रसोई गैस की किल्लत व दाम बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने पीएम का फूंका पुतला, कहा केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश की यह स्थिति हो रही है. शेखपुरा - देश में रसोई गैस की कथित किल्लत व दाम बढ़ोतरी के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस की ओर से मगलवार को बिरोध मार्च निकाला गया। साथ ही पीएम मोदी की गलत नीतियों से भड़के कांग्रेसी लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने ही मुख्य सड़क पर पीएम का पुतला फूंक कर बिरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी व पटना से आये पर्यवेक्षक प्रभाकर झा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसियों का जत्था पार्टी कार्यालय से जुलुस की शक्ल में नारेबाजी हुए निकले। पटेल चौक व कटरा चौक होते हुए कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचा जहां पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेता जीतेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण आज हमारा परंपरागत मित्र रुस हमसे दूर हो गया। हद तो तब है जब इजरायल को पीएम मोदी गांडफादर बता रहे है और डोनाल्ड टूप से भयभीत हो रहे है। पटेल ने कहा कि कोराना की तरह की देश के लोगों को पीएम अपने हाल पर छोड़ दिया है। वही जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने कहा गलत नीतियों व आर्थिक नीतियों के कारण देश का रुपया डालर के मुकाबले में सबसे नीचे स्तर पर जा पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए विभाजनकारी साबित हो रहे पीएम को अब कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इस आदोलन में राहुल कुमार गुरु मुखिया, शिवशंकर महतो, आनंदी यादव, श्रवण सिंह, मो० असलम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
रसोई गैस की किल्लत व दाम बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने पीएम का फूंका पुतला, कहा केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश की यह स्थिति हो रही है. शेखपुरा - देश में रसोई गैस की कथित किल्लत व दाम बढ़ोतरी के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस की ओर से मगलवार को बिरोध मार्च निकाला गया। साथ ही पीएम मोदी की गलत नीतियों से भड़के कांग्रेसी लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने ही मुख्य सड़क पर पीएम का पुतला फूंक कर बिरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी व पटना से आये पर्यवेक्षक प्रभाकर झा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसियों का जत्था पार्टी कार्यालय से जुलुस की शक्ल में नारेबाजी हुए निकले। पटेल चौक व कटरा चौक होते हुए कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचा जहां पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेता जीतेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण आज हमारा परंपरागत मित्र रुस हमसे दूर हो गया। हद तो तब है जब इजरायल को पीएम मोदी गांडफादर बता रहे है और डोनाल्ड टूप से भयभीत हो रहे है। पटेल ने कहा कि कोराना की तरह की देश के लोगों को पीएम अपने हाल पर छोड़ दिया है। वही जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने कहा गलत नीतियों व आर्थिक नीतियों के कारण देश का रुपया डालर के मुकाबले में सबसे नीचे स्तर पर जा पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए विभाजनकारी साबित हो रहे पीएम को अब कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इस आदोलन में राहुल कुमार गुरु मुखिया, शिवशंकर महतो, आनंदी यादव, श्रवण सिंह, मो० असलम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
- चैती छठ पर्व के तीसरे दिन मोकामा के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान श्रद्धालु गंगा घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव और माता छठी की पूजा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते नजर आए। आस्था के इस महापर्व के बीच मोकामा घाट और औंटा घाट की खतरनाक स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। गंगा कटाव के कारण घाट काफी नीचे खिसक गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को करीब 50 फीट नीचे उतरकर अर्घ्य देना पड़ा। हालांकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस व नगर परिषद की टीम मौके पर तैनात रही, फिर भी अस्थायी व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर पूजा करनी पड़ी। घाटों पर पक्की सीढ़ियों, स्थायी संरचना और सुरक्षित पहुंच मार्ग की कमी साफ नजर आई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से छठ जैसे बड़े पर्व में हादसे का खतरा बना रहता है।1
- रोजगार के लिए परदेस गए थे, मौत को गले लगा लिए; बिहारी अब भी नहीं संभले तो दर्द की ये कहानी बार-बार दोहराई जाती रहेगी!!1
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पीएचसी रामगढ़ चौक में वैक्सीनेशन हुआ प्रारंभ। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन डब्लु एच ओ प्रमोद कुमार डॉ अनुपम प्रिया की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष के बच्चियों के बीच एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया मौके पर उपस्थित बरतारा गांव निवासी सुरेश बिना की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी एवं औरे गांव के नागेश्वर महतो की पुत्री अनुप्रिया कुमारी को टीकाकृत किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन डब्लु एच ओ प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की विभाग के द्वारा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु पोषक क्षेत्र के सभी 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा जिसका शुभारंभ हो चुका है यह अब लगातार 30 मार्च तक चलेगा उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अब बराबर चलता रहेगा। महिलाओं में लगातार बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु सरकार के द्वारा यह चलाई गई है।1
- लखीसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत चुनाव में दावेदारी पेश कर रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान उसे चुनाव नहीं लड़ने की धमकी भी दी गई। जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत में मुखिया पद के संभावित उम्मीदवार राहुल कुमार उर्फ राकेश रंजन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार की संध्या करीब 6 लोगों ने गमछा से चेहरा ढककर उन पर ब्लेड से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।हमलावरों ने हमला करने के साथ ही धमकी दी कि अगर वे मुखिया का चुनाव लड़ेंगे, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।1
- midiya ko ye sab video ka aprubal nahi deni chahiye ye galat hai aaise logo ko arrest karna chahiye ish se public pe kya asar padega1
- मोरा तालाब से औंगारी धाम तक छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालु, डूबते सूर्य को अर्घ्य, खुशहाली और विकास के लिए विधायक ने भगवान सूर्य से की प्रार्थना, एंकर, चैती छठ पूजा को लेकर नालंदा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले अर्घ्य के मौके पर छठव्रतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नालंदा जिला के रहुई प्रखंड अंतर्गत मोरा तालाब, बाबा मणिराम अखाड़ा, सोहसराय सूर्य मंदिर तालाब, औंगारी धाम और बड़गांव छठ घाट समेत कई घाटों पर पहले अर्घ्य को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रतियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। व्रती पूजा कुमारी, सरिता देवी, जुली कुमारी, जयंती देवी, अंशु सिंह और दिव्या देवी ने बताया कि छठ पूजा आस्था का महापर्व है और इस पर्व को लेकर सभी व्रती पूरी श्रद्धा के साथ पूजा कर रहे हैं। छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पानी की गहराई को देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की तैनाती भी की गई थी, ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा छठ घाटों पर व्रती माताओं के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम और मेडिकल की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान राजगीर के जदयू विधायक कौशल किशोर और जदयू प्रवक्ता भवानी सिंह भी मोरा तालाब छठ घाट पहुंचे और डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जेडीयू विधायक कौशल किशोर उन्होंने कहा कि छठ पर्व हिंदू धर्म का सबसे महान और पवित्र त्योहार है, जो साल में दो बार कार्तिक और चैत माह में मनाया जाता है। चैती छठ का अपना विशेष महत्व है। उन्होंने भगवान सूर्य से बिहार की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेश के विकास की प्रार्थना की। छठ घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला और पूरा माहौल छठ मइया के गीतों से भक्तिमय बना रहा1
- शेखपुरा - देश में रसोई गैस की कथित किल्लत व दाम बढ़ोतरी के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस की ओर से मगलवार को बिरोध मार्च निकाला गया। साथ ही पीएम मोदी की गलत नीतियों से भड़के कांग्रेसी लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने ही मुख्य सड़क पर पीएम का पुतला फूंक कर बिरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी व पटना से आये पर्यवेक्षक प्रभाकर झा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसियों का जत्था पार्टी कार्यालय से जुलुस की शक्ल में नारेबाजी हुए निकले। पटेल चौक व कटरा चौक होते हुए कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचा जहां पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेता जीतेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण आज हमारा परंपरागत मित्र रुस हमसे दूर हो गया। हद तो तब है जब इजरायल को पीएम मोदी गांडफादर बता रहे है और डोनाल्ड टूप से भयभीत हो रहे है। पटेल ने कहा कि कोराना की तरह की देश के लोगों को पीएम अपने हाल पर छोड़ दिया है। वही जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने कहा गलत नीतियों व आर्थिक नीतियों के कारण देश का रुपया डालर के मुकाबले में सबसे नीचे स्तर पर जा पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए विभाजनकारी साबित हो रहे पीएम को अब कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इस आदोलन में राहुल कुमार गुरु मुखिया, शिवशंकर महतो, आनंदी यादव, श्रवण सिंह, मो० असलम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।1
- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जमानत मिलने के बाद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा और चेहरे पर अलग ही तेज लिए अनंत सिंह आज मोकामा की जनता से मिलने जनता दर्शन कार्यक्रम के लिए निकल पड़े हैं। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद पटना आवास से मोकामा रवाना हुए अनंत सिंह का जगह-जगह गाजे-बाजे और भव्य स्वागत किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा — “उत्साह तो रहवे न करेगा।” फिलहाल वे बाढ़ पार कर चुके हैं और रोड शो करते हुए बरहिया महारानी स्थान में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात करेंगे।1
- रामगढ़ चौक प्रखंड में किसानों के बीच किया जाएगा गरमा मूंग बीज का वितरण। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ई कृषि भवन रामगढ़ चौक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रकाश चंद्र मिश्रा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं डाटा ऑपरेटर रंजन कुमार की उपस्थिति में मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही रामगढ़ चौक प्रखंड के किसानों के बीच गरमा मूंग बीज का वितरण किया जाएगा जिसका लक्ष्य प्राप्त हो चुका है उन्होंने बताया कि 18 पॉइंट 24 क्विंटल मूंग का बीज डॉमेस्ट्रेशन हेतु प्राप्त हुआ है जिसमें 228 एकड़ जमीन को आच्छादित किया जाएगा वहीं उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से कम में 40 पॉइंट 48 क्विंटल,5 वर्ष से अधिक में 67.60 क्विंटल गरमा मूंग का बीज वितरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जो किसानों को सरकार के द्वारा प्राप्त 50% की सब्सिडी काटकर उपलब्ध कराया जाएगा। 5 वर्ष से कम में उड़द का बीज 14.96 क्विंटल वितरण करने का लक्ष्य दिया गया है जिसका वितरण इस माह के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा इसके लिए सभी किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना अति आवश्यक है।1