजीव काजेरिया, दीपक नाहर, प्रेम डांगौर, संजय धावरी, प्रभारी शिवपुरी राजेश गैंचर, प्रभारी टीकमगढ़ मिथुन मेवाती, प्रभारी नौगांव मिथुन चंद्रिया व रंजीत चांधारिया, सदस्य निवाड़ी कपिल करोसिया व विशाल महरौलिया तथा सदस्य बरुआसागर विजय करोसिया सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए और पूरा वातावरण उल्लास, संस्कार और सामाजिक सौहार्द की भावना से ओतप्रोत रहा।
    1
    बाल्मीकि समाज सेवा समिति, झांसी द्वारा आयोजित आठवें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सादगी और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला, जहाँ 12 नव दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की। दूल्हों की बारात नगर निगम से प्रारंभ होकर एलाइट चौराहा और जीवन शाह तिराहा होते हुए महाराजा गंगाधर राव कलामंच (मुक्ताकाशी मंच), किला रोड, झांसी पहुँची, जहाँ विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा एवं संतराम पेंटर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का सामाजिक अनुबंध नहीं, बल्कि दो आत्माओं, दो परिवारों और दो संस्कृतियों का पवित्र मिलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह एक संस्कार है, जो जीवन को मर्यादा, जिम्मेदारी और समर्पण का बोध कराता है। “आज जब समाज में आडंबर और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में सामूहिक विवाह सम्मेलन सादगी, समानता और सामाजिक सहयोग का प्रेरक संदेश देता है। यह आयोजन केवल 12 जोड़ों का विवाह नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
उन्होंने नवदंपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि दांपत्य जीवन की वास्तविक सुंदरता आपसी विश्वास, संवाद, त्याग और सम्मान में निहित होती है। “जीवन में सुख-दुख, उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, किंतु यदि साथ में धैर्य और विश्वास हो तो हर चुनौती अवसर में परिवर्तित हो जाती है। आप दोनों एक-दूसरे के पूरक बनकर परिवार और समाज के लिए आदर्श स्थापित करें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करते हैं। “जब समाज स्वयं आगे बढ़कर अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाता है, तब वह केवल परंपरा का निर्वहन नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नई दिशा और नई सोच भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक रमेशचंद्र महर्षि, कार्यक्रम अध्यक्ष सरमन महांत, मुख्य संयोजक अनिल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष शेखर नलवंशी, महामंत्री अमित नखारे, संरक्षक गुरु प्रसाद धारू व कल्लू भारती, वरिष्ठ (उपाध्यक्ष) महाराज सिंह, इंद्रजीत (बादशाह), विमल मेहरौलिया, उपाध्यक्ष राहुल चंडारिया, अरुण भारती, वीरू, दीपक चावरे, सह उपाध्यक्ष हीख सिंह व सिकन्दर चंडारिया, महासचिव अरविन्द हंसारी, सचिन कुमार कागरे, सागर नखारे महंत, सह कोषाध्यक्ष शशी कांत सिगोते, आय-व्यय प्रभारी नरेंद्र चोटेले (बबीना), प्रभारी बरुआसागर विशाल पारोचे, सचिव सुशील महर्षि व संदीप नाहर, मंत्री शिव कुमार महर्षि, संगठन मंत्री विशाल सिहोते, आदित्य कांजेरिया व निहाल पवार, मीडिया प्रभारी दयाशंकर खजांची, सौरभ चंडारिया व रंजीत कंजोसिया, विशेष सलाहकार एन.पी.के. श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री गौरव चंडारिया, आकाश चंडारिया, रोहित पेहाल व देव चौहान, प्रभारी ओरछा राजू बग्गन, प्रभारी मऊरानीपुर सोम कुमार, प्रभारी निवाड़ी साधू राम भारती, प्रभारी ललितपुर राजीव काजेरिया, दीपक नाहर, प्रेम डांगौर, संजय धावरी, प्रभारी शिवपुरी राजेश गैंचर, प्रभारी टीकमगढ़ मिथुन मेवाती, प्रभारी नौगांव मिथुन चंद्रिया व रंजीत चांधारिया, सदस्य निवाड़ी कपिल करोसिया व विशाल महरौलिया तथा सदस्य बरुआसागर विजय करोसिया सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए और पूरा वातावरण उल्लास, संस्कार और सामाजिक सौहार्द की भावना से ओतप्रोत रहा।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बबीना मै पहली वार ऐसा दंगल आयोजित हुआ जिसमै सैकडो पहल बानो ने अपने दांव पेंच दिखाए जिसमें देश विदेश के पहलवानों ने भाग लिया विदेशी पहलवानों को देखने व सैल्फी लेने का तांता लगा रहा विरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बीरू व उनके पिताजी छत्रपाल सिंह यादव नेता जी व परिवार सहित पूरे परिवार एवम् समस्त क्षेत्र के लोग दंगल का आनन्द ले रहे थे हजारों की संख्या मैं ग्रामीण अंचलों से लोग देश-विदेश के पहलवानों की कुस्ती का आनन्द ले रहे थे
    3
    बबीना मै पहली वार ऐसा दंगल आयोजित हुआ जिसमै सैकडो पहल बानो ने अपने दांव पेंच दिखाए जिसमें देश विदेश के पहलवानों ने भाग लिया विदेशी पहलवानों को देखने व सैल्फी लेने का तांता लगा रहा विरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बीरू व उनके पिताजी छत्रपाल सिंह यादव नेता जी व परिवार सहित पूरे परिवार एवम् समस्त क्षेत्र के लोग दंगल का आनन्द ले रहे थे हजारों की संख्या मैं ग्रामीण अंचलों से लोग देश-विदेश के पहलवानों की कुस्ती का आनन्द ले रहे थे
