खतरनाक घाटों के बीच आस्था का सैलाब, मोकामा में चैती छठ का संध्या अर्घ्य संपन्न चैती छठ पर्व के तीसरे दिन मोकामा के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान श्रद्धालु गंगा घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव और माता छठी की पूजा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते नजर आए। आस्था के इस महापर्व के बीच मोकामा घाट और औंटा घाट की खतरनाक स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। गंगा कटाव के कारण घाट काफी नीचे खिसक गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को करीब 50 फीट नीचे उतरकर अर्घ्य देना पड़ा। हालांकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस व नगर परिषद की टीम मौके पर तैनात रही, फिर भी अस्थायी व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर पूजा करनी पड़ी। घाटों पर पक्की सीढ़ियों, स्थायी संरचना और सुरक्षित पहुंच मार्ग की कमी साफ नजर आई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से छठ जैसे बड़े पर्व में हादसे का खतरा बना रहता है।
खतरनाक घाटों के बीच आस्था का सैलाब, मोकामा में चैती छठ का संध्या अर्घ्य संपन्न चैती छठ पर्व के तीसरे दिन मोकामा के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान श्रद्धालु गंगा घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव और माता छठी की पूजा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते नजर आए। आस्था के इस महापर्व के बीच मोकामा घाट और औंटा घाट की खतरनाक स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। गंगा कटाव के कारण घाट काफी नीचे खिसक गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को करीब 50 फीट नीचे उतरकर अर्घ्य देना पड़ा। हालांकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस व नगर परिषद की टीम मौके पर तैनात रही, फिर भी अस्थायी व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर पूजा करनी पड़ी। घाटों पर पक्की सीढ़ियों, स्थायी संरचना और सुरक्षित पहुंच मार्ग की कमी साफ नजर आई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से छठ जैसे बड़े पर्व में हादसे का खतरा बना रहता है।
- रोजगार के लिए परदेस गए थे, मौत को गले लगा लिए; बिहारी अब भी नहीं संभले तो दर्द की ये कहानी बार-बार दोहराई जाती रहेगी!!1
- शेखपुरा - दिनांक 22 मार्च 2025 को दरभंगा में आयोजित बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता में आर्यन कुमार ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भोजपुर, भागलपुर और पटना के खिलाड़ियों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। आर्यन कुमार का चयन अब 5 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक नागपुर, महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आर्यन कुमार के इस शानदार प्रदर्शन में उनके कोच राहुल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं इस चयन पर जिले के खेल सचिव अशोक कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि आर्यन कुमार का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और उनसे राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने आर्यन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।3
- अनंतसिंह : सैकडों गाड़ियों के काफिला के साथ मोकामा पहुंचे विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि एक महीना के अंदर वह बाहर आ जाएंगे जैसा कि आप सभी जानते हैं दुलारचंद हत्याकांड मामले में बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही अनंत सिंह जेल में थे । जेल से बाहर आकर इन्होने शपथ ग्रहण किया था फाइनली उनको बेल मिल गया है । जिसके बाद यह मोकामा पहुंचे हैं ।1
- बिहार इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है… इस बार लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी और परिणाम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की कहानी लिख दी है। करीब 13 से 14 लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया… और इस बार पास प्रतिशत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया… साक्षी कुमारी और सपना कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं… जबकि अनामिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कॉमर्स संकाय में अदिति कुमारी ने 96 प्रतिशत यानी 480 अंक के साथ बाज़ी मारी… माही कुमारी और निशिका श्री ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंक के साथ टॉप किया… सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार और एमडी लकी अंसारी दूसरे स्थान पर रहे… जबकि तीसरे स्थान पर कई छात्रों ने जगह बनाई। इस बार भी बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है… ग्रामीण इलाकों और सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा साबित की है।1
- परिवारों को कम से कम एलपीजी की परेशानी हो ध्यान रखा - मोदी, ट्रंप के सामने चूं तक नहीं करते मोदी बोले राहुल, ट्रम्प ने ईरान को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम, ट्रम्प के साथ बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता- ईरान, 22 पोत और 600 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं- विदेश मंत्रालय और केजरीवाल का दावा मोदी, शाह 2026 पूरा नहीं करेंगे... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौकीदार मोहम्मद जहांगीर के परिवार पर एक पक्ष ने हमला कर दिया. बिहार में गृहमंत्री. साम्राज्य चौधरी के क्षेत्र में चौकीदार का परिवार सुरक्षित नहीं...3
- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जमानत मिलने के बाद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा और चेहरे पर अलग ही तेज लिए अनंत सिंह आज मोकामा की जनता से मिलने जनता दर्शन कार्यक्रम के लिए निकल पड़े हैं। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद पटना आवास से मोकामा रवाना हुए अनंत सिंह का जगह-जगह गाजे-बाजे और भव्य स्वागत किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा — “उत्साह तो रहवे न करेगा।” फिलहाल वे बाढ़ पार कर चुके हैं और रोड शो करते हुए बरहिया महारानी स्थान में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात करेंगे।1
- भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के पिलर की सुरक्षा दीवार टूटी— 100 रुपए की योजना में जब 50 रुपए की लूट हो जाएगी, तो यही हाल होगा।1
- शेखपुरा - देश में रसोई गैस की कथित किल्लत व दाम बढ़ोतरी के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस की ओर से मगलवार को बिरोध मार्च निकाला गया। साथ ही पीएम मोदी की गलत नीतियों से भड़के कांग्रेसी लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने ही मुख्य सड़क पर पीएम का पुतला फूंक कर बिरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी व पटना से आये पर्यवेक्षक प्रभाकर झा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसियों का जत्था पार्टी कार्यालय से जुलुस की शक्ल में नारेबाजी हुए निकले। पटेल चौक व कटरा चौक होते हुए कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचा जहां पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेता जीतेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण आज हमारा परंपरागत मित्र रुस हमसे दूर हो गया। हद तो तब है जब इजरायल को पीएम मोदी गांडफादर बता रहे है और डोनाल्ड टूप से भयभीत हो रहे है। पटेल ने कहा कि कोराना की तरह की देश के लोगों को पीएम अपने हाल पर छोड़ दिया है। वही जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने कहा गलत नीतियों व आर्थिक नीतियों के कारण देश का रुपया डालर के मुकाबले में सबसे नीचे स्तर पर जा पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए विभाजनकारी साबित हो रहे पीएम को अब कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इस आदोलन में राहुल कुमार गुरु मुखिया, शिवशंकर महतो, आनंदी यादव, श्रवण सिंह, मो० असलम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।1