Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय में लगातार सुजीत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जा रही है।
Focus Bihar News
बेगूसराय में लगातार सुजीत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 26 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- बलिया प्रखंड परिसर स्थित मैदान में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां मौके पर मुशायरा सुनने एवं देखने हेतु बलिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए काफी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित थे1
- चैती छठ पर्व के तीसरे दिन मोकामा के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान श्रद्धालु गंगा घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव और माता छठी की पूजा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते नजर आए। आस्था के इस महापर्व के बीच मोकामा घाट और औंटा घाट की खतरनाक स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। गंगा कटाव के कारण घाट काफी नीचे खिसक गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को करीब 50 फीट नीचे उतरकर अर्घ्य देना पड़ा। हालांकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस व नगर परिषद की टीम मौके पर तैनात रही, फिर भी अस्थायी व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर पूजा करनी पड़ी। घाटों पर पक्की सीढ़ियों, स्थायी संरचना और सुरक्षित पहुंच मार्ग की कमी साफ नजर आई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से छठ जैसे बड़े पर्व में हादसे का खतरा बना रहता है।1
- अनंत सिंह के स्वागत में पंडारक मे उमड़ा जन सैलाब1
- लखीसराय से एक खास खबर, जहां अदब, तहजीब और शायरी की खूबसूरत शाम ने लोगों का दिल जीत लिया… नगर भवन में ‘फरोग-ए-उर्दू’ सेमिनार और मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। बिहार दिवस के मौके पर नगर भवन में ‘फरोग-ए-उर्दू’ सेमिनार व मुशायरा का शानदार आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, साहित्यकार, शायर और उर्दू भाषा से जुड़े गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली…इस आयोजन का उद्देश्य उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ इसकी समृद्ध विरासत को संजोना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना रहा…1
- संगठन पुनर्निर्माण के तहत जन सुराज के साथियों के साथ संवाद की कुछ झलकियां!! *दिनांक- 23 मार्च | स्थान- लखीसराय, शेखपुरा*1
- नगर निगम की सामान्य बैठक सभाकक्ष में मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस दौरान 05 अरब 25 करोड़ 36 लाख 32 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दी गई. इस बात की जानकारी नगर निगम द्वारा सोमवार की देर रात 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मिली. इस मौके पर मेयर ने कहा कि इस बजट के माध्यम से नगर के समग्र विकास, आम शहरी लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की रूपरेखा तैयार की गई है. इस मौके पर नगर आयुक्त समय संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.1
- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जमानत मिलने के बाद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा और चेहरे पर अलग ही तेज लिए अनंत सिंह आज मोकामा की जनता से मिलने जनता दर्शन कार्यक्रम के लिए निकल पड़े हैं। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद पटना आवास से मोकामा रवाना हुए अनंत सिंह का जगह-जगह गाजे-बाजे और भव्य स्वागत किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा — “उत्साह तो रहवे न करेगा।” फिलहाल वे बाढ़ पार कर चुके हैं और रोड शो करते हुए बरहिया महारानी स्थान में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात करेंगे।1
- रोजगार के लिए परदेस गए थे, मौत को गले लगा लिए; बिहारी अब भी नहीं संभले तो दर्द की ये कहानी बार-बार दोहराई जाती रहेगी!!1