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ये यूपी है , यहां के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी , यहां दिन दहाड़े बेटियों को उठाकर रेप कर दिया जाता है , सारे सुबूत मिटा दिए जाते है , पोस्टमार्टम में डॉक्टर पैसा लेके रिपोर्ट बदल देता है थानेदार पहले से जलती लाश पर बॉडी रखकर रेप हुआ शरीर मिटा देता है , ये यूपी है , ये योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाया जा रहा यूपी है , यहां रेप की खबरें अखबारों , न्यूज चैनलों पर नहीं आती क्योंकि अब यूपी में रेप "खबर " नहीं आम बात है , किसी पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ेंगे तो बाबा का बुलडोजर आपके घर पर चल जाएगा आपके ऊपर मुकदमे लिख दिए जाएंगे , जनता की संवेदनाएं और सोच "अब्दुल और रामू " के सियासी धार्मिक लड़ाइयों तक आकर सिमट गई है .. ये यूपी है , ये श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाया जा रहा यूपी है . अगर सच कहने और लिखना बगावत है तो ये बगावत सही .. जिंदा हो तो जिंदा हो , बताना भी जरूरी है इस मुर्दों की भीड़ में यूपी श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज यूपी नंबर वन पर रेप और महिला अपराध पर पहुंच गया हैं , और हम आप मौन है । #samajwadipartynews #UttarPradesh #CrimeNews @highlight #instagramreels #womensaftey #women #दिल्ली #वायरल
    1
    ये यूपी है , यहां के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी , 
यहां दिन दहाड़े बेटियों को उठाकर रेप कर दिया जाता है ,
सारे सुबूत मिटा दिए जाते है , पोस्टमार्टम में डॉक्टर पैसा लेके रिपोर्ट बदल देता है थानेदार पहले से जलती लाश पर बॉडी रखकर रेप हुआ शरीर मिटा देता है ,
ये यूपी है , ये योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाया जा रहा यूपी है ,
यहां रेप की खबरें अखबारों , न्यूज चैनलों पर नहीं आती क्योंकि अब यूपी में रेप "खबर " नहीं आम बात है ,
किसी पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ेंगे तो बाबा का बुलडोजर आपके घर पर चल जाएगा आपके ऊपर मुकदमे लिख दिए जाएंगे , जनता की संवेदनाएं और सोच "अब्दुल और रामू " के सियासी धार्मिक लड़ाइयों तक आकर सिमट  गई है .. 
ये यूपी है , ये श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाया जा रहा यूपी है .
अगर सच कहने और लिखना बगावत है तो ये बगावत सही ..
जिंदा हो तो जिंदा हो , बताना भी जरूरी है इस मुर्दों की भीड़ में
यूपी श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज यूपी नंबर वन पर
रेप और महिला अपराध पर पहुंच गया हैं , और हम आप मौन है ।
#samajwadipartynews #UttarPradesh #CrimeNews @highlight #instagramreels #womensaftey #women #दिल्ली #वायरल
    user_Radhika Narayan
    Radhika Narayan
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रविवार को पं. दीनदयाल सभागार में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ललित नारायण झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति ललित झा ने कहा कि न्याय की सार्थकता तभी है जब वह पात्र व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी ने प्रज्ञा के साथ करुणा के समन्वय पर जोर देते हुए विधिक साक्षरता को सशक्तिकरण का माध्यम बताया। शिविर में 34 विभागों ने स्टॉल लगाकर जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूलकिट, स्मार्टफोन, ट्राईसाइकिल और ब्रेल किट वितरित किए गए। सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय पर सबका समान अधिकार है। कार्यक्रम में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।।
    1
    उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रविवार को पं. दीनदयाल सभागार में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ललित नारायण झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति ललित झा ने कहा कि न्याय की सार्थकता तभी है जब वह पात्र व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी ने प्रज्ञा के साथ करुणा के समन्वय पर जोर देते हुए विधिक साक्षरता को सशक्तिकरण का माध्यम बताया। शिविर में 34 विभागों ने स्टॉल लगाकर जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूलकिट, स्मार्टफोन, ट्राईसाइकिल और ब्रेल किट वितरित किए गए। सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय पर सबका समान अधिकार है। कार्यक्रम में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • झाँसी चिकित्सालय के अन्दर मरीजो के बैठने के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय में टूटी पड़ी है कुर्सियां क्या अस्पताल प्रशासन इस और ध्यान देगा !
    1
    झाँसी चिकित्सालय के अन्दर मरीजो के बैठने के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय में टूटी पड़ी है कुर्सियां क्या अस्पताल प्रशासन इस और ध्यान देगा !
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